/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1720448939769144.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1720448939769144.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1720448939769144.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz s:3
आजनगढ़ : लकी ड्रा में जल्लू यादव ने जीत ली हीरो डीलक्स बाइक ,महेंद्रा पेट्रोल पंप रसुलपुर माहुल पर धनतेरस के अवसर पर हुआ भव्य आयोजन
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ : धनतेरस के शुभ अवसर पर रसूलपुर माहुल स्थित महेंद्रा ग्रामीण वितरक सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर आयोजित लकी ड्रा प्रतियोगिता में दशमढ़ा गांव निवासी जल्लू यादव की किस्मत चमक उठी। उन्होंने प्रथम पुरस्कार के रूप में हीरो डीलक्स बाइक जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में कुल 11 ग्राहकों को विभिन्न आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली ने किया। महेंद्रा पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा एक मार्च 2026 से ग्राहकों के लिए यह विशेष योजना शुरू की गई थी। इसके तहत 500 रुपये का पेट्रोल या डीजल खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक के वाहन का नंबर पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा दर्ज किया जाता था। सभी ग्राहकों की पर्चियों को एक डिब्बे में एकत्रित किया गया। धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों के हाथों उन्हीं पर्चियों में से विजेताओं का चयन किया गया। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार हीरो डीलक्स बाइक जल्लू यादव ने जीती। वहीं दूसरा पुरस्कार फ्रिज सौरभ यादव, तीसरा पुरस्कार मोबाइल फोन प्रमोद यादव, चौथा पुरस्कार कलाई घड़ी अब्दुल जब्बार तथा पांचवां पुरस्कार पावर बैंक अरुण कुमार के नाम रहा। इसके अलावा अन्य विजेताओं को ईयरफोन, हेयर ड्रायर, ग्राइंडर सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पेट्रोल पंप मालिक महेंद्र जायसवाल, इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर विवेक कुमार गौड़, मैनेजर ओम प्रकाश विश्वकर्मा, रमेश यादव, विनय कांत पांडेय, बृज कुमार मिश्रा, प्रेम वर्मा, राजेश यादव, विनय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला।
हजारीबाग में बनेगा 300 बेड का आधुनिक जनजातीय छात्रावास, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

हजारीबाग शहर के तकिया मजार के समीप स्थित कल्याण विभाग के अनुसूचित जनजाति छात्रावास परिसर में दो मंजिला 300 बेड वाले नए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

डीएमएफटी की राशि से जिला परिषद के माध्यम से बनने वाले इस छात्रावास का उद्देश्य झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारीबाग में उच्च शिक्षा प्राप्त करने आने वाले जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।

शिलान्यास समारोह में सांसद मनीष जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, नगर निगम के मेयर अरविंद राणा और स्थानीय वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नए छात्रावास का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ कराया जाएगा। इसके लिए करीब 15 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण के दौरान वर्तमान में रह रहे विद्यार्थियों के वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और क्षमता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। मेयर अरविंद राणा ने इसे विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, संवेदक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लखनऊ में व्यापारी से डेढ़ करोड़ की लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार
पुलिस ने 1.23 करोड़ रुपये किए बरामद, शिकायतकर्ता भी निकला साजिश में शामिल; दो मोटरसाइकिल और स्वर्ण मुद्रा भी मिली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना पुलिस ने गुजरात के कारोबारी से हुई करोड़ों की लूट का खुलासा शुक्रवार को कर दिया है। आरोपितों के पास से 01 करोड़ 23 लाख रुपये समेत अन्य चीजें मिली है। इस मामले में पांच आरोपित पकड़े गये। इनमें वह अभियुक्त भी शामिल है, जिसने खुद को लूट का शिकार बताया था।

प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि गुजरात का रहने वाला प्रग्नेश कुमार ने 24 अक्टूबर को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अपने मालिक के रुपये लेकर वह कार से लखनऊ आया था। आशियाना के औरंगाबाद अंडरपास के पास दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उससे रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच की भी मदद ली और अलग-अलग पुलिस की टीमें जांच में जुट गई।

