/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png
मऊ के ग्रामसभा अमारी जिउतिया व्रत को लेकर जुटीं माताएं
जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत के अवसर पर आज माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धा और आस्था के बीच महिलाओं की भीड़ नजर आई।
![]()
साइबर जागरूकता अभियान के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों में चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान, लगभग 750 नागरिकों को किया गया जागरूक*
![]()
गोण्डा। अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.10.2026 को अभियान के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लगभग 750 नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के द्वितीय दिवस का मुख्य विषय “Secure Browser, Safe Browsing, Antivirus एवं Updated Device” रहा। पुलिस कर्मियों द्वारा नागरिकों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सदैव विश्वसनीय एवं सुरक्षित वेब ब्राउजर का प्रयोग करें तथा सुरक्षित ब्राउजिंग की आदत अपनाएं। नागरिकों को किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, पॉप-अप, लिंक अथवा अनजान डाउनलोड पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही किसी वेबसाइट पर व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी दर्ज करने से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच करने तथा HTTPS कनेक्शन का ध्यान रखने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन को बताया गया कि मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरणों में विश्वसनीय एंटीवायरस/सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए। अनजान अथवा अविश्वसनीय स्रोतों से एप्लीकेशन एवं सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों को अपने डिजिटल उपकरणों के ऑपरेटिंग सिस्टम, वेब ब्राउजर एवं अन्य एप्लीकेशन को समय-समय पर अपडेट रखने की सलाह दी गई, जिससे सुरक्षा संबंधी कमियों का साइबर अपराधियों द्वारा दुरुपयोग किए जाने की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से फर्जी लिंक, पॉप-अप, वेबसाइट, मैसेज एवं डाउनलोड के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा जल्दबाजी में किसी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। नागरिकों को डिजिटल उपकरणों का प्रयोग करते समय सतर्कता, सुरक्षित ब्राउजिंग, नियमित अपडेट एवं विश्वसनीय सुरक्षा सॉफ्टवेयर के उपयोग को अपनी दैनिक डिजिटल आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी अथवा किसी अन्य प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।
*गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।
श्रावस्ती हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता
![]()
*श्रावस्ती/गोण्डा*।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने आज अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, श्रावस्ती से फोन पर वार्ता कर जनपद में विद्युत व्यवस्था बहाल न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि बारिश रुके हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अभी भी श्रावस्ती के करीब 80 प्रतिशत गांवों में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। शुरुआती समय में विद्युत व्यवस्था बाधित होना दैवीय आपदा का परिणाम हो सकता है, लेकिन अब लगातार हो रही देरी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े करती है।
मसूद आलम खान ने कहा कि बिजली न होने से किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र, शिक्षक, छोटे व्यापारी और आम नागरिक सभी प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में घरेलू काम से लेकर खेती-किसानी, पढ़ाई और छोटे-छोटे कारोबार तक प्रभावित हैं, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने लखनऊ में एमडी पावर कॉरपोरेशन से भी फोन पर बात की है और श्रावस्ती की विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य कराने की मांग की है।
मसूद आलम खान ने अधिशासी अभियंता से कहा कि जनता में भारी नाराजगी है। यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई और श्रावस्ती की जनता सड़कों पर उतरने का निर्णय करती है, तो मैं भी जनता के हक, अधिकार और न्याय के लिए उसके साथ सड़कों पर उतरूंगा।
उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग के पास पर्याप्त विद्युत पोल उपलब्ध नहीं हैं और उनके पास बजट नहीं है और विभाग अपनी क्षमता के अनुसार काम करने में सक्षम नहीं है, तो *मैं अपने निजी खर्च से एक हजार बिजली के पोल खरीदकर देने को तैयार हूं।* बिजली विभाग उन्हें लगाकर 24 घंटे के भीतर विद्युत व्यवस्था बहाल करे।
श्रावस्ती की जनता को बिजली चाहिए, आश्वासन नहीं। अब और देरी बर्दाश्त नही।
