/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल ! lucknow
चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !
जौनपुर। शहर से सटे चांदपुर महावीर कॉलोनी वार्ड संख्या 8 की बदहाल सड़क और बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इलाके की सड़क की खराब स्थिति की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा समर्थक माने जाने वाले इलाके के लोगों की ओर से भी प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी की सड़क लंबे समय से खराब है। जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढे होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर समस्या और बढ़ जाती है। लोग गिरकर चुटहिल और घायल होते रहते हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।स्थानीय निवासी उर्वशी सिंह, जो समाजसेवी संगठनों में सक्रिय हैं और भाजपा समर्थक भी हैं, ने दावा किया कि उनके इलाके में करीब 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज करने में परेशानी हो रही है। किसी तरह आसपास की व्यवस्था से मोबाइल चार्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि बिजली कब तक बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। उर्वशी सिंह के मुताबिक, समस्या को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कुछ विभागीय अधिकारी फोन तक उठाना बंद कर चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि बिजली आपूर्ति कब सामान्य होगी और सड़क की मरम्मत कब कराई जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदपुर महावीर कॉलोनी नगर पालिका क्षेत्र में आती है। ऐसे में सड़क की मरम्मत और उसे बेहतर बनाने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। लोगों ने मांग की है कि खराब सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार इंटरलाकिंग कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस मामले को लेकर विपक्ष की ओर से भी राजनीतिक सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि भाजपा समर्थक माने जाने वाले इलाके में ही सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है तो अन्य इलाकों में विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, इन राजनीतिक आरोपों पर संबंधित नगर पालिका प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों को समाधान का इंतजार
इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क और बिजली दोनों रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं हैं। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने और खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने, सड़क की स्थिति की जांच कराने और आवश्यक मरम्मत कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लावरिश जानवरों से निजात दिलाने की मांग
तुलसीपुर - नगर में ठेले वालो द्वारा पूर्व रिकॉर्डेड साउंड के साथ बिक्री किए जाने की व नगर के मुख्य मार्गों पर घूम रहे लावारिस जानवरों व विगत दिनों पागल कुत्ते के लोगों को काटने की घटना से नाराज उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि के साथ शिष्ट मण्डल प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व नगर पंचायत ई ओ आशुतोष सिंह से मिलकर समस्या के निदान की मांग की।
  महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि ठेले वालों द्वारा बिक्री हेतु तेज़ ध्वनि का प्रयोग करने से स्थाई दुकानदारों,ग्राहकों व राहगीरों को अत्यंत कठिनाई हो रही है कभी कभार तेज ध्वनि के कारण लोगों का फोन से बात करना भी दुष्कर हो रहा है।जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने जल्द ही यह इसका स्थाई निदान होगा।लावारिस सांडों के कारण लोग  के चोटिल होने और उनके संघर्ष में नगर की सड़कों पर डर का माहौल बना रहता है इस पर नवगुंतक ई ओ ने कहा जल्द ही इस गम्भीर समस्या का भी निवारण कराया जाएगा।युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,ओम प्रकाश अग्रहरि,जय सिंह मौजूद रहे।
मऊ में ग्रामीण मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, ₹800 दैनिक मजदूरी समेत 14 मांगें उठाईं
मऊ। ग्रामीण मजदूर यूनियन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर ग्रामीण मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

यूनियन का कहना है कि खेतों, ईंट-भट्ठों, निर्माण कार्य, प्लंबर, लोडिंग-अनलोडिंग और शादी-विवाह सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को नियमित रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार मिलने पर भी कई जगह उचित मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत है।

ज्ञापन में ग्रामीण मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी ₹800 प्रतिदिन निर्धारित करने, गरीब एवं मजदूर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और घूसखोरी पर रोक लगाने की मांग की गई।

यूनियन ने दुर्घटना की स्थिति में मजदूरों के निःशुल्क इलाज और मुआवजे, ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड, निर्माण कार्ड और राशन कार्ड बनवाने की व्यवस्था तथा महिला मजदूरों को पुरुषों के समान वेतन देने की मांग उठाई।

