/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz एमडीआर को लेकर व्यापारियों में रोष।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल।* lucknow
एमडीआर को लेकर व्यापारियों में रोष।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल।*
सुलतानपुर। यूपीआई आज देश में डिजिटल भुगतान का एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक माध्यम बन चुका है। विशेष रूप से लघु एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों, उद्यमियों एवं उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई ने भुगतान प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं सुविधाजनक बनाया है।

इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्रीय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह की अगुआई व जिला प्रभारी प्रविन्द्र भालोटिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री भारत सरकार को उनके द्वारा 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर निर्धारित किए जाने तथा मासिक अधिकतम एमडीआर सीमा ₹1 लाख निर्धारित किए जाने के संदर्भ में जिलाध्यक्ष विजय प्रधान की सहमति से ज्ञापन देना सुनिश्चित किया।

हमारा मानना है कि इस प्रकार की व्यवस्था से लघु एवं मध्यम वर्गीय व्यापारियों तथा उद्यमियों पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ेगा यदि एमडीआर की निर्धारित राशि को बढ़ा दिया जाए तो व्यापारी बिना किसी अतिरिक्त दबाव के यूपीआई एवं डिजिटल भुगतान को अपनाते रहेंगे।
आज यूपीआई देश के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक आवश्यक भुगतान माध्यम बन चुका है। इसकी सुविधा, पारदर्शिता और त्वरित भुगतान व्यवस्था ने व्यापारिक गतिविधियों को गति प्रदान की है।
ऐसे समय में आवश्यक है कि ऐसी नीतियां ना बनाई जाएं, जिससे व्यापारी डिजिटल भुगतान से विमुख होकर पुनः नकद लेनदेन की ओर जाने के लिए विवश न हों, इसी लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन दिया गया, जिसमें एमडीआर की न्यूनतम लेनदेन सीमा ₹10,000 तथा मासिक अधिकतम सीमा ₹5 लाख किए जाने पर आवश्यक निर्णय लेने हेतु निवेदन किया गया।
यह कदम देश में डिजिटल भुगतान को और अधिक प्रोत्साहित करने, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा डिजिटल एवं कैशलेस अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होग।
इस विशेष मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष गोपालजी सोनी,भोलानाथ सोनी,सुनील सिंह,विनय सिंह,चंद्रदेव मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
दुर्गा पूजा की तैयारियां पूर्ण, केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने उठाई आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग, डीजे प्रतिबंध पर पुनर्विचार की मांग
तुलसीपुर बलरामपुर  आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा महासमिति, तुलसीपुर द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी  को  ज्ञापन सौंपा।

महासमिति ने विशेष रूप से डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध करते हुए प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की । समिति ने  कहा है कि पर्व के दौरान धार्मिक आयोजन एवं शोभायात्रा की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रासंगिक दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे—

- सभी दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था।
- नवरात्रि से पूर्व सड़कों, पटरियों एवं नालियों से संबंधित निर्माण कार्यों को व्यवस्थित कराने।
- विजयदशमी से पूर्व नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने।
- पर्व के दौरान आवागमन प्रभावित करने वाले निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से रोकने।
- प्रमुख धार्मिक क्षेत्रों में मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री पर नियमानुसार व्यवस्था।
- पूर्व वर्षों की भांति नगर को विद्युत कटौती से मुक्त रखने।
- हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट सहित प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने।
- पूजा पंडालों एवं आसपास विशेष साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं छिड़काव।
- सभी प्रमुख पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने प्रशासन से आग्रह किया है कि नवरात्रि प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल, अनिल कसौधन, घनश्याम गुप्ता, रंणजय कमला, संजय प्रजापति, दीपू,राज अग्रहरी, सौरभ, रजत, शक्ति वर्मा, अमर सिंह, रवि पांडे,अभिषेक त्रिपाठी, इष्ट देव, रामदयाल सोनी, मुकेश कुमार, मनोज, राजेश कसौधन, विनोद कुमार आदि दर्जनों की संख्या में कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
मऊ डॉ. अलका राय को आईएनडीजीपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया
मऊ। डॉ. अलका राय को भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी (INDGP) के जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. अलका राय चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। मऊ जनपद से लेकर नोएडा और दिल्ली तक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता रही है।

