विकसित भदोही की दिशा में बड़ा कदम, 1340 करोड़ की 112 परियोजनाओं से मजबूत होगा जनपद का आधारभूत ढांचा
![]()
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लगाये गये स्टॉलों के बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, आजीविका मिशन, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, नेडा, कौशल विकास/सेवायोजन, कारागार, वन विभाग एवं प्रोबेशन विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी ली तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और नवाचार एवं तकनीक के माध्यम से विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने एक जनपद एक उत्पाद वित पोषण योजना में लाभार्थी विनीत राय को कालीन व्यवसाय हेतु 2 करोड़ का डेमो चेक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान लाभार्थी पवन कुमार हैण्डल बैग/पेपर बैग व्यवसाय हेतु 5 लाख का डेमो चेक, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना लाभार्थी गौरव सिंह को आॅयल मिल हेतु 10 लाख का डेमो चेक, प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद उन्नयन योजना लाभार्थी संतोष तिवारी मशरूम योजना हेतु 16 लाख 20 हजार का डेमो चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिवीका मिशन काजल गौतम (उन्नति प्रेरणा संकुल समिति) अध्यक्ष को 4 करोड़ 46 लाख का डेमो चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना में जयदेवी पुत्र सोभनाथ आवास चाभी, नव नियुक्त आगनबाड़ी कार्यकत्री नेहा पत्नी बृजमोहन आगनबाड़ी केन्द्र सरायभानसिंहपुर को नियुक्ति पत्र दिया, नव नियुक्त आगनबाड़ी कार्यकत्री प्रिन्सी पत्नी नितेश आगनबाड़ी केन्द्र हरिहरपुर को नियुक्ति पत्र, आयुष्मान भारत योजना श्रीमती जमुना देवी पत्नी जुमना आयुष्मान कार्ड दिया गया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भिखारीपुर, अभयनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनपद को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दिये। मुख्यमंत्री ने 1340 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि काशी नरेश विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है और भदोही के सभी काॅलेजों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इस जनपद के नौजवानों को डिग्री काशी नरेश विद्यालय, संत रविदास नगर भदोही के नाम से प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था में आये बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में गुण्डाराज और असुरक्षा का वातावरण था। जबकि आज कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ तकनीकि आधारित व्यवस्थाओं और विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है। ंसुरक्षित वातावरण होने के कारण प्रदेश में निवेश, उद्योग, रोजगार और व्यापार की संभावनाएं बढ़ रही है। अब उत्तर प्रदेश पर कोई दंगाग्रस्त होने का कलंक नही लगा सकता। अब इसकी पहचान पर कोई संकट खड़ा नही कर सकता। जो यूपी पहले देश में हर क्षेत्र में बाॅटम थ्री में रहता था, आज उसकी निगती देश के टाॅप थ्री राज्यों में होती है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हमने कहा था कि कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध भदोही जनपद आने वाले समय में मध्यकालीन संत और समाज को जोड़ने वाले सद्गुरू रविदास जी महराज के नाम से जाना जाएगा। रविदास जी महराज ने कहा था-ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न। आज मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। ऐसे में इस जनपद का नाम संत रविदास नगर भदोही होना प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ भदोही विधानसभा क्षेत्र के ज्ञानपुर में गंगा नदी पर 320.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुंशीलाटपुर में 574 बंदी क्षमता की बनने वाली नई जेल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। करीब 209.18 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के पूर्ण होने पर बंदियों को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग की भी बड़ी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हैं। विभाग की छह परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 29 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इससे जिले में सड़क और अन्य आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जनपद भदोही में विकास की नई गाथाकृमा. मुख्यमंत्री के कर-कमलों से प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास पूर्ण हो चुकी प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन जनपद भदोही में विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पुलिस, नगरीय विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं। लगभग ₹310 करोड़ से अधिक की लागत से पूर्ण प्रमुख परियोजनाओं में 151.42 करोड़ की लागत से 220/132/33 केवी, 2×200$2×40 एमवीए विद्युत उपकेन्द्र जीआईएस भदोही (कनेहरी) का निर्माण। 63.46 करोड़ से ज्ञानपुरद/नथईपुर/रोही/इमामगंज मार्ग का 17.150 किमी लंबाई में चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। 22.17 करोड़ से माधोसिंह/महथुआ/असनांव होते हुए मूशीलाटपुर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। 14.65 करोड़ से महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर में स्वतंत्र विद्युत फीडर का निर्माण। 10.89 करोड़ से पाली/सुरियावां मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। 8.25 करोड़ से राज्यकर विभाग के विभागीय कार्यालय भवन का निर्माण। 8.05 करोड़ से गोपीगंज/ज्ञानपुर मार्ग से गरीबी का तारा वाया बैदाखास/घाटमपुर मार्ग का निर्माण। 7.29 करोड़ से एमबीएस जिला चिकित्सालय, भदोही में स्वतंत्र विद्युत फीडर। 7.10 करोड़ से राजकीय पशु चिकित्सालय, ज्ञानपुर का निर्माण। 7.44 करोड़ से डिस्ट्रिक्ट ड्रग वेयर हाउस का निर्माण। 6.60 करोड़ से पुलिस लाइन में 100 क्षमता के पुरुष हॉस्टल/बैरक का निर्माण। 5.67 करोड़ से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना। 3.58 करोड़ से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत कल्याण मंडपम का निर्माण। इन परियोजनाओं से जनपद में बेहतर विद्युत आपूर्ति, सुगम यातायात, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, मजबूत कानून-व्यवस्था, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को नई गति मिली है।
जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं निर्माणाधीन/स्वीकृत हैं। विंध्य एक्सप्रेस-वे, जो जनपद के 58 गांवों से होकर गुजरेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। 320.51 करोड़ से गंगा नदी पर सीतामढ़ी/धनतुलसी/डेगुरपुर घाट के मध्य पीपा पुल के स्थान पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य। 209.18 करोड़ से जनपद भदोही में जिला जेल का नवनिर्माण। 178.93 करोड़ से अमृत 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भदोही पुनर्गठन पेयजल योजना। 48.70 करोड़ से टाइप-4 के 60 आवास तथा 8.23 करोड़ से टाइप-5 के 05 आवास। 20.31 करोड़ से ग्राम केशवपुर सरपतहां में अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु टाइप-1, 2, 3 एवं 4 आवासों का निर्माण। 20.27 करोड़ से पुलिस लाइन में जी$8 के दो टावरों वाले ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण। जनपद मुख्यालय पर आडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति। विकसित भदोही की ओर बढ़ता कदम। इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद भदोही में आधुनिक अवस्थापना, बेहतर कनेक्टिविटी, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, सुगम पेयजल व्यवस्था, सुरक्षित आवासीय सुविधाएं तथा मजबूत प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आधारभूत संरचना विकसित हो रही है।
मा. मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में भदोही विकास, सुशासन और जनसुविधाओं के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में निरंतर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों को सम्मान और अवसर देने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स और खेलो इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को उचित मंच, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की। सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़े और उत्तर प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करे।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


*प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विके्रताओं व प्रमुख उद्यमियों से किया संवाद*
गोण्डा। जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04.10.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 22 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। जिनमें से 04 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं सामंजस्य के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही में आयाेजित चार दिवसीय 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने 1340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
गोंडा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सक्रिय राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशभर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है | सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘नमो सेवा- अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में गोंडा जनपद के विधान सभा क्षेत्र करनैलगंज के चिन्हित स्थलों, चांदपुर, खरगूपुर, मंगुरा बाजार, बस स्टॉप चौराहा करनैलगंज बाज़ार, सकरौरा बड़ा शिवाला, कन्हैया इंटर कालेज, खुर्दाशीर, छतौनी, गोसाईपुरवा, लालेमऊ, धनावा, चचरी आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरूक किया जा रहा है | कलाकारों ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बहुत ही सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया | कलाकारों का अभिनय बहुत ही उमदा और प्रभावी होने के कारण दर्शकों द्वारा बीच- बीच में ठहाके और तालियाँ लगती रहीं | कलाकारों के रोचक संवादों के जरिए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गयी और पात्र लोगों को संबन्धित विभाग द्वारा मिल रहे लाभ के लिए लोगों को प्रेरित किया गया | कलाकारों ने अतिथि देवो भवः के साथ किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्व रोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति भी जागरूक करने के साथ संचालित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी देवेंद्र दीक्षित, देवनाथ सविता, मनोज पांडेय, ऋचा पांडे, आशीष गिरी, माधव राज तिवारी, राजकुमार मिश्रा, गुड्डू वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे | सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को देख स्थानीय नागरिकों ने भूरी- भूरी प्रशंसा और सराहना की | कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा पदाधिकारी संदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, भाजपा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है | मंडल अध्यक्ष करनैलगंज नगर आशीष गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यों पर आधारित नाटक ‘नमो- सेवा गाथा’ का मंचन पूरे प्रदेश के सभी विधान सभावार चिन्हित स्थलों पर किया जा रहा है जिसमें कलाकार अपने अभिनय के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उसके लाभ हेतु लोगों को प्रेरित कर रहे हैं | मंडल अध्यक्ष करनैलगंज ग्रामीण माधव राज तिवारी का कहना है कि प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक बहुत ही प्रभावी, मनोरंजक और संदेश प्रधान है |
गोंडा।जिले के आर्यनगर बिजली उपकेंद्र अंतर्गत कौड़िया बाजार के बिजली कर्मी सीताराम गुप्ता की लैबुड़वा में हाईटेंशन लाइन पर तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सीताराम गुप्ता लाइन पर काम कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई आ गई और ये दर्दनाक हादसा हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।जिले में आए दिन बिजली से कर्मियों, आम जनता और मवेशियों की मौत हो रही है, ये बेहद गंभीर विषय है। विभाग को सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा?
Oct 04 2026, 19:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1