हजारीबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हजारीबाग। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचजेडबी आरोग्यम् सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और सामाजिक संस्था ‘अर्थ एक प्रयास’ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
शिविर का आयोजन आरोग्यम् इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के मल्टीपरपज हॉल में किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम का संचालन आरोग्यम अस्पताल के ब्लड बैंक सेंटर के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद नदीम के सहयोग और देखरेख में किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों, प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से जूझ रही महिलाओं और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के उपचार में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरत के समय मरीज को रक्त उपलब्ध होना उसके उपचार में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और वे दूसरों की मदद के लिए प्रेरित होते हैं। अस्पताल का प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी सकारात्मक योगदान देना है।
अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता मरीज और उसके परिजनों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। ऐसे में रक्तदान शिविर जरूरतमंदों की सहायता का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस पहल से जुड़ने की अपील की।
संस्था की प्रतिनिधि ने भी रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए युवाओं से जागरूकता फैलाने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों से दूर रहें और चिकित्सकीय जांच एवं निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुसार ही रक्तदान करें। इस संयुक्त पहल ने समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और जरूरतमंद मरीजों की मदद के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

हजारीबाग। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचजेडबी आरोग्यम् सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और सामाजिक संस्था ‘अर्थ एक प्रयास’ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
हजारीबाग। झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने बुधवार को हजारीबाग जिले का दौरा किया। समिति के सभापति एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में परिसदन भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के वित्तीय प्रबंधन और लेखा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में मनोहरपुर विधायक जगत मांझी और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी मौजूद रहे।
हजारीबाग जिले में उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर विद्युत विभाग की ओर से हाईटेंशन बिजली तारों के संपर्क में आने वाली पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जा रही है। इसी क्रम में बरही प्रखंड के गुड़ियो-विजैया क्षेत्र में विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों को काटकर हटाया गया।
हजारीबाग में फायरिंग का खुलासा, घायल समेत पांच युवक गिरफ्तार; मोबाइल वीडियो से खुली पोल
हजारीबाग: शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में खुलेआम घूम रहे लावारिस गोवंश की सुरक्षा और प्लास्टिक खाने से बीमार हो रहे पशुओं के संरक्षण को लेकर हजारीबाग यूथ विंग ने प्रशासन से ठोस पहल करने की मांग की है। संगठन के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने उपायुक्त, नगर आयुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान के लिए सात सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया है।
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को नवनिर्मित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
हजारीबाग। जिले के दारू अंचल में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्यम स्टोर से करीब 65 लीटर और एम.बी. मार्ट से करीब 6 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही लगभग 71 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट करा दी।
हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध खजांची तालाब के विकास को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने पहल की है। शुक्रवार सुबह तालाब परिसर पहुंचे सांसद ने स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की और सांसद निधि से 10 लाख रुपये उपलब्ध कराने से संबंधित अनुशंसा पत्र उन्हें सौंपा। इस दौरान हजारीबाग के उपमहापौर अविनाश कुमार यादव भी मौजूद रहे।
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर को नगर निगम सभागार, हजारीबाग में नगर निगम क्षेत्र के सभी निजी नर्सिंग होम के संचालकों के लिए जन्म एवं मृत्यु निबंधन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), नगर निगम, हजारीबाग ने की।
Oct 28 2026, 17:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k