इसके अलावा मजदूर अड्डों पर पेयजल, शौचालय और धूप-बारिश से बचाव के लिए शेड, सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक एवं बेहतर सुविधाएं, जर्जर भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर रोक और बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, दुर्घटना, बीमारी या वृद्धावस्था के कारण काम करने में असमर्थ मजदूरों को न्यूनतम वेतन के बराबर गुजारा भत्ता तथा निजी स्कूलों और अस्पतालों की मनमानी फीस एवं इलाज की वसूली पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है।
समान काम के बदले समान वेतन की मांग पर संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी अस्पताल में मौजूद रहे, लेकिन मांगों के समर्थन में काम नहीं किया। इससे पहले तीन दिनों तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन स्थायी कर्मचारियों के समान कार्य करने के बावजूद उन्हें समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में लंबे समय से कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा समान पद और समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल है।

कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों तक सेवाएं लेने के बावजूद उनके भविष्य और सेवा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन भी दिया जा चुका है।

अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लंबे समय से योगदान दे रहे इन कर्मचारियों की मांगों पर शासन स्तर से कब तक कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस तैनाती के बावजूद प्रतिबंधित पुल से गुजर रहे भारी वाहन, कथित वसूली के आरोप
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी क्षेत्र के चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) स्थित जीटीआर ब्रिज पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बावजूद रात के समय ट्रकों के बेरोकटोक गुजरने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात प्रतिबंधित मार्ग से कई भारी वाहनों के गुजरने और पुलिस सहायता बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जीटीआर ब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके लिए चकिया तिराहा स्थित पुलिस सहायता बूथ के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है ताकि प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों को जाने से रोका जा सके। इसके बावजूद रात के समय ट्रक बूथ से आगे बढ़ते हुए जीटीआर ब्रिज तक पहुंच रहे हैं।

आरोप है कि कुछ ट्रकों को रोककर कथित तौर पर वसूली किए जाने के बाद उन्हें प्रतिबंधित मार्ग से आगे जाने दिया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सवाल यह है कि पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद भारी वाहन प्रतिबंधित पुल तक कैसे पहुंच रहे हैं और उन्हें वहां से गुजरने की अनुमति कौन दे रहा है?

लोगों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
मऊ प्रधानाध्यापकों की बैठक में नामांकन, छात्र ठहराव और शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की विकासखंड स्तरीय बैठक बुधवार को सहर महिला पी.जी. कॉलेज, बरामदपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने की।

बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षिक प्राथमिकताओं की विस्तार से समीक्षा की गई। विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, विद्यार्थियों का ठहराव, नियमित उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बच्चों का विद्यालय में निरंतर ठहराव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से घर-घर संपर्क, अभिभावकों से संवाद तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में PRASHAST APP पर बच्चों से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करने के साथ ही निपुण भारत मिशन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान, विद्यालय स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तक वितरण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके अलावा आगामी खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानाध्यापकों को विद्यालय स्तर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। खेल सामग्री, प्रतिभागियों की सूची, चयन प्रक्रिया, अभ्यास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया।

बैठक में अधिकारियों, एसआरजी एवं शैक्षिक सहयोगियों ने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा के विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी, राजेश कुमार, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, बंशराज प्रसाद, राजेश मिश्रा, सुनील यादव, शमीम अंसारी एवं प्रतिमा राय सहित विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापक एवं अन्य संबंधित शैक्षिक सहयोगी मौजूद रहे।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि नामांकन बढ़ाना, बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारना सामूहिक जिम्मेदारी है।
मऊ सेवा संकल्प कलश ज्योति यात्रा के लिए निकली बाइक रैली
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कलश ज्योति यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक से बाइक रैली निकाली। पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ बाइक सवार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

रैली रवाना होने से पहले शहीद चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बाइक रैली मऊ मुख्यालय स्थित गाजीपुर चौराहे के लिए रवाना हुई।

गाजीपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटू प्रसाद, डॉ. उमेश सरोज, भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, अमित सरोज, मुन्ना सिंह, जनार्दन शर्मा, शशांक त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, राहुल सरोज, आशीष चौधरी, अभिषेक सरोज और सुमित सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मऊ समरसेबल मोटर खराब, मोहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए भटक रहे यात्री

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब एक माह से समरसेबल पंप का मोटर खराब होने के कारण यात्रियों और रेल कर्मचारियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि मोटर कई बार जल चुका है। मरम्मत के बाद दोबारा खराब होने से स्टेशन पर पानी की आपूर्ति प्रभावित है।

