/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 04 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता lucknow
परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 04 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता
गोण्डा। जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04.10.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 22 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। जिनमें से 04 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं सामंजस्य के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण-*

*सदस्यगण-* गंगाधर शुक्ल, शशि कुमार भारती, राजमंगल मौर्या एवं संतोष ओझा ।

*अधिकारी/कर्मचारीगण-* म0हेड0अ0 कलावती, का0 कलावती, का0 प्रकाश दीक्षित।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान : भदोही जिला अब संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही में आयाेजित चार दिवसीय 50वें इंटरनेशनल कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने 1340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 440.84 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 899.27 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री याेगी ने भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर करने की घोषणा की। उन्होंने संत रविदास जी महाराज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यह घोषणा की।इस जिले का नाम पहले भी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के दौरान संत रविदास नगर रखा गया था, जिसे बाद में समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार ने बदलकर वापस भदोही कर दिया था।
बुआ को लेने निकला 9 साल का शिवा, बाढ़ ने छीन ली जिंदगी, टूटी पतवार ने तोड़ा परिवार का सपना

*नवाबगंज के दत्तनगर चहलवा में दर्दनाक हादसा, सरकारी नाव पर नाविक न होने का आरोप, बुआ-बेटा बाल-बाल बचे



गोंडा। बाढ़ का पानी इस बार सिर्फ खेत-खलिहान नहीं, एक मासूम की जिंदगी भी बहा ले गया। 9 साल का शिवा... जो अपनी बुआ को लेने के लिए नाव पर सवार हुआ था, वही नाव उसकी आखिरी सवारी बन गई।नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत
दत्तनगर चहलवा गांव में शनिवार को यह दिल दहला देने वाली घटना हुई। शिवा अपनी बुआ और उनके बेटे को नाव से लेने जा रहा था। नाव जैसे ही गहरे पानी में पहुंची, अचानक पतवार टूट गई। नाव डगमगाई और मासूम शिवा गहरे पानी में गिर गया। बुआ और उनका बेटा किसी तरह बच गए, लेकिन शिवा... पानी की लहरों में समा गया।
ग्रामीणों ने शोर मचाया, पानी में कूदकर शिवा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 9 साल के मासूम की सांसें थम चुकी थीं। घर में कोहराम मच गया। मां की चीखें पूरे गांव को रुला रही थीं।परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है कि बाढ़ क्षेत्र में चल रही सरकारी नावों पर प्रशिक्षित नाविक नहीं हैं। अप्रशिक्षित लोगों के हाथों में नावें दे दी गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नाव पर अनुभवी नाविक होता, तो आज शिवा जिंदा होता। टूटी पतवार और अनुभवहीन हाथों ने एक बच्चे की जान ले ली।
सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना पर दुख जताया और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सहायता के लिए लेखपाल को निर्देश दिए हैं।
सवाल यही है... क्या राहत के नाम पर लापरवाही मासूमों की जान लेती रहेगी?
नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत नुक्कड नाटक आयोजित
गोंडा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सक्रिय राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशभर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है | सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘नमो सेवा- अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में गोंडा जनपद के विधान सभा क्षेत्र करनैलगंज के चिन्हित स्थलों, चांदपुर, खरगूपुर, मंगुरा बाजार, बस स्टॉप चौराहा करनैलगंज बाज़ार, सकरौरा बड़ा शिवाला, कन्हैया इंटर कालेज, खुर्दाशीर, छतौनी, गोसाईपुरवा, लालेमऊ, धनावा, चचरी आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरूक किया जा रहा है | कलाकारों ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बहुत ही सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया | कलाकारों का अभिनय बहुत ही उमदा और प्रभावी होने के कारण दर्शकों द्वारा बीच- बीच में ठहाके और तालियाँ लगती रहीं | कलाकारों के रोचक संवादों के जरिए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गयी और पात्र लोगों को संबन्धित विभाग द्वारा मिल रहे लाभ के लिए लोगों को प्रेरित किया गया | कलाकारों ने अतिथि देवो भवः के साथ किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्व रोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति भी जागरूक करने के साथ संचालित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी देवेंद्र दीक्षित, देवनाथ सविता, मनोज पांडेय, ऋचा पांडे, आशीष गिरी, माधव राज तिवारी, राजकुमार मिश्रा, गुड्डू वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे | सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को देख स्थानीय नागरिकों ने भूरी- भूरी प्रशंसा और सराहना की | कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा पदाधिकारी संदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, भाजपा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है | मंडल अध्यक्ष करनैलगंज नगर आशीष गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यों पर आधारित नाटक ‘नमो- सेवा गाथा’ का मंचन पूरे प्रदेश के सभी विधान सभावार चिन्हित स्थलों पर किया जा रहा है जिसमें कलाकार अपने अभिनय के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उसके लाभ हेतु लोगों को प्रेरित कर रहे हैं | मंडल अध्यक्ष करनैलगंज ग्रामीण माधव राज तिवारी का कहना है कि प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक बहुत ही प्रभावी, मनोरंजक और संदेश प्रधान है |
गांधी के सत्य-अहिंसा के संदेश को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