सूचना पाकर पुलिस ने औरंगाबाद अंडरपास के पास से मैनपुरी निवासी सुमित यादव और सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की धनराशि में से 59 लाख रुपये, एक स्वर्ण मुद्रा, मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिलें बरामद की है। इनमें मोटरसाइकिलों में एक हीरो स्प्लेंडर प्लस घटना में प्रयुक्त तथा दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल लूट की धनराशि से खरीदी गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त लूट की घटना सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अंजाम दी गई थी। घटना में अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी प्रकाश में आई, जिनमें फिरोजाबाद निवासी चिराग सिंह यादव की योजना एवं षड्यंत्र में भूमिका सामने आई। जानकारी के आधार पर लखनऊ पुलिस की एक टीम ने गुजरात प्रांत में दबिश देकर गुजरात निवासी जय कुमार पटेल, यश कुमार और प्रग्रनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन तीनों के कब्जे से लूट की धनराशि में से 64 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई 01 करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि बरामद की है। लूट की धनराशि से खरीदा गया एक आईफोन एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
मलेशिया में सुनी अयोध्या के दीपोत्सव की चर्चा, सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन

- राम की पैड़ी से दीपोत्सव की तैयारियां देख अभिभूत हुए विदेशी पर्यटक, बोले- अद्भुत है राम नगरी, यहां आकर मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

- श्रीराम मंदिर और दीपोत्सव की वैश्विक ख्याति खींच रही विदेशी पर्यटकों को, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू हो रहे दुनिया भर के लोग

अयोध्या, 6 नवंबर। रामनगरी अयोध्या की ख्याति अब देश की सीमाओं से निकलकर सात समंदर पार तक पहुंच रही है। भव्य श्रीराम मंदिर और दीपोत्सव की विश्वव्यापी चर्चा विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसकी एक मिसाल ऑस्ट्रेलिया से अयोध्या पहुंचे पर्यटक शेन हैं, जो मलेशिया में भारतीय समुदाय के बीच दिवाली की तैयारियां देखने के बाद रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भव्यता को करीब से अनुभव करने यहां पहुंचे हैं। राम की पैड़ी पर बैठकर दीपोत्सव की तैयारियों और शहर की जगमगाहट को निहारते शेन अयोध्या के आकर्षण से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने यहां के माहौल को अद्भुत बताते हुए कहा कि अयोध्या में उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुरक्षा और सुकून का एहसास हो रहा है।

- मलेशिया में मिली अयोध्या के दीपोत्सव की जानकारी, तभी बना आने का कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया निवासी शेन इन दिनों भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। भारत आने से पहले वह मलेशिया में थे। वहां भारतीय समुदाय के बीच दिवाली की तैयारियों और उत्सव को देखकर उनकी दिलचस्पी भारतीय परंपराओं में और बढ़ गई। इसी दौरान उन्हें अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता के बारे में पता चला। रामनगरी में दीपावली किस तरह मनाई जाती है और यहां की सांस्कृतिक विरासत कैसी है, इसे अपनी आंखों से देखने की इच्छा उन्हें अयोध्या तक खींच लाई।

शेन का कहना है कि अयोध्या पहुंचकर उन्हें बेहद अच्छा अनुभव हो रहा है। यहां का वातावरण सकारात्मकता से भरा है। दीपोत्सव की तैयारियां और पूरे शहर में की गई आकर्षक सजावट देखकर वह काफी प्रभावित हैं। उनके लिए यह यात्रा महज पर्यटन नहीं, बल्कि भारत की धार्मिक मान्यताओं, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर भी है।

- जगमगाती सड़कें और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में की गई सजावट और तैयारियों ने शेन को विशेष रूप से आकर्षित किया है। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर रोशनी की आकर्षक व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रही झलकियां और विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक व लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उन्हें खूब पसंद आ रही हैं। लता मंगेशकर चौक की साज-सज्जा और रामनगरी में दिखाई दे रही उत्सवी छटा ने उनके अनुभव को और यादगार बना दिया है।

शेन के मुताबिक, अयोध्या में अलग-अलग परंपराओं और सांस्कृतिक रंगों का जिस तरह संगम दिखाई दे रहा है, वह शानदार है। दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अनूठा माध्यम है। उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया से आने के बावजूद उन्हें अयोध्या में किसी तरह की असुरक्षा महसूस नहीं हो रही है। यह शहर बेहद सुंदर है और यहां का वातावरण मन को शांति देता है।

- श्रीराम मंदिर के बाद विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी अयोध्या

