/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz भक्ति, ज्ञान और संस्कारों का संदेश देकर हुआ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य विश्राम* lucknow
भक्ति, ज्ञान और संस्कारों का संदेश देकर हुआ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य विश्राम*
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। सीपी सभागार में श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर पितरों की पुण्य स्मृति को समर्पित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और भावपूर्ण वातावरण के बीच विधिवत कथा विश्राम हुआ। नैमिषारण्य से पधारे कथा व्यास श्री शिवानंद भाईश्री जी महाराज ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति, ज्ञान, विनम्रता और सदाचार का संदेश दिया।

कथा के अंतिम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त और भगवान के संबंध तथा जीवन में भक्ति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल सुनने का ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का मार्ग है। कथा श्रवण तभी सार्थक है, जब उसके संदेश का प्रभाव हमारे आचरण और व्यवहार में दिखाई दे।

सात दिवसीय कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य, परीक्षित प्रसंग, भक्ति की महिमा, सती-महादेव प्रसंग, रुक्मिणी विवाह सहित अनेक आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। प्रत्येक प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया गया कि अहंकार का त्याग, संतों के प्रति श्रद्धा, कथा के प्रति विश्वास और भगवान के प्रति समर्पण ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।

महाराज श्री ने कथा श्रवण की महिमा बताते हुए कहा कि कथा कहने वाले से अधिक महत्वपूर्ण कथा सुनने वाले की श्रद्धा और भाव है। जिस हृदय में श्रद्धा होती है, वहीं भगवान के संदेश का वास्तविक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि कथा समाप्त होने के साथ भक्ति समाप्त न हो, बल्कि कथा से प्राप्त संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कथा के अंतिम दिवस श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भावुकता देखने को मिली। कथा विश्राम के अवसर पर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने कथा व्यास श्री शिवानंद भाई श्री जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया और पितरों की पुण्य स्मृति में आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
*मानदेय बढ़ाने की मांग पर पांचवें दिन भी धरने पर डटीं आशा कार्यकर्ता, 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी*
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज की आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों का धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों का लगातार निर्वहन कर रही हैं। गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों के साथ उन्हें समय-समय पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी जाती हैं। महंगाई बढ़ने और काम का दबाव लगातार बढ़ने के बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय उनकी जिम्मेदारियों और मेहनत के अनुरूप पर्याप्त नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी गईं, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के विरोध में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने एक से 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। सोमवार को पांचवें दिन भी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी मांगों को दोहराया । मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। समय के साथ महंगाई और काम का दबाव बढ़ा है, लेकिन मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।

धरने में आशा संगिनी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष शिप्रा सक्सेना, गंगोत्री, करिश्मा संगिनी, सुनीता आशा, शीतला आशा, रीमा, रंजना देवी, रामकुमारी समेत कई आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियां मौजूद रहीं।
मऊ में ARTO पर बस संचालक ने लगाए उत्पीड़न और अवैध वसूली के आरोप, DM से जांच की मांग
मऊ। बस संचालक विजय कुमार राय ने एआरटीओ मऊ की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की जांच कराने का अनुरोध किया है।

विजय कुमार राय के मुताबिक वह करीब 32 वर्षों से बस संचालन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बस संख्या UP54AT 2810 और UP53FT 4531 का ध्वनि प्रदूषण के मामले में 10-10 हजार रुपये का चालान कर दोनों बसों को बंद कर दिया गया। उनका दावा है कि इसी तरह की कार्रवाई अन्य बसों के खिलाफ नहीं की गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 28 सितंबर 2026 को उनकी बस एक शव को लेकर वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान टीआई और एआरटीओ द्वारा बस को बंद कर दिया गया। विजय कुमार राय का कहना है कि बस के सभी आवश्यक कागजात वैध थे।

बस संचालक ने एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित अवैध वसूली तथा बिना कागजात चल रही बसों के संचालन को लेकर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

इधर, 5 अक्टूबर 2026 को राकेश सिंह ने भी जिलाधिकारी को पत्र देकर एआरटीओ की कार्यप्रणाली की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, बस संचालक और राकेश सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। एआरटीओ पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
जनता के बीच जाकर कार्य करें
फर्रुखाबाद। जनसत्तादल-लोकतांत्रिक के जिला कार्यालय बरोंन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील सिंह ने की, इस दौरान पार्टी को आगामी चुनाव एवं भविष्य में मज़बूती प्रदान करने जनता के बीच जाकर कार्य करने एवं युवा,महिला,बुजुर्ग,दिव्यांग,व्यापार एवं राष्ट्रहित जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही जनसत्ता दल  की युवा इकाई में अंश भारद्वाज एवं सुमित कुमार को “नगर सचिव(युवा)दायित्व प्रदान किए गए एवं इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की युवा राष्ट्र प्रदेश एवं क्षेत्र की तस्वीर बदलता है तथा जिला सचिव सिद्धांत सिंह ने कहा की जानता दल समाज के सभी वर्गों को समानता एवं सम्मान देकर एक जुट कर राष्ट्र की और प्रदेश की उन्नति में भागीदारी करेगा
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील जी,जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह,जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अवनीश जी,रामसरण राजपूत,जोगराज राजपूत,अरविंद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!
ग्रामीणों की मुश्किलें पानी में डूबी धान की फसल, एसडीएम से लगाई गुहार*

