भक्ति, ज्ञान और संस्कारों का संदेश देकर हुआ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य विश्राम*
*संवाददाता कायमगंज*
कायमगंज। सीपी सभागार में श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर पितरों की पुण्य स्मृति को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और भावपूर्ण वातावरण के बीच विधिवत कथा विश्राम हुआ। नैमिषारण्य से पधारे कथा व्यास श्री शिवानंद भाईश्री जी महाराज ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति, ज्ञान, विनम्रता और सदाचार का संदेश दिया।
कथा के अंतिम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त और भगवान के संबंध तथा जीवन में भक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल सुनने का ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का मार्ग है। कथा श्रवण तभी सार्थक है, जब उसके संदेश का प्रभाव हमारे आचरण और व्यवहार में दिखाई दे।
सात दिवसीय कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य, परीक्षित प्रसंग, भक्ति की महिमा, सती-महादेव प्रसंग, रुक्मिणी विवाह सहित अनेक आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। प्रत्येक प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया गया कि अहंकार का त्याग, संतों के प्रति श्रद्धा, कथा के प्रति विश्वास और भगवान के प्रति समर्पण ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।
महाराज श्री ने कथा श्रवण की महिमा बताते हुए कहा कि कथा कहने वाले से अधिक महत्वपूर्ण कथा सुनने वाले की श्रद्धा और भाव है। जिस हृदय में श्रद्धा होती है, वहीं भगवान के संदेश का वास्तविक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि कथा समाप्त होने के साथ भक्ति समाप्त न हो, बल्कि कथा से प्राप्त संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाया जाए।
कथा के अंतिम दिवस श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भावुकता देखने को मिली। कथा विश्राम के अवसर पर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने कथा व्यास श्री शिवानंद भाई श्री जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया और पितरों की पुण्य स्मृति में आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

*संवाददाता कायमगंज*

*संवाददाता कायमगंज*
मऊ। बस संचालक विजय कुमार राय ने एआरटीओ मऊ की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की जांच कराने का अनुरोध किया है।
फर्रुखाबाद। जनसत्तादल-लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय बरोंन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील सिंह ने की, इस दौरान पार्टी को आगामी चुनाव एवं भविष्य में मज़बूती प्रदान करने जनता के बीच जाकर कार्य करने एवं युवा,महिला,बुजुर्ग,दिव्यांग,व्यापार एवं राष्ट्रहित जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही जनसत्ता दल की युवा इकाई में अंश भारद्वाज एवं सुमित कुमार को “नगर सचिव(युवा)दायित्व प्रदान किए गए एवं इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की युवा राष्ट्र प्रदेश एवं क्षेत्र की तस्वीर बदलता है तथा जिला सचिव सिद्धांत सिंह ने कहा की जानता दल समाज के सभी वर्गों को समानता एवं सम्मान देकर एक जुट कर राष्ट्र की और प्रदेश की उन्नति में भागीदारी करेगा
*गोण्डा। 01.10.2026 को वादी घनश्याम मिश्रा पुत्र रामलखन मिश्रा, निवासी वार्ड नं0 5, अम्बेडकर नगर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पोती बबली का विवाह दिनांक 14.05.2021 को आकाश पाण्डेय पुत्र रामधीरज पाण्डेय, निवासी ग्राम धिरजा मिश्र पुरवा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के साथ किया था । विवाह के उपरान्त से ही विपक्षीगण दान-दहेज से असन्तुष्ट होकर, अतिरिक्त दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर मृतका बबली को प्रताड़ित करते थे । दिनांक 01.10.2026 को विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर, बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर बबली की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। उक्त सूचना पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
मिर्जापुर। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 2024 में इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने वाली नैंसी शुक्ला ने नीट परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2026 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका चयन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), नोएडा में हुआ है। नैंसी शुक्ला ने में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने जीव विज्ञान विषय के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित किया।
मीरजापुर। जिले में दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन मिलने से एक बार पुनः विंध्य क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीवों की मौजूदगी पर मुहर लगाते हुए संरक्षण पर चिंता जताई गई है।
Oct 05 2026, 18:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1