“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, तुलसीपुर में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
तुलसीपुर, 06 अक्टूबर , राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट–तुलसीपुर में श्रम एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त समन्वय से मेगा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला चिकित्सा विभाग की विशेषज्ञ टीम, श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की मेडिकल एवं मानव संसाधन (एचआर) टीम ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर के दौरान लगभग 250 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा कर्मचारियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित जीवनशैली तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट–तुलसीपुर के यूनिट हेड आर. एस. प्रसाद एवं एचआर हेड आशीष प्रताप सिंह का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता रही। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुचारु एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।
यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति चीनी मिल प्रबंधन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही, राज्य सरकार के “सेवा संकल्प अभियान” के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।
स्वस्थ शिविर में जिला चिकित्सा विभाग व संभाग की टीम रही, चिकित्सा दल में डॉक्टर एके चौधरी डॉक्टर एके शुक्ला डॉक्टर फैजान राजा डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा डॉक्टर अक्षय कुमार वर्मा डॉक्टर सुजीत कुमार, डॉ पुष्कर सिंह, सीएससी तुलसीपुर श्री मोनिका अवस्थी, सुश्री कुसुम श्री प्रीति मिश्रा दिलीप वही श्रम विभाग के रिजवान खान, शिशिर श्रीवास्तव तथा मानव संसाधन प्रमुख आशीष प्रताप सिंह इंजीनियरिंग हेड टीकम सिंह, रविन्द्र कुमार जैसवाल प्रोडक्शन हेड उमेश राय उपस्थित रहे।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k