/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz थाना परसपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार lucknow
थाना परसपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
*गोण्डा।  01.10.2026 को वादी घनश्याम मिश्रा पुत्र रामलखन मिश्रा, निवासी वार्ड नं0 5, अम्बेडकर नगर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पोती बबली का विवाह दिनांक 14.05.2021 को आकाश पाण्डेय पुत्र रामधीरज पाण्डेय, निवासी ग्राम धिरजा मिश्र पुरवा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के साथ किया था । विवाह के उपरान्त से ही विपक्षीगण दान-दहेज से असन्तुष्ट होकर, अतिरिक्त दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर मृतका बबली को प्रताड़ित करते थे । दिनांक 01.10.2026 को विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर, बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर बबली की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। उक्त सूचना पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*कार्यवाही-*
थाना परसपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में, जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश पाण्डेय, धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास से अभियुक्त आकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Mirzapur: नैंसी शुक्ला का एमबीबीएस में चयन, डॉक्टर बनकर लोगों की निःशुल्क सेवा करने का सपना
मिर्जापुर। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 2024 में इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने वाली नैंसी शुक्ला ने नीट परीक्षा के माध्यम से वर्ष 2026 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका चयन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), नोएडा में हुआ है। नैंसी शुक्ला ने में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने जीव विज्ञान विषय के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित किया।
नैंसी के पिता राजन शुक्ला (पंडित जी) कथा वाचन का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता पिंकी शुक्ला गृहिणी हैं। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली नैंसी ने अपनी मेहनत और लगन से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा है।
नैंसी का सपना केवल डॉक्टर बनना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी है। उनका कहना है कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों का बिना पैसे लिए इलाज और सेवा करना चाहती हैं। नैंसी की इस उपलब्धि पर टी पी पब्लिक स्कूल, ककरहवा सोहता मिर्जापुर में आयोजित विदाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनंजय कुमार मिश्र सहित तारकेश्वर प्रसाद एवं पारसनाथ मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नैंसी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नैंसी की सफलता उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद चिकित्सा एवं अन्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देखते हैं। बता दें कि
नैंसी शुक्ला ने NEET-UG 2026 में 12,000 की ऑल इंडिया रैंक हासिल कर गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), नोएडा में एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया है।
दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन देख सहमें ग्रामीण *सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सुरक्षित लिया कब्जे में
मीरजापुर। जिले में दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन मिलने से एक बार पुनः विंध्य क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीवों की मौजूदगी पर मुहर लगाते हुए संरक्षण पर चिंता जताई गई है।
जानकारी के मुताबिक
लालगंज थाना क्षेत्र के मुरघुरा गांव में रविवार की देर रात बचनी कोल के घर में दुर्लभ पैंगोलिन घुसने से बच्चों और महिलाओं में हड़कंप मच गया। घर में अचानक पहुंचे इस अनजान जीव को देखकर परिजन भयभीत हो गए और शोर मचाने लगें थें। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखते ही पैंगोलिन ने खुद को गेंद की तरह गोल कर लिया।
मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेंजर श्रवण कुमार यादव, डिप्टी रेंजर वीरेंद्र यादव, पिंटू लालर यादव, राजदीप वर्मा और शिव शंकर तिवारी की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक पैंगोलिन को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लालगंज वन क्षेत्र के कुशियरा जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।पैंगोलिन के घर में पहुंचने की खबर आसपास के क्षेत्र में फैल गई थी। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वन्य जीवों से दूरी बनाए रखने और ऐसे जीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी है। वहीं इस संदर्भ में विंध्य बचाओ अभियान से जुड़े हुए देवादित्यों सिन्हा ने बताया कि पैंगोलिन दुर्लभ वन्य जीव और शर्मिला किस्म को विलुप्त होता जीव है जो किसी आहट की स्थिति में पूरी तरह से गोल गेंद का रुप लेकर सावधान की मुद्रा में हो जाता है। उनके मुताबिक विंध्य क्षेत्र ख़ासकर विंध्य क्षेत्र इन जीवों का सुरक्षित बसेरा रहा है जो जंगलों पहाड़ों के नष्ट होने के कारण विलुप्त होते आए हैं। जिनके संरक्षण की ज़रुरत है।
गोंडा: आराधना मिश्रा 'मोना' के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शहर कांग्रेस में जश्न, शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में बंटी मिठाइयां*

*गोंडा*। कांग्रेस पार्टी में पीढ़ीगत निष्ठा की प्रतीक वरिष्ठ विधायक आदरणीय श्रीमती आराधना मिश्रा 'मोना' जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर गोंडा शहर कांग्रेस कमेटी में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले को कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह संगठन को मजबूती देने वाला सुंदर निर्णय है।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *शाहिद अली कुरैशी* ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनका स्वागत किया। श्री कुरैशी ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि मोना जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इसके साथ ही *श्री वीरेन्द्र चौधरी जी* को नेता विधानमंडल दल, *श्री इमरान मसूद जी* को कार्यकारी अध्यक्ष तथा *श्री आलोक प्रसाद जी* और *श्री देवेन्द्र निषाद जी* को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और पूरे जोर-शोर से पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस नए नेतृत्व में फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों का प्रदेश से निश्चित रूप से सफाया होगा।