मऊ जनपद में उनका नर्सिंग होम भी संचालित है, जहां मरीजों की चिकित्सा देखभाल के साथ जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा लोगों की सहायता किए जाने की बात कही गई है।

पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉ. अलका राय के संगठन से जुड़ने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से महिला मोर्चे की गतिविधियों को विस्तार देने में मदद मिलेगी।

डॉ. अलका राय के मनोनयन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, यातायात के लिए बनेगा डायवर्जन प्लान
चंदौली/वाराणसी। नमो घाट पर 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने एयर शो के दौरान दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने को कहा गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण, डीसीपी वाराणसी गौरव बंसवाल, जिलाधिकारी वाराणसी सतेंद्र कुमार, जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बुरादे के नीचे छिपी थी 1.50 करोड़ की शराब, चंदौली में ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खुलासा करते हुए एक ट्रक से 1185 पेटी यानी 10,451.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। मौके से राजस्थान निवासी 23 वर्षीय शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को NH-19 पर काले शाह बाबा की मजार के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे संदिग्ध अशोक लेलैण्ड ट्रक MH 18 BZ 7720 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक से उतरकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान ट्रक में पीली प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे के नीचे शराब की पेटियां छिपी मिलीं। इनमें Kings Gold, Imperial Blue, McDowell’s, Party Special और Super Jubilee ब्रांड की शराब शामिल थी।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत के पास से शराब लेकर बिहार जा रहा था। इसके बदले उसे एक लाख रुपये मिलने थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सैयदराजा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मौके से ट्रक, आईफोन समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ।
रामगंगा विहार में गूंजे 'जय श्री राम' के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
मुरादाबाद। रामगंगा विहार (फेज-1) स्थित राधेश्याम पार्क में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ अत्यंत धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। कथा आयोजन से पूर्व क्षेत्र में एक भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत से पहले शिवहरि मनोकामना मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर पीत वस्त्रों में शामिल हुईं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। क्षेत्र में लगातार गूंजते जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

कथा महात्म्य का वर्णन:

कलश यात्रा के उपरांत व्यासपीठ पर विराजमान कथाव्यास श्री गुरु कृपाचार्य जी (टी.डी.आई. निवासी) ने श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में जीव को भवसागर से पार उतारने के लिए भगवान स्वयं श्रीमद्भागवत ग्रंथ के रूप में साक्षात प्रकट हुए हैं। भागवत कथा का श्रवण मात्र ही मनुष्य के जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करता है तथा उसके समस्त पापों का शमन करता है।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु:

कथा के दौरान संगीताचार्य राजकुमार गोस्वामी ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों और संगीतमय प्रसंगों पर पांडाल में मौजूद भक्त भाव-विभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए।

सपरिवार उपस्थित रहे मुख्य यजमान:

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में स्वाति, कुसुम, अजय, अनुराग एवं संगीता सपरिवार उपस्थित रहे और उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही आयोजक समिति से जुड़े सदस्य एवं श्रद्धालु—मेघा, संध्या, रानी, गुंजन, कंचन, प्रकृति, ऊषा और गुप्ता परिवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 5 अक्टूबर से प्रतिदिन अपराह्न 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नौकरशाही की गलत नीतियों के चलते सरकार के खिलाफ हो सकते हैं मजदूरः अरुण दुबे

