/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया lucknow
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया
मऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।

इस दौरान सपाइयों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की। मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल

*विकास खंड तुलसीपुर में  विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला ने  67 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण*

*ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, स्मार्ट केन एवं बैसाखी का हुआ निःशुल्क वितरण*

*05 दिव्यांग लाभार्थियों को प्रदान किए गए शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र*

तुलसीपुर बलरामपुर 5 अक्टूबर

दिव्यांगजनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड तुलसीपुर में वृहद दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के 67 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुल 123 सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा किया गया। विधायक  ने दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान किए तथा उनसे वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान 27 ट्राई साइकिल, 09 व्हीलचेयर, 40 हियरिंग एड (कान की मशीन), 11 स्मार्ट केन (सुगम्य छड़ी) तथा 36 बैसाखी सहित कुल 123 सहायक उपकरण 67 दिव्यांग लाभार्थियों को वितरित किए गए।



विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए सहायक उपकरण दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाने के साथ ही उनके दैनिक कार्यों को सुगम बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होंगे।



इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी  राजीव कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा सहित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की


लखनऊ। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में दो महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे , जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है। इसकी वजह से इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एक सीट खाली हुई है। यहां से तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रुक्मिणी मल्लिक ने 16 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था। इसी खाली सीट को भरने के लिए उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तक है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर शुक्रवार तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव आयोग ने इस चुनाव के लिए एक खास नियम भी बताया है। वोट डालने के लिए बैलेट पेपर पर पसंद बताने के लिए केवल इंटीग्रेटेड वॉयलेट कलर के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह पेन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिया जाएगा। किसी और पेन से वोट नहीं डाला जा सकेगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
नई ऑनलाइन दाखिल-खारिज  व्यवस्था के विरोध में तुलसीपुर तहसील के अवधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
                

बलरामपुर ,तुलसीपुर के कलश चौराहे पर आज अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।
नई ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध में तुलसीपुर तहसील से अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और कलश चौराहे पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर चक्का जाम कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई।

अधिवक्ताओं का कहना है कि नई व्यवस्था में जमीन, मकान और दूसरी संपत्तियों से जुड़े नामांतरण की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की भूमिका को कम किया जा रहा है और प्रक्रिया सीधे लेखपाल स्तर पर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसी को लेकर अधिवक्ता इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता तुलसीपुर तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम हेमंत गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ही भाजपा को सत्ता से दूर रखने में सक्षम : अवधेश प्रसाद
लखनऊ। समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय और अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग विरोधी पदयात्रा, इंडिया ब्लॉक सीट-बंटवारे, दिग्विजय सिंह के आरएसएस-सावरकर वाले बयान सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ही भाजपा को सत्ता से दूर रखने में सक्षम हैं।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सीट-शेयरिंग को लेकर न तो कोई मुश्किल है और न ही किसी तरह की कोई बेचैनी। अगर कोई बेचैनी है तो वह भारतीय जनता पार्टी को है। अगर कोई बेचैनी है, तो वह बाबा योगी को है। हमारी तरफ से कोई बेचैनी नहीं है। इंडी गठबंधन चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा है और हमारे नेता अखिलेश यादव सीट-शेयरिंग का फैसला करने में पूरी तरह सक्षम हैं।"

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "यह बिल्कुल साफ हो गया है कि अगर भारत में कोई ऐसी पार्टी है, जो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखने में सक्षम है तो वह समाजवादी पार्टी है। उनके अलावा भारत में कोई दूसरी पार्टी या नेता नहीं है, जो भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए कुछ कर सके।"

सपा सांसद राजीव राय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गृह मंत्री को ‘अवैध’ बताने पर कहा, "जब चुनाव आयोग के लोगों ने ही बाहर आकर सच बता दिया तो सही है। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के नेता जो बोलेंगे, वही हमारी राय होगी।"

यूपी चुनाव पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान गठबंधन की 2 अक्टूबर की डेडलाइन समाप्त पर राजीव राय ने कहा, "वह हर चुनाव में ऐसा कहते हैं। वह 2024, 2022, 2019, 2017 और 2012 में नहीं थे। यह यूपी है ओवैसी साहब। आप जहां सत्ता में हैं, वहां तो आपकी चलती नहीं और आगे की बातें करते हैं।"

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान 'जब सीट होगी, तब ही तो जीत होगी', इस पर सपा सांसद ने कहा, "इमरान मसूद क्या कर रहे हैं, उस पर कांग्रेस के नेता बोलेंगे। मुझे लगता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहुत सही बात कही है। कांग्रेस का शीर्ष नेता तो जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठकर फैसला लेंगे, उस पर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।"