वोट चोरी के खिलाफ खुटहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जौनपुर। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यापक रूप से चलाये जा रहे आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेलें भेजे जाने की मांग की। कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, देश के करोड़ों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निकाल कर प्रयोजित तरीके से भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजे जाने की मांग करते हुए कहा कि मतदाताओं का नाम काटना देश द्रोह है, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फर्जी तरीके से अन्य चुनाव आयुक्तों के परामर्श के बिना एसआईआर कराकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की है, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए वोट चोरी के सहारे बनी केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद त्रिपाठी, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख विश्राम राम, शैलेन्द्र यादव, सैयद रुमान हैदर, राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र गौतम, नीरज तिवारी, गुलफाम हैदर, नीरज यादव, सचिन गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यूपी में सपा ने बदले दो एमएलसी उम्मीदवार, अखिलेश बोले-अनुभवी चेहरों के आने से जीत पक्की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अचानक अपने दो उम्मीदवार बदल दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश चंद्र गुप्त की जगह पूर्व एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। दोनों बदलावों को अखिलेश यादव ने संबंधित नेताओं की सहमति से लिया गया फैसला बताया।
अखिलेश यादव ने नए प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए पहले घोषित उम्मीदवारों कमलेश यादव और प्रकाश चंद्र गुप्त, उनके परिवारों तथा समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों ने जिस तरह पार्टी के फैसले में सहयोग किया है, उसके लिए वह उनके हमेशा आभारी रहेंगे। अखिलेश ने यह भी कहा कि समय आने पर दोनों को उचित सम्मान दिया जाएगा। सपा ने इससे पहले गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर कमलेश यादव और आगरा शिक्षक सीट पर प्रकाश चंद्र गुप्त को प्रत्याशी घोषित किया था। अब पार्टी ने दोनों सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा है।
23 अक्टूबर को इन सीटों समेत विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए मतदान होना है, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों अनुभवी नेताओं के आने से पार्टी को चुनाव में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए प्रत्याशियों के साथ पूरी ताकत से जुटने और पार्टी के सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर डॉ. संजयन त्रिपाठी का नाम सामने आना खास तौर पर महत्वपूर्ण है। चुनावी घटनाक्रम के दौरान त्रिपाठी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे।
भाजपा द्वारा ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बनाई थी और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद अब सपा ने उन्हें अपने उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. आकाश अग्रवाल पहले निर्दलीय एमएलसी रह चुके हैं। उनका कार्यकाल भी इस चुनाव के साथ समाप्त होने वाली सीटों में शामिल है। ऐसे में सपा का उन्हें उम्मीदवार बनाना क्षेत्र में उनके चुनावी अनुभव को साथ जोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने गलत तरीके से वोट बनवाए हैं। साथ ही उन्होंने पिछले 10 वर्षों के शासन, प्रशासन और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने गोरखपुर में सड़क पर पानी भरे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने का दावा किया। उन्होंने संतकबीरनगर में एक पहलवान की हत्या का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस व्यवस्था खराब हो चुकी है।
सपा अध्यक्ष ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को भी आगामी चुनावों के प्रमुख मुद्दों में शामिल करने के संकेत दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ीं और सरकारी नौकरियों में भेदभाव हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि तदर्थ शिक्षक, वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षामित्र और पुरानी पेंशन योजना जैसे मुद्दों को समाजवादी पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ भेदभाव बड़ा सवाल है और पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। अखिलेश यादव ने सपा के पीडीए-पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक-सामाजिक गठजोड़ को भी चुनावी विमर्श के केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक के साथ भाजपा को हराया था और आगामी चुनाव में पीडीए की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं पाएगी।
उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए में प्रेम, दया और अपनापन है तथा पार्टी हर दुखी, पीड़ित और अपमानित व्यक्ति के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ अन्याय और भेदभाव करने का आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने नई पीढ़ी और जेन-जी के बीच रोजगार को लेकर चिंता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास पर्याप्त नौकरी और रोजगार के अवसर नहीं हैं तथा बेरोजगारी बढ़ रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान युवाओं को लैपटॉप दिए गए थे और आज वही युवा मोबाइल और लैपटॉप के जरिए सरकार से सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी विकास चाहती है और पार्टी इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी।
मऊ पांच पुलिसकर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तैनात पांच पुलिसकर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण होने पर शनिवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहकर्मियों ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानांतरित होने वालों में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक राम प्यारे यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पांडेय तथा कांस्टेबल दयानाथ मौर्य शामिल रहे।
कोतवाल केके वर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित साथियों के कार्यकाल की सराहना की और उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि स्