*इस अवसर पर* मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे,पीसीसी सदस्य जलील खान, शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल अनीश नाना, चांद खान, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली, हरिश्याम सोनी, डॉ. जफर अशफाक, राम नेवास गिरी, शिव शंकर, जान सवियों वैली, माइकल स्टीफन डायस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Mirzapur के मड़िहान क्षेत्र में अडानी पावर ने कब्जा किया सरकारी जमीन, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किया विरोध
थर्मल पावर प्लांट का विस्तार पर रोक लगाने की उठाई  मांग


 
मीरजापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र ग्राम ददरी खुर्द में सरकारी जमीन लगभग 100 एकड़ जमीन हड़प कर किये जा रहे अडानी कंपनी के थर्मल पावर प्लांट के विस्तार पर रोक लगाने के सम्बन्ध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर इस पावर प्लांट के विस्तार पर रोक लगाने की मांग की है। मड़िहान तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम ददरी में अड़ानी ग्रुप के द्वारा विद्युत संयत्र लगाया जा रहा है, जो किसानों की उपजाऊ भूमि को औने-पौने दाम पर खरीद कर कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं लगभग 100 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन जिसमे नाले, नदियां और जो भी जंगल क्षेत्र है उनको भी अवैध तरीके से अधिग्रहित कर पावर प्लांट का विस्तार किया जा रहा है, जिस पर स्थानीय तहसील प्रशासन चुप्पी साधे बैठे है।

इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार एड़वोकेट ने जनता की ओर से यह मांग किया कि तहसील मड़िहान के राजस्व ग्राम ददरी खुर्द में बन रहे 1600 मेगावाट अड़ानी थर्मल पावर प्लांट स्थानीय पर्यावरण और किसानों के हित में नहीं है। कम मुआवजा, पानी की कमी, राख से प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व में आयोजित जन-सुनवाई में किसानों की बात नही सुनी गई। जिसकी आप उच्च स्तरीय जांच कराये और अवैध तरीके से अधिग्रहित की गयी लगभग 100 एकड़ से अधिक समस्त सरकारी जमीन को मुक्त कराते हुए पावर प्लांट पर रोक लगाएं। मांग किया कि जनहित में किसानों के हीत में सरकारी जमीन को बचाने हेतु तत्काल निष्पक्ष जांच कमेटी गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए जनहित में लगभग 100 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को मुक्त करा पावर प्लांट के अति महत्वाकांक्षी विस्तार निति को लगाम लगाया जाएं। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में करणी सेना सहित अधिवक्ता, प्रबुद्ध नागरिक और प्रभावित क्षेत्रीय किसान ग्रामीण मौजूद रहे हैं।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासिनी वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 12.09.2026 की रात्रि उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर बाथरूम करने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा पुत्र सालिक राम वर्मा द्वारा बालिका को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वादिनी द्वारा आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।


प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 05.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा को उसके घर ग्राम पकड़ी कैशवार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया
मऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान सपाइयों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की। मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल

*विकास खंड तुलसीपुर में  विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला ने  67 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण*

*ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, स्मार्ट केन एवं बैसाखी का हुआ निःशुल्क वितरण*

*05 दिव्यांग लाभार्थियों को प्रदान किए गए शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र*

तुलसीपुर बलरामपुर 5 अक्टूबर

दिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड तुलसीपुर में वृहद दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के 67 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुल 123 सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा किया गया। विधायक  ने दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए तथा उनसे वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान 27 ट्राई साइकिल, 09 व्हीलचेयर, 40 हियरिंग एड (कान की मशीन), 11 स्मार्ट केन (सुगम्य छड़ी) तथा 36 बैसाखी सहित कुल 123 सहायक उपकरण 67 दिव्यांग लाभार्थियों को वितरित किए गए।



विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए सहायक उपकरण दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाने के साथ ही उनके दैनिक कार्यों को सुगम बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होंगे।



इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी  राजीव कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की


लखनऊ। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में दो महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे , जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है। इसकी वजह से इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एक सीट खाली हुई है। यहां से तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी मल्लिक ने 16 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था। इसी खाली सीट को भरने के लिए उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तक है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर शुक्रवार तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव आयोग ने इस चुनाव के लिए एक खास नियम भी बताया है। वोट डालने के लिए बैलेट पेपर पर पसंद बताने के लिए केवल इंटीग्रेटेड वॉयलेट कलर के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह पेन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिया जाएगा। किसी और पेन से वोट नहीं डाला जा सकेगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
नई ऑनलाइन दाखिल-खारिज  व्यवस्था के विरोध में तुलसीपुर तहसील के अवधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
                

बलरामपुर ,तुलसीपुर के कलश चौराहे पर आज अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।
नई ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध में तुलसीपुर तहसील से अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और कलश चौराहे पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर चक्का जाम कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई।

अधिवक्ताओं का कहना है कि नई व्यवस्था में जमीन, मकान और दूसरी संपत्तियों से जुड़े नामांतरण की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका को कम किया जा रहा है और प्रक्रिया सीधे लेखपाल स्तर पर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसी को लेकर अधिवक्ता इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता तुलसीपुर तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम हेमंत गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।