मिर्जापुर। नौकरशाही के गलत नीतियों के चलते पूरे प्रदेश के मजदूर नाराज हैं, यह सरकार को संदेश है कि यदि मजदूरों की बात नहीं सुनी गई तो वह सड़क पर आकर सरकार का विरोध भी कर सकते हैं उक्त बातें प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ, अरुण दुबे ने कही।
अवसर था रविवार को नगर के सिटी क्लब में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक का जिसमें बतौर मुुख्य अतिथि श्री दुबे ने आगे बोलते हुए कहा कि आने वाला समय असंगठित क्षेत्र की मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन नौकरशाही के चलते मजदूरों की बात नही सुनी जा रही है जो सरकार के लिए खतरा बन सकता है। उन्होने उपस्थित सभा को बताया कि, अनेकता में एकता की ताकत से हम अपनी मदद स्वयं कर सकते हैं हमें संगठित रहना है।उन्होने सांकेतिक रुप से सरकार को चेताया कि यदि हम सही का साथ देते हैं तो मजदूरों के साथ गलत होने का भी विरोध कर सकते हैं और करेंगे।
सभा की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार व कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री (बीएमएस) चंद्र भूषण पांडे ने की।
विभाग संगठन मंत्री मिर्जापुर, अश्वनी शुक्ला ने कहा कि आगामी 01 जनवरी से 03 जनवरी 2027 को बीएमएस का त्रिवार्षिक अधिवेशन होना है। आज की बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्र के श्रमिक प्रतिनिधि सुनिश्चित करें कि उन्हें किस प्रकार अधिवेशन को मजबूती प्रदान कर सरकार को अपनी एकजूटता की ताकत का एहसास करना है। उन्होंने यह भी कहा कि, अपने काम के हक और अधिकार के लिए नए श्रम संहिता कानून 2025 की भी जानकारी एवं उसका लाभ श्रमिकों को कैसे मिले यह सुनिश्चित करना भारतीय मजदूर संघ परिवार व संबद्ध यूनियन के प्रतिनिधि का है।
जिलामंत्री श्री चंद्र भूषण पाण्डे (रेलवे कर्मचारी) ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगरा में बीते 19-20 सितम्बर को हुई प्रदेश कार्यकारिणी में यूनियन की सम्बद्धता और उनसे जुड़े शुल्क नियमों को लेकर था जिसमें तमाम सम्बद्धता प्राप्त यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त बैठक में भरतीय मजदूर संघ व सम्बद्धता प्राप्त यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहें जिन्हे बीएमएस की नीतियों से अवगत कराते हुए राष्ट्र के निर्माण, राष्ट्रहित को सर्वोपरी मानते हुए मॉ भारती के नारो के जयघोष किए गए।
बैठक में मिर्जापुर असंगठित कामगार यूनियन की तरफ से महामंत्री मंगल तिवारी संगठन मंत्री वीरेंद्र बिन्द कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद के अलावा पोस्टल प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार सिंह, एएचएमयूपी अध्यक्ष अतुल ठाकूर, एनएचएम से विमलेश दूबे, संदीप साहनी एमटीएस मिर्जापुर डाक, राहुल यादव जल निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ से आनन्द कसेरा, विनोद यादव, अखिलेश तिवारी, अर्जून पाल, विनोद यादव, सौरभ वर्मा, कमलेश सिंह चौहान ऑटो यूनियन आदि रहे।
रामलीला एवं दुर्गा पूजा को लेकर लालगंज थाना परिसर में  पीस कमेटी की बैठक संपन्न


लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में हो रहे दुर्गा पूजा एवं रामलीला कार्यक्रम को लेकर लालगंज थाना परिसर में एसडीएम अजीत कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामलीला व दुर्गा पूजा को लेकर अधिकारियों ने बताया कि किसी भी दुर्गा पंडाल में ज्यादा तेज साउंड नहीं बजेगा, तथा रामलीला मंच पर अश्लील गाना बजाने पर कानुनी कार्यवाही होगी। सीओ अमर बहादुर‌ ने कहा कि रामलीला में रावण के पुतला के अंदर किसी प्रकार का पटाखा नहीं लगाया जाएगा। उक्त निर्देशों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हर कार्यक्रम स्थल पर फायर सेफ्टी अनिवार्य रूप से लगाना जरूरी है। बैठक में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि डीजे की तेज आवाज से बलरामपुर में 8 वर्षीय बच्चे की मौत को संज्ञान में लेते हुए डीजे की तेज आवाज पर कानूनी कार्रवाई होगी। निर्धारित बैलून पर ही डीजे बजाने को कहा गया। बैठक में दिलीप केसरी, मनोज केसरी, आदित्य दुबे, शिवम दुबे, शशि मिश्रा, विष्णु प्रसाद, फगुनी देवी, प्रभात मिश्रा सहित काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विकसित भदोही की दिशा में बड़ा कदम, 1340 करोड़ की 112 परियोजनाओं से मजबूत होगा जनपद का आधारभूत ढांचा