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और फसल नुकसान की समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर उपजिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पर देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
नगला गोदाम माजरा सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में तालाब है। तालाब की दक्षिण दिशा में करीब 70 वर्षों से लगभग 12-13 परिवारों के आवासीय मकान बने हुए हैं। इन घरों तक पहुंचने और वहां से निकलने का रास्ता तालाब के किनारे से होकर जाता है। एक तरफ तालाब और दूसरी तरफ खेत होने के कारण रास्ता पहले से ही काफी संकरा है।
ग्रामीणों के अनुसार खेत स्वामी ने खेत के किनारे करौंदे की बाड़ लगा रखी है। रास्ते के बीच में हाईटेंशन लाइन और एलटी लाइन के पोल भी खड़े हैं। इससे रास्ता महज करीब दो फीट चौड़ा रह गया है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण रास्ते का कुछ हिस्सा धंस गया है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण बॉबी कुमार, पातीराम, अजीत शाक्य, सुरजीत, रक्षपाल, सुनीता, उपमा और कुमकुम आदि ने एसडीएम से रास्ते का सीमांकन कराकर उसे चिन्हित कराने की मांग की है।
कुइयां संत निवासी अखिलेश कुमार पुत्र सियाराम ने भी बारिश से फसल बर्बाद होने की शिकायत एसडीएम से की है। उन्होंने बताया कि  गांव कुइयां संत में उनकी कृषि भूमि है। खेत में धान की फसल बोई थी, जो पकने पर पहुंच चुकी थी। इसी बीच हुई बारिश के कारण पूरी फसल पानी में डूब गई।
किसान के मुताबिक फसल डूबने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने  प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कराकर सरकारी मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
थाना परसपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*गोण्डा।  01.10.2026 को वादी घनश्याम मिश्रा पुत्र रामलखन मिश्रा, निवासी वार्ड नं0 5, अम्बेडकर नगर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पोती बबली का विवाह दिनांक 14.05.2021 को आकाश पाण्डेय पुत्र रामधीरज पाण्डेय, निवासी ग्राम धिरजा मिश्र पुरवा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के साथ किया था । विवाह के उपरान्त से ही विपक्षीगण दान-दहेज से असन्तुष्ट होकर, अतिरिक्त दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर मृतका बबली को प्रताड़ित करते थे । दिनांक 01.10.2026 को विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर, बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर बबली की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। उक्त सूचना पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*कार्यवाही-*
थाना परसपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में, जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश पाण्डेय, धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास से अभियुक्त आकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Mirzapur: नैंसी शुक्ला का एमबीबीएस में चयन, डॉक्टर बनकर लोगों की निःशुल्क सेवा करने का सपना
मिर्जापुर। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 2024 में इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने वाली नैंसी शुक्ला ने नीट परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2026 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका चयन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), नोएडा में हुआ है। नैंसी शुक्ला ने में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने जीव विज्ञान विषय के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित किया।
नैंसी के पिता राजन शुक्ला (पंडित जी) कथा वाचन का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता पिंकी शुक्ला गृहिणी हैं। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली नैंसी ने अपनी मेहनत और लगन से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा है।
नैंसी का सपना केवल डॉक्टर बनना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी है। उनका कहना है कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों का बिना पैसे लिए इलाज और सेवा करना चाहती हैं। नैंसी की इस उपलब्धि पर टी पी पब्लिक स्कूल, ककरहवा सोहता मिर्जापुर में आयोजित विदाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनंजय कुमार मिश्र सहित तारकेश्वर प्रसाद एवं पारसनाथ मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नैंसी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नैंसी की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद चिकित्सा एवं अन्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देखते हैं। बता दें कि
नैंसी शुक्ला ने NEET-UG 2026 में 12,000 की ऑल इंडिया रैंक हासिल कर गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), नोएडा में एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया है।
दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन देख सहमें ग्रामीण *सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सुरक्षित लिया कब्जे में
मीरजापुर। जिले में दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन मिलने से एक बार पुनः विंध्य क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीवों की मौजूदगी पर मुहर लगाते हुए संरक्षण पर चिंता जताई गई है।
जानकारी के मुताबिक
लालगंज थाना क्षेत्र के मुरघुरा गांव में रविवार की देर रात बचनी कोल के घर में दुर्लभ पैंगोलिन घुसने से बच्चों और महिलाओं में हड़कंप मच गया। घर में अचानक पहुंचे इस अनजान जीव को देखकर परिजन भयभीत हो गए और शोर मचाने लगें थें। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखते ही पैंगोलिन ने खुद को गेंद की तरह गोल कर लिया।
मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेंजर श्रवण कुमार यादव, डिप्टी रेंजर वीरेंद्र यादव, पिंटू लालर यादव, राजदीप वर्मा और शिव शंकर तिवारी की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक पैंगोलिन को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लालगंज वन क्षेत्र के कुशियरा जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।पैंगोलिन के घर में पहुंचने की खबर आसपास के क्षेत्र में फैल गई थी। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वन्य जीवों से दूरी बनाए रखने और ऐसे जीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी है। वहीं इस संदर्भ में विंध्य बचाओ अभियान से जुड़े हुए देवादित्यों सिन्हा ने बताया कि पैंगोलिन दुर्लभ वन्य जीव और शर्मिला किस्म को विलुप्त होता जीव है जो किसी आहट की स्थिति में पूरी तरह से गोल गेंद का रुप लेकर सावधान की मुद्रा में हो जाता है। उनके मुताबिक विंध्य क्षेत्र ख़ासकर विंध्य क्षेत्र इन जीवों का सुरक्षित बसेरा रहा है जो जंगलों पहाड़ों के नष्ट होने के कारण विलुप्त होते आए हैं। जिनके संरक्षण की ज़रुरत है।
गोंडा: आराधना मिश्रा 'मोना' के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शहर कांग्रेस में जश्न, शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में बंटी मिठाइयां*