शेन सोमवार तक अयोध्या में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह दीपोत्सव और दीपावली के आयोजनों को करीब से देखेंगे। इसके बाद उनकी वाराणसी जाने की योजना है। भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले शेन के लिए अयोध्या का अनुभव इस यात्रा का खास पड़ाव बन गया है। श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से मजबूत हुई है। शहर में विकसित हो रही आधारभूत सुविधाएं, बेहतर सड़कें, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और बड़े सांस्कृतिक आयोजन रामनगरी को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दे रहे हैं। दीपोत्सव की भव्यता ने भी इस आकर्षण को और विस्तार दिया है। मलेशिया में अयोध्या के दीपोत्सव की चर्चा सुनकर ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे शेन की यात्रा इस बात का उदाहरण है कि रामनगरी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों तक पहुंच रही है। अयोध्या आने वाले विदेशी सैलानी यहां सिर्फ मंदिरों के दर्शन ही नहीं कर रहे, बल्कि भारतीय परंपराओं, लोक संस्कृति और उत्सवों को भी करीब से अनुभव कर रहे हैं।

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, देर शाम तक गुलजार रहे मोहम्मदाबाद और खुरहट बाजार
ज्वेलर्स, सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, बाजारों में दिखा दीपावली का उत्साह मऊ। दीपावली पर्व से पहले धनतेरस के अवसर पर जनपद मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना और खुरहट बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली, जो देर शाम तक बनी रही। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा के चलते लोगों ने अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की।

बाजारों में स्थित ज्वेलर्स की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण एवं सिक्के खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं बर्तनों की दुकानों पर पीतल, तांबा, स्टील सहित विभिन्न प्रकार के बर्तनों की खूब खरीदारी हुई।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीदारी करने पहुंचे महिला, पुरुष और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने से पूरे क्षेत्र में दीपावली की रौनक और त्योहार का उत्साह दिखाई दिया।

कुल मिलाकर धनतेरस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना और खुरहट बाजार में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
अखिलेश के नेतृत्व में हार का रिकॉर्ड बना रही सपा: मंत्री दानिश आजाद अंसारी
- ‘2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तीखा हमला
- ‘नफरत फैलाने से चुनाव नहीं जीते जाते’, दानिश आजाद का अखिलेश पर तंज, बोले- जनता इन्हें नकार चुकी है
- ‘हर हार के बाद नया बहाना खोजती है सपा’, दानिश अंसारी ने अखिलेश पर साधा निशाना
लखनऊ, 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद सपा और कांग्रेस ईवीएम, प्रशासन और चुनाव आयोग को दोषी ठहराते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना अखिलेश यादव की फितरत है।
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी पड़ती है। लेकिन अखिलेश यादव को इससे कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल एसी में बैठकर एआई वाली राजनीति करते हैं। जनता इनकी मंशा को समझ चुकी है और 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से सपा को उखाड़ फेंकेगी।
- अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनाव हार रही
दानिश अंसारी ने कहा कि 2027 के चुनाव में अपनी हार देखकर सपा घबरा गई है। इसी वजह से अखिलेश यादव अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनावी पराजय का रिकॉर्ड बना रही है। 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनाव में जनता इन्हें सबक सीखा चुकी है। अब 2027 में जनता सपा का सफाया करेगी।
पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत शामिल कराने के लिए विभिन्न संगठनों का लिया जाएगा सहयोग : नवदीप
- वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों, पार्षदों, समाजसेवियों तथा प्रतिष्ठित नागरिकों का भी लिया जायेगा सहयोग

लखनऊ, 06 नवम्बर, 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत सम्मिलित कराने की मुहिम को अधिक से अधिक जनसहभागी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय विभागों के साथ-साथ सामाजिक, व्यावसायिक एवं गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिये जाने के संबंध में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपदों में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (PSEs), निजी क्षेत्र के औद्योगिक संस्थान, रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), जिला एवं तहसील बार एसोसिएशन, अधिवक्ता संगठन, नागरिक सुरक्षा संगठन, श्रमिक संगठन, व्यापारिक संगठन, चिकित्सा संघ एवं मेडिकल एसोसिएशन के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये जायें।
सार्वजनिक उपक्रमों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत पात्र कार्मिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यस्थलों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। आवासीय सोसाइटी, बहुमंजिला अपार्टमेंट एवं कॉलोनियों में RWA के सहयोग से नए निवासियों, प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज न करा पाने वाले पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा।
इसी प्रकार नागरिक सुरक्षा संगठनों के स्वयंसेवकों के सहयोग से नगरीय क्षेत्रों, घनी आबादी वाले मोहल्लों एवं मलिन बस्तियों में छूटे हुए पात्र नागरिकों को चिह्नित किया जाएगा। श्रमिक संगठनों के माध्यम से कारखानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं निर्माण स्थलों पर संगठित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जाएगा।
व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण हेतु सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम एवं चिकित्सा संस्थानों के सहयोग से उनके परिसरों में शिविर आयोजित करने के साथ मलिन बस्तियों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में आवासित नागरिकों के संबंध में अच्छी जानकारी होती है। अतः पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों, पार्षदों का भी सहयोग लिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी प्रकार समाजसेवियों, वरिष्ठ प्रतिष्ठित नागरिकों का भी सहयोग लेकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए विशेष अभियान दिवसों एवं अन्य उपयुक्त अवसरों पर पंजीकरण शिविरों का आयोजन कराया जाए।
एक हजार दीपों से जगमगाई सीतापुर रोड मंडी, उत्कृष्ट किसानों और व्यापारियों का हुआ सम्मान