*सुपर मार्केट स्थित प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण*

सुलतानपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीता शरण त्रिपाठी ने कहा महात्मा गांधी का जीवन सत्य, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सेवा का मार्ग दिखाते हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,गन्ना विकास समिति लि. सुल्तानपुर/अमेठी के चेयरमैन गांधी सिंह,जिला महामंत्री संदीप सिंह,आशीष सिंह रानू, इंद्रदेव मिश्र,धर्मेन्द्र कुमार,दिनेश चौरसिया, राहुलभान मिश्र, सौरभ पांडे,अनुज प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता,राजीव सिंह, सभासद अरविंद यादव,अफजल अंसारी, संदीप गुप्ता, मंगू प्रजापति,डॉ आरसी पांडे,मंजू तिवारी, प्रदीप मिश्र मोहित साहू, अजय सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
बिजली लाइन पर काम कर रहे कर्मी की दर्दनाक मौत
गोंडा।जिले के आर्यनगर बिजली उपकेंद्र अंतर्गत कौड़िया बाजार के बिजली कर्मी सीताराम गुप्ता की लैबुड़वा में हाईटेंशन लाइन पर तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सीताराम गुप्ता लाइन पर काम कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई आ गई और ये दर्दनाक हादसा हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।जिले में आए दिन बिजली से कर्मियों, आम जनता और मवेशियों की मौत हो रही है, ये बेहद गंभीर विषय है। विभाग को सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा?
सरकारी जमीन पर बुलडोजर एक्शन, नोटिस के बाद खुद ही घर तोड़ने लगे 26 परिवार
*नगवा-जमुआ गांव में खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन पर था कब्जा, 300 से ज्यादा पुलिस तैनात, हाईकोर्ट में 5 अक्टूबर को सुनवाई



गोंडा। तरबगंज तहसील क्षेत्र के नगवा और जमुआ गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चलने जा रहा है। खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन पर बने 26 मकानों को खाली कराने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम भी मौजूद है।बुलडोजर एक्शन से पहले रविवार सुबह 11 बजे से ही कई परिवार खुद अपने मकान तोड़कर सरकारी जमीन खाली करने लगे। कई परिवारों ने सामान बाहर निकाल लिया है, जबकि कुछ अभी भी सामान समेट रहे हैं। जिनके पास रहने की दूसरी जगह नहीं है, वे कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते हुए रोते नजर आए।
प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमण का मामला कई सालों से तहसील में लंबित था। कई बार नोटिस देने के बावजूद जमीन खाली नहीं की गई।नगवा निवासी पराग दत्त मिश्रा ने मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 5 अक्टूबर को शपथ पत्र के साथ तलब किया है। इसी के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, वजीरगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह मौजूद हैं।
साइकिल रेस प्रतियोगिता में निमिता सिंघी ने प्रथम बाजी मारी ..
बैडमिंटन में जूनियर में कृति सोमानी व यदन्या अग्रवाल एवं सीनियर में नुपूर मोदी व सुरभि केडिया रही विजेता ...