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कहा है कि आरएसएस-विश्व हिंदू परिषद और सावरकर ने सनातन की मूल भावना को बदल दिया और हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बढ़ाई। इस बयान पर सपा नेता ने कहा, "खाई बढ़ाने का काम तो इन्होंने हमेशा किया है। मैं हमेशा कहता हूं कि इनका पॉलिटिकल डीएनए अंग्रेजों से आता है। फूट डालो, राज करो। भाई से भाई को लड़ाएंगे, जाति से जाति को लड़ाएंगे, मजहब से मजहब को लड़ाएंगे, नॉर्थ से साउथ को लड़ाएंगे और फिर बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। चुनाव के वक्त बोल देंगे, वो तो जुमला था।"

पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की आत्महत्या के मामले में केरलम सरकार के ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश पर राजीव राय ने कहा, "देश को इस आदमी का इतिहास-भूगोल सब पता होना चाहिए। बेशर्मी की पराकाष्ठा पार करके सामने वाली बिल्डिंग में बैठकर जो लोकतंत्र की हत्या, चीरहरण और पीठ में छुरा घोंपने का काम कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति की जगह वह नहीं जहां वह बैठे हैं।"
दुर्गा पूजा समितियों को नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए 2,500 -2500 रुपये, आधुनिक पूजा थाली व अंगवस्त्र किया भेंट
                  
      
नवरात्रि,दुर्गा पूजा,रामलीला एवं दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में समितियों का किया सम्मान
                                       
बलरामपुर। 5 अक्टूबर आगामी नवरात्रि पर्व,श्री दुर्गा पूजा,श्रीरामलीला एवं दशहरा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में सोमवार को एम.एल.के. पी.जी.कॉलेज के ऑडीटोरियम में संबंधित समितियों के पदाधिकारियों एवं नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगर क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों को 2,500-2,500 रुपये की सहयोग राशि दौ सौ से अधिक  समितियों को प्रदान की। शेष इकत्तीस  समितियों को नगर पालिका परिषद सभागार में अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,डीपी सिंह,संजय शुक्ल ने वितरित किया गया।इसके साथ ही समितियों को आधुनिक पूजा थाली एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के महत्वपूर्ण अंग हैं। इन पर्वों को आपसी भाईचारे,सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद की ओर से पर्व के दौरान साफ-सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था,जल निकासी,मार्गों की सफाई तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। पूजा पंडालों एवं रामलीला स्थलों के आसपास नियमित सफाई कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
अध्यक्ष डॉ.‘धीरू’ ने सभी पूजा एवं रामलीला समितियों से प्रशासन एवं नगर पालिका के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए समितियां भी आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करें।
बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों,रामलीला कमेटियों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी समितियों ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दिए गए सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
सुकरुल्लहपुर में बंदरों का आतंक, कई ग्रामीण घायल
बच्चों और बुजुर्गों में दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की

शमशाबाद। विकासखंड क्षेत्र के गांव सुकरुल्लहपुर में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव में बड़ी संख्या में बंदरों के झुंड घूम रहे हैं और मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर रहे हैं। बंदरों के हमले में कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं के चलते ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार बंदर घरों की छतों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। लोगों के घरों में घुसकर खाद्य सामग्री उठाने के साथ ही विरोध करने पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। अचानक बंदरों के हमले से ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाता।

बंदरों के हमले में टिंकू कठेरिया, अजय कठेरिया, बदन सिंह और होरीलाल समेत कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर भेजने में भी डर लगने लगा है। रास्ते में बंदरों के झुंड दिखाई देने पर लोग दूसरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं।

घरों से बाहर निकलने में भी डर

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब इनकी संख्या और आक्रामकता बढ़ने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। बंदरों के डर से लोग घरों की छतों पर जाने से भी बच रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और वन विभाग से गांव में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित न रहकर मौके पर टीम भेजकर समस्या का स्थायी समाधान कराना चाहिए।
कायमगंज में लेखपाल संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान,8 अक्टूबर से आनलाइन कार्य वहिष्कार

कायमगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने लेखपालों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए 24 अक्टूबर तक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संघ का कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया जा रहा है।
लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की मांग पिछले 10 वर्षों से लंबित है। वेतन विसंगति दूर करने करीब आठ वर्षों से लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण नहीं होने और पिछले दो वर्षों से पदोन्नति सूची जारी नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई है। पिछले 16 वर्षों से लेखपालों के भत्तों में वृद्धि नहीं की गई है।
संघ के मुताबिक परिषदादेश के बाद भी पटलों से लेखपालों को नहीं हटाया जा रहा है। साथ ही प्रभारी राजस्व निरीक्षक के कार्यों से लेखपालों को अवमुक्त नहीं  किया गया। तकनीकी कार्यों को लेकर भी संगठन ने आपत्ति जताई है। पांच वर्षों से उच्च तकनीकी कार्यों के निष्पादन के लिए लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध नहीं कराए गए और तकनीकी कार्य कराने के बावजूद तकनीकी पद घोषित नहीं किए गए।
इसके अलावा ग्राम 8सचिवालय में बिना आधारभूत सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के भत्ता बढ़ोतरी के लेखपालों का लगातार शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है। तहसील स्तर पर लेखपालों की परीक्षा का परिणाम पिछले एक वर्ष से घोषित नहीं होने और स्थायीकरण नहीं किए जाने का मुद्दा भी शामिल है। 8 अक्टूबर को समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार और 10 अक्टूबर को थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 12 अक्टूबर को तहसील व जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर लगाकर आंदोलन, जबकि 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।
इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन: सुरेंद्र राजपूत
लखनऊ। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मिलकर तय करेंगे कि किस पार्टी को कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि गठबंधन की रणनीति सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की होगी।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार किसी भी सहयोगी दल के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे, लेकिन गठबंधन के सभी दल उस उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। फिलहाल सीटों की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण चुनाव में जीत हासिल करना है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया, गठबंधन के भीतर मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर भी आपसी चर्चा होगी। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे मिलकर उम्मीदवारों के चयन पर फैसला करेंगे और इसके बाद चुनाव चिह्न को लेकर आपसी सहमति बनाई जाएगी।

बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए सुरेंद्र राजपूत ने पार्टी की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मायावती पर पार्टी को ‘म्यूजिकल चेयर’ की राजनीति में बदलने का आरोप लगाया और कहा कि बसपा को अपने संगठन और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। बहुजन मिशन अब बसपा से अलग होकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की यात्रा का भी जिक्र किया। सुरेंद्र राजपूत ने दावा किया कि दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा कर चंदा और चढ़ावे के हिसाब की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कुंभ मेले में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि यदि करोड़ों श्रद्धालुओं में से प्रत्येक ने औसतन 200 रुपए दान किए हों तो यह राशि हजारों करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है, जबकि बैंक में जमा राशि इससे काफी कम बताई गई है। उन्होंने मांग की कि इस धनराशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए। उनके इन आंकड़ों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस बयान में नहीं की गई है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पैदल मार्च करने जा रहे सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
*जिलाध्यक्ष समेत सभी नेताओं को रोका गया

गोंडा।देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित पैदल मार्च से पहले पुलिस ने कई सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।बताते चलें कि सोमवार सुबह 11 बजे गांधी पार्क से लेकर अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च प्रस्तावित था।इससे पहले रविवार देर रात 12 बजे से अलग अलग थानों की पुलिस ने सपा नेताओं को उनके घरों में ही रोक दिया और नेताओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।पुलिस कार्रवाई के बावजूद सपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से गांधी पार्क पहुंचने का आह्वान किया है।पार्टी नेताओं का कहना है कि पैदल मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला जाएगा।वहीं पुलिस की तरफ से नेताओं को रोके जाने पर सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक बताया है।देहात कोतवाली पुलिस ने जमुनियाबाग स्थित सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया है।नगर कोतवाली पुलिस ने बूढ़ादेवर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप,सूरज होटल के पास लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद्र गौतम,छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह,अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अफजल खान और नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी को उनके घरों में रोक दिया।खोंड़ारे पुलिस ने गौरा से पूर्व सपा प्रत्याशी व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजय विद्यार्थी को हाउस अरेस्ट किया।करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को उनके भंभुआ स्थित आवास पर रोक लिया तो वहीं कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे को उनके नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित आवास पर तो विनोद शुक्ला को भी पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया।इसी तरह नवाबगंज पुलिस ने दिनेश यादव,तरबगंज पुलिस ने रामभजन चौबे, मनोज चौबे को हाउस अरेस्ट किया तो धानेपुर पुलिस ने अंजू वर्मा समेत कई अन्य नेताओं को भी अलग अलग स्थानों पर घरों में नजरबंद किया गया।देर रात से ही पुलिस टीमें नेताओं के घरों पर तैनात हैं।सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन से भी पार्टी नेताओं को रोका जा रहा है।उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च निकालना चाहते थे और इसी को लेकर गांधी पार्क से अंबेडकर चौराहे तक कार्यक्रम रखा गया था।