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। उत्तर प्रदेश  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लगाये गये स्टॉलों के बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, आजीविका मिशन, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, नेडा, कौशल विकास/सेवायोजन, कारागार, वन विभाग एवं प्रोबेशन विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी ली तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और नवाचार एवं तकनीक के माध्यम से विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने एक जनपद एक उत्पाद वित पोषण योजना में लाभार्थी विनीत राय को कालीन व्यवसाय हेतु 2 करोड़ का डेमो चेक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान लाभार्थी पवन कुमार हैण्डल बैग/पेपर बैग व्यवसाय हेतु 5 लाख का डेमो चेक, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना लाभार्थी गौरव सिंह को आॅयल मिल हेतु 10 लाख का डेमो चेक, प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद उन्नयन योजना लाभार्थी संतोष तिवारी मशरूम योजना हेतु 16 लाख 20 हजार का डेमो चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिवीका मिशन काजल गौतम (उन्नति प्रेरणा संकुल समिति) अध्यक्ष को 4 करोड़ 46 लाख का डेमो चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना में जयदेवी पुत्र सोभनाथ आवास चाभी, नव नियुक्त आगनबाड़ी कार्यकत्री  नेहा पत्नी बृजमोहन आगनबाड़ी केन्द्र सरायभानसिंहपुर को नियुक्ति पत्र दिया, नव नियुक्त आगनबाड़ी कार्यकत्री प्रिन्सी पत्नी नितेश आगनबाड़ी केन्द्र हरिहरपुर को नियुक्ति पत्र, आयुष्मान भारत योजना श्रीमती जमुना देवी पत्नी जुमना आयुष्मान कार्ड दिया गया।
इसके पश्चात  मुख्यमंत्री ने भिखारीपुर, अभयनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनपद को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दिये। मुख्यमंत्री  ने 1340 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि काशी नरेश विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है और भदोही के सभी काॅलेजों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इस जनपद के नौजवानों को डिग्री काशी नरेश विद्यालय, संत रविदास नगर भदोही के नाम से प्रदान की जाएगी। 
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था में आये बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में गुण्डाराज और असुरक्षा का वातावरण था। जबकि आज कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ तकनीकि आधारित व्यवस्थाओं और विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है। ंसुरक्षित वातावरण होने के कारण प्रदेश में निवेश, उद्योग, रोजगार और व्यापार की संभावनाएं बढ़ रही है। अब उत्तर प्रदेश पर कोई दंगाग्रस्त होने का कलंक नही लगा सकता। अब इसकी पहचान पर कोई संकट खड़ा नही कर सकता। जो यूपी पहले देश में हर क्षेत्र में बाॅटम थ्री में रहता था, आज उसकी निगती देश के टाॅप थ्री राज्यों में होती है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हमने कहा था कि कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध भदोही जनपद आने वाले समय में मध्यकालीन संत और समाज को जोड़ने वाले सद्गुरू रविदास जी महराज के नाम से जाना जाएगा। रविदास जी महराज ने कहा था-ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न। आज मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। ऐसे में इस जनपद का नाम संत रविदास नगर भदोही होना प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ भदोही विधानसभा क्षेत्र के ज्ञानपुर में गंगा नदी पर 320.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुंशीलाटपुर में 574 बंदी क्षमता की बनने वाली नई जेल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। करीब 209.18 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के पूर्ण होने पर बंदियों को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग की भी बड़ी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हैं। विभाग की छह परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 29 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इससे जिले में सड़क और अन्य आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जनपद भदोही में विकास की नई गाथाकृमा. मुख्यमंत्री  के कर-कमलों से प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास पूर्ण हो चुकी प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन जनपद भदोही में विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पुलिस, नगरीय विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं। लगभग ₹310 करोड़ से अधिक की लागत से पूर्ण प्रमुख परियोजनाओं में 151.42 करोड़ की लागत से 220/132/33 केवी, 2×200$2×40 एमवीए विद्युत उपकेन्द्र जीआईएस भदोही (कनेहरी) का निर्माण। 63.46 करोड़ से ज्ञानपुरद/नथईपुर/रोही/इमामगंज मार्ग का 17.150 किमी लंबाई में चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। 22.17 करोड़ से माधोसिंह/महथुआ/असनांव होते हुए मूशीलाटपुर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। 14.65 करोड़ से महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर में स्वतंत्र विद्युत फीडर का निर्माण। 10.89 करोड़ से पाली/सुरियावां मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। 8.25 करोड़ से राज्यकर विभाग के विभागीय कार्यालय भवन का निर्माण। 8.05 करोड़ से गोपीगंज/ज्ञानपुर मार्ग से गरीबी का तारा वाया बैदाखास/घाटमपुर मार्ग का निर्माण। 7.29 करोड़ से एमबीएस जिला चिकित्सालय, भदोही में स्वतंत्र विद्युत फीडर। 7.10 करोड़ से राजकीय पशु चिकित्सालय, ज्ञानपुर का निर्माण। 7.44 करोड़ से डिस्ट्रिक्ट ड्रग वेयर हाउस का निर्माण। 6.60 करोड़ से पुलिस लाइन में 100 क्षमता के पुरुष हॉस्टल/बैरक का निर्माण। 5.67 करोड़ से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना। 3.58 करोड़ से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत कल्याण मंडपम का निर्माण। इन परियोजनाओं से जनपद में बेहतर विद्युत आपूर्ति, सुगम यातायात, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, मजबूत कानून-व्यवस्था, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को नई गति मिली है।
जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं निर्माणाधीन/स्वीकृत हैं। विंध्य एक्सप्रेस-वे, जो जनपद के 58 गांवों से होकर गुजरेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। 320.51 करोड़ से गंगा नदी पर सीतामढ़ी/धनतुलसी/डेगुरपुर घाट के मध्य पीपा पुल के स्थान पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य। 209.18 करोड़ से जनपद भदोही में जिला जेल का नवनिर्माण। 178.93 करोड़ से अमृत 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भदोही पुनर्गठन पेयजल योजना। 48.70 करोड़ से टाइप-4 के 60 आवास तथा 8.23 करोड़ से टाइप-5 के 05 आवास। 20.31 करोड़ से ग्राम केशवपुर सरपतहां में अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु टाइप-1, 2, 3 एवं 4 आवासों का निर्माण। 20.27 करोड़ से पुलिस लाइन में जी$8 के दो टावरों वाले ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण। जनपद मुख्यालय पर आडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति। विकसित भदोही की ओर बढ़ता कदम। इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद भदोही में आधुनिक अवस्थापना, बेहतर कनेक्टिविटी, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, सुगम पेयजल व्यवस्था, सुरक्षित आवासीय सुविधाएं तथा मजबूत प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आधारभूत संरचना विकसित हो रही है।
मा. मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में भदोही विकास, सुशासन और जनसुविधाओं के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में निरंतर अग्रसर है।  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों को सम्मान और अवसर देने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स और खेलो इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को उचित मंच, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की। सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़े और उत्तर प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करे।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद भदोही में 50वें गोल्डेन जुबली कार्पेट एक्सपो मार्ट का  मुख्यमंत्री  ने किया शुभारम्भ*
*प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विके्रताओं व प्रमुख उद्यमियों से किया संवाद*