- ‘स्वच्छ मण्डी–शुभ मण्डी’ अभियान के तहत दीपोत्सव में किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों और पल्लेदारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
- विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों एवं व्यापारियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
- भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर किसानों एवं व्या पारियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

लखनऊ, 06 नवंबर। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार शाम सीतापुर रोड मंडी एक हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। योगी सरकार की पहल पर संचालित ‘स्वच्छ मण्डी–शुभ मण्डी’ अभियान के अंतर्गत आयोजित दीपोत्सव में किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों, पल्लेदारों और मंडी श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की आकर्षक सजावट से पूरा मंडी परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों एवं व्यापारियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंडी समिति लखनऊ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों, पल्लेदारों एवं मंडी से जुड़े सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इसके उपरांत मंडी परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वच्छता, समृद्धि और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया।
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और व्यापारियों का सम्मान
सम्मान समारोह में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान ज्ञानेंद्र, छेदी लाल और मनोज कुमार को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रिंकू कुमार, शिखर सोनकर और राम किशन को भी सम्मानित किया गया। - किसानों की समृद्धि से ही प्रदेश की खुशहाली : डॉ. नीरज बोरा
इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किसानों और व्यापारियों को प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि से ही प्रदेश की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंडियों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों की प्रगति में किसानों और व्यापारियों के साथ आढ़तियों, पल्लेदारों एवं श्रमिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। ‘स्वच्छ मण्डी–शुभ मण्डी’ अभियान मंडियों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के साथ सभी वर्गों की सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल है।
- दीपों की जगमगाहट के बीच स्वच्छता और समृद्धि का संदेश
अभियान के अंतर्गत मंडी परिसर को लगभग एक हजार दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपोत्सव में किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों, पल्लेदारों, तौल कर्मियों, परिवहन कार्य से जुड़े लोगों और मंडी कर्मचारियों ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से मंडी से जुड़े सभी वर्गों की खुशहाली, आपसी सहयोग और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए मारे गए छापे
फर्रुखाबाद । आबकारी आयुक्त य के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3  रीता वर्मा मय स्टाफ संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में दबिश कार्यवाही कर 22 लीटर अवैध कच्ची शराब, एवं लगभग 250 किलो ग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन  को मौके पर ही नष्ट कर 02 अभियोग पंजीकृत किये गये ।जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट दुकानों में मोहम्दाबाद, बोहरिकपुर, तथा देशी मदिरा दुकानों बोहरिकपुर, मोहम्दाबाद स्थित दुकानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी ।
दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित  
                                                           मातृशक्ति को भेंट की साड़ी
मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका कर्मियों के योगदान को बताया विकास की मजबूत आधारशिला।              
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने दीपावली एवं अन्य पावन पर्वों के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका परिवार के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने माननीय सभासदगण की उपस्थिति में नगर पालिका के समस्त सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों,विशेष रूप से सफाई व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था एवं जलापूर्ति से जुड़े कार्मिकों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की बधाई दी। वहीं नगर पालिका परिवार की मातृशक्ति को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के समर्पण,परिश्रम एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए आगामी धनतेरस,नरक चतुर्दशी,दीपावली,गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान नगर के भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों,सेक्टर संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को भी मिष्ठान एवं उपहार भेंटकर पर्व की खुशियां साझा की गईं। साथ ही माननीय सभासदगण को भी मिष्ठान एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया और सभी के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. धीरू ने कहा कि नगर की स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर परिश्रम,कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर का विकास किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं,बल्कि पूरे नगर पालिका परिवार के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपसी प्रेम,भाईचारे,सहयोग एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने से पारिवारिक एवं सामाजिक एकता और मजबूत होती है।
कार्यक्रम में माननीय सभासदगण,नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने समस्त नगरवासियों को दीपावली सहित सभी आगामी पर्वों की हार्दिक बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की।