मंगलवार को स्टेशन से होकर गुजरने वाली विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के रुकने के दौरान यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी टोटियों से पानी लेने का प्रयास किया, लेकिन टोटियों से पानी की एक बूंद तक नहीं निकली। इससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

रेल कर्मचारियों के अनुसार, समरसेबल मोटर में आए दिन तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। करीब एक माह से मोटर खराब होने के बावजूद अब तक स्थायी रूप से समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे करता है, लेकिन स्टेशन पर बुनियादी सुविधा पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि खराब समरसेबल मोटर को जल्द ठीक कराकर स्टेशन पर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी न उठानी पड़े।
वरिष्ठ पत्रकार स्व० रामजतन चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न
मोहम्मद खालिद खान की रिपोर्ट

आज़मगढ़। 'गांव जवार' राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी स्व० रामजतन चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर जनईगंज (आज़मगढ़) में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के राजनेताओं, वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लेकर स्व० चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दलाल, लालचन्द्र प्रजापति और कृष्ण मोहन उपाध्याय (वरिष्ठ पत्रकार व संस्थापक सहयोगी) के संयुक्त मंडल ने की जबकि मंच का कुशल संचालन रामसूरत भारती ने किया।
विचारों के माध्यम से जीवित रहेंगे स्व० चौहान
श्रद्धांजलि सभा में जुटे वक्ताओं ने स्व० रामजतन चौहान के पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद किया। वक्ताओं के रूप में मुख्य रूप से तेज प्रकाश राय, लालचंद्र प्रजापति, रामजीत प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार देवी शर्मा, पत्रकार सुरेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा समाजसेवी, अद्या शंकर चौहान, एडवोकेट जितेंद्र हरि पाण्डेय, हरिलाल पूर्व लेखपाल, संतलाल त्यागी, राम लखन प्रजापति, रामचेत साधु, पत्रकार काशीनाथ यादव, डॉ अशोक कुमार यादव, बसपा  निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष पूजन, वरिष्ठ पत्रकार गांव जवार संस्थापक सदस्य अजय राय, किसान नेता राजीव यादव, भारतीय जनता पार्टी निजामाबाद पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, गांव जवार मुख्य संपादक रविकान्त चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता दीपक राय, निजामाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रेमा यादव ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पृथ्वीराज सिंह, पत्रकार विजय यादव, समाजसेवी वीरेंद्र यादव फौजी, समाजसेवी अंशुमान उपाध्याय, संतोष यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में 'गांव जवार' परिवार और आयोजक मंडल ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी अतिथियों, पत्रकारों और क्षेत्रीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फसल मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का धरना
बाढ़-बारिश से नुकसान पर महिलाओं ने भी जताया आक्रोश, विधायक ने दिया मदद का आश्वासन


कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में बाढ़ व बारिश के पानी से प्रभावित ग्रामीणों ने फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, महिलाओं में भी दिखा भारी आक्रोश, धरना प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक अनिल वर्मा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन।  तहसील क्षेत्र के ग्राम कल्ली, खजुरा, लखनियापुर समेत कई गांवों में बाढ़ और बारिश से हुए फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने ग्राम कल्ली में धरना-प्रदर्शन शुरू किया, ग्रामीणों का आरोप है कि, गांवों की सड़कों पर अब भी बाढ़ और बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वहीं खेतों में पानी भर जाने से धान समेत अन्य फसलों को भी भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार को तहसील में ज्ञापन देकर फसलों के नुकसान का सर्वे और मुआवजा दिलाने की मांग की गई थी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही फसल नुकसान का सत्यापन कराया गया इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान कल्ली गांव की महिलाओं में भी काफी आक्रोश दिखाई दिया, महिलाओं का कहना है कि, बाढ़ के कारण ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी और जनप्रतिनिधि गांव की स्थिति देखने नहीं पहुंचा, महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उनका विरोध जारी रहेगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कराने, फसल नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

इस सम्बंध में तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, प्रभावित किसानों का सर्वे कराया जा रहा है जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा। धरना प्रदर्शन की  सूचना मिलते ही न्यायिक तहसीलदार स्वाति सिंह ने मौके पर पहुँच कर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।