नितेश श्रीवास्तव

भदोही ‌ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश,  योगी आदित्यनाथ  के जनपद संत रविदास नगर भदोही भिखारीपुर अभयनपुर हेलीपैड आगमन पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद,  जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मिश्रा,  पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र,  पूर्व सांसद गोरखनाथ पाण्डेय,  पूर्व विधायक भदोही रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी व अन्य जन प्रतिनिधियों सहित मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बुके/पुष्प देकर शिष्टाचार स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद भदोही में 04 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक 50वें गोल्डेन जुबली इण्डिया एक्सपो मार्ट की शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगे प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विकेे्रताओं व प्रमुख उद्यामियों से संवाद किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हुनर को इन्फ्राइंक्ट्रचर से, कालीन को कौशल से उद्यमी को बाजार से और स्थानी उत्पाद को वैश्विक मांग से हमारी डबल इंजन की सरकार ने जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आज संत रविदास नगर और शिल्प कलस्टर से 6100 करोड़ का निर्यात हो रहा है। जिसका सीधा लाभ हमारे कारीगरों, हस्तशिल्पियों व कालीन से जुड़े लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ओ0डी0ओ0पी0 से जुड़ने के बाद कालीन उद्योग को एक नया बाजार मिला। डिजाइन में सरकार का सहयोग व समर्थन मिलने से कारीगरों व हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ने के नये अवसर प्रशस्त हुए है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने बताया कि लखनऊ व हरदोई के बीच लगभग एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में पीएम मित्रा टेक्सटाईल पार्क के दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। जहाॅ पर इस क्षेत्र से जुड़े तकनीकि शिक्षा के साथ डिजाइनिग व डिजाइन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल एम्लाॅयमेंट एड इंडस्ट्रियल जोन का गठन करने जा रहे है। इसके माध्यम से हर उद्योग को उसकी मांग के अनुरूप प्रशिक्षित व कुशल मैनपावर उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।