*गोंडा*। कांग्रेस पार्टी में पीढ़ीगत निष्ठा की प्रतीक वरिष्ठ विधायक आदरणीय श्रीमती आराधना मिश्रा 'मोना' जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर गोंडा शहर कांग्रेस कमेटी में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले को कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह संगठन को मजबूती देने वाला सुंदर निर्णय है।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *शाहिद अली कुरैशी* ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनका स्वागत किया। श्री कुरैशी ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि मोना जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इसके साथ ही *श्री वीरेन्द्र चौधरी जी* को नेता विधानमंडल दल, *श्री इमरान मसूद जी* को कार्यकारी अध्यक्ष तथा *श्री आलोक प्रसाद जी* और *श्री देवेन्द्र निषाद जी* को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और पूरे जोर-शोर से पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस नए नेतृत्व में फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों का प्रदेश से निश्चित रूप से सफाया होगा।

*इस अवसर पर* मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे,पीसीसी सदस्य जलील खान, शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल अनीश नाना, चांद खान, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, हरिश्याम सोनी, डॉ. जफर अशफाक, राम नेवास गिरी, शिव शंकर, जान सवियों वैली, माइकल स्टीफन डायस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Mirzapur के मड़िहान क्षेत्र में अडानी पावर ने कब्जा किया सरकारी जमीन, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किया विरोध
थर्मल पावर प्लांट का विस्तार पर रोक लगाने की उठाई  मांग


 
मीरजापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र ग्राम ददरी खुर्द में सरकारी जमीन लगभग 100 एकड़ जमीन हड़प कर किये जा रहे अडानी कंपनी के थर्मल पावर प्लांट के विस्तार पर रोक लगाने के सम्बन्ध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर इस पावर प्लांट के विस्तार पर रोक लगाने की मांग की है। मड़िहान तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम ददरी में अड़ानी ग्रुप के द्वारा विद्युत संयत्र लगाया जा रहा है, जो किसानों की उपजाऊ भूमि को औने-पौने दाम पर खरीद कर कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं लगभग 100 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन जिसमे नाले, नदियां और जो भी जंगल क्षेत्र है उनको भी अवैध तरीके से अधिग्रहित कर पावर प्लांट का विस्तार किया जा रहा है, जिस पर स्थानीय तहसील प्रशासन चुप्पी साधे बैठे है।

इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार एड़वोकेट ने जनता की ओर से यह मांग किया कि तहसील मड़िहान के राजस्व ग्राम ददरी खुर्द में बन रहे 1600 मेगावाट अड़ानी थर्मल पावर प्लांट स्थानीय पर्यावरण और किसानों के हित में नहीं है। कम मुआवजा, पानी की कमी, राख से प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व में आयोजित जन-सुनवाई में किसानों की बात नही सुनी गई। जिसकी आप उच्च स्तरीय जांच कराये और अवैध तरीके से अधिग्रहित की गयी लगभग 100 एकड़ से अधिक समस्त सरकारी जमीन को मुक्त कराते हुए पावर प्लांट पर रोक लगाएं। मांग किया कि जनहित में किसानों के हीत में सरकारी जमीन को बचाने हेतु तत्काल निष्पक्ष जांच कमेटी गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए जनहित में लगभग 100 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को मुक्त करा पावर प्लांट के अति महत्वाकांक्षी विस्तार निति को लगाम लगाया जाएं। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में करणी सेना सहित अधिवक्ता, प्रबुद्ध नागरिक और प्रभावित क्षेत्रीय किसान ग्रामीण मौजूद रहे हैं।