हजारीबाग में पेयजल योजनाओं की मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षा, लापरवाह संवेदकों पर होगी कार्रवाई
हजारीबाग। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को हजारीबाग समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान मंत्री ने योजनाओं में हो रही देरी और कई जगहों पर पेयजलापूर्ति योजनाओं का काम सुचारू रूप से नहीं चलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिंगल विलेज स्कीम, रॉ वाटर राइजिंग, क्लीन वाटर राइजिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पेयजलापूर्ति से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की गई।
विभागीय सचिव अबु इमरान ने बंद पड़ी योजनाओं और अधूरे निर्माण कार्यों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संवेदकों को लीगल नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच और योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया।
वहीं, अभियान निदेशक शशि रंजन ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र की लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा कर समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि शुद्ध पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। विभाग की प्राथमिकता लोगों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया।
बैठक के अंत में मंत्री ने जिला प्रशासन को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा। साथ ही, आज दिए गए निर्देशों के अनुपालन और कार्यों की प्रगति की समीक्षा तीन महीने बाद फिर से बैठक आयोजित कर की जाएगी।
बैठक में विभागीय सचिव अबु इमरान, अभियान निदेशक शशि रंजन, हजारीबाग के नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता समेत चारों जिलों के वरीय अधिकारी और संबंधित संवेदक उपस्थित रहे।

हजारीबाग। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को हजारीबाग समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
हजारीबाग। हजारीबाग में आयोजित होने वाले सोहराय महोत्सव की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर को संत कोलंबस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला था, लेकिन मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना को देखते हुए अब इसका आयोजन 4 और 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
हजारीबाग। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचजेडबी आरोग्यम् सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और सामाजिक संस्था ‘अर्थ एक प्रयास’ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
हजारीबाग। झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने बुधवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया। समिति के सभापति एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में परिसदन भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के वित्तीय प्रबंधन और लेखा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में मनोहरपुर विधायक जगत मांझी और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी मौजूद रहे।
हजारीबाग जिले में उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर विद्युत विभाग की ओर से हाईटेंशन बिजली तारों के संपर्क में आने वाली पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जा रही है। इसी क्रम में बरही प्रखंड के गुड़ियो-विजैया क्षेत्र में विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों को काटकर हटाया गया।
हजारीबाग में फायरिंग का खुलासा, घायल समेत पांच युवक गिरफ्तार; मोबाइल वीडियो से खुली पोल
हजारीबाग: शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में खुलेआम घूम रहे लावारिस गोवंश की सुरक्षा और प्लास्टिक खाने से बीमार हो रहे पशुओं के संरक्षण को लेकर हजारीबाग यूथ विंग ने प्रशासन से ठोस पहल करने की मांग की है। संगठन के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने उपायुक्त, नगर आयुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान के लिए सात सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया है।
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को नवनिर्मित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
हजारीबाग। जिले के दारू अंचल में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्यम स्टोर से करीब 65 लीटर और एम.बी. मार्ट से करीब 6 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही लगभग 71 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट करा दी।
Oct 31 2026, 17:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k