अग्रसेन जयंती समारोह का हुआ शानदार आगाज

गोण्डा। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस बार प्रतियोगिता में बालिकाओं एवं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
जूनियर बालक वर्ग में आदविक बंसल प्रथम, आयुष गोयल द्वितीय तथा नमन अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में हर्षिता सिंघई प्रथम, मिसिका केडिया द्वितीय एवं  आशवी महेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार सीनियर बालक वर्ग में कार्तिक अग्रवाल प्रथम, अविरल पचेरिया द्वितीय एवं अक्षत जैन तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में रोली जैन ने प्रथम, दिव्या अग्रवाल ने द्वितीय तथा मोली जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में निमिता सिंघी प्रथम, प्रिया अग्रवाल द्वितीय एवं कोमल पचेरिया तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मंच द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  उतरौला रोड पर स्थित नेहरू स्टेडियम हाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में जूनियर ग्रुप में कार्तिक अग्रवाल, यथार्थ अग्रवाल,रातुल सिंघल,यश महेश्वरी, सार्थक मोदी, अक्षत अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, अच्युत अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, अभ्युदय मोदी, शुभ अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, अथर्व गर्ग,धवल शर्मा ने हिस्सा लिया,वहीं सीनियर ग्रुप में वरुण मोदी, आदित्य मोदी, श्याम मनोहर अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, अमित गर्ग,उमेश शाह ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप महिला वर्ग में कृति सोमानी व यदन्या अग्रवाल विजेता रही वहीं पहल गोयल एवं आर्या सिंघल उपविजेता रही। सीनियर महिला ग्रुप में नुपुर मोदी व सुरभि केडिया विजेता, और रोली पचेरिया स्वाति सिंघल उप विजेता रही।यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच गोन्डा शाखा एवं अग्रवाल नव युवक संघ द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल नव युवक संघ के कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन, संरक्षक महेश नहारिया, पवन अग्रवाल सीए, अनिल मित्तल, दीपक गर्ग, अजय अग्रवाल, आयुष गोयल, हरीश केडिया एवं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल, मंत्री पवन अग्रवाल, सचिन खेमका,विकास अग्रवाल, अमित मित्तल,अतुल अग्रवाल तथा महिला मंडल की प्रेमलता सिंघल, नीतू गर्ग, सुप्रिया सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, दीक्षा सिंघल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।  क्षेत्र के ग्राम उमरा कलां  से एक  साईकिल यात्रा सैफई के लिए  रवाना। युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ। रविवार को क्षेत्र के ग्राम उमरा कलां स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर क्षेत्र के युवा सपा कार्यकर्ताओं का सपा  नेता अतुल वर्मा ने स्वागत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और सभी को समाजवादी पार्टी का पटका व पहचान पत्र पहनाया। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि आप सभी पार्टी के एक मजबूत स्तंभ है उन्होंने छह दिवसीय पीडीए साइकिल यात्रा को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा के संयोजक अविनेश यादव व नीरज यादव ने बताया कि, रविवार से प्रारंभ हुई पीडीए साइकिल यात्रा आगामी 10 अक्टूबर को सैफई पहुंचकर स्वर्गीय  नेता मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी, उन्होंने बताया कि  साइकिल यात्रा जगह-जगह लोगों को समाजवादी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए एक बार फिर सपा का परचम लहराने के लिए लोगों को जागरूक करेगी।  इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष महिला सभा ज्ञानवती, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रतापसिंह,राजेंद्र यादव, रफीक , प्रधान सेतुबंध यादव, डॉक्टर इस्माइल, भागीरथ मौर्य ,गौरव सहित साइकिल यात्री  गौतम कुमार यादव, अवनेश यादव, मालतीभार्गव, नीरज यादव, संदीप यादव, नीरज यादव, संतोष कुमार यादव, रामबाबू, बबलू कुमार, अतुलमिश्रा सहित 25 सदस्य उपस्थित थे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी*

*गोण्डा 04 अक्टूबर 2026*  - पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर, गोण्डा में सत्र 2027-28 में कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन  *सीबीएसईआईटीएमएस डॉट एनआईसी डॉट आईएन* के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका एवं आवश्यक दिशा-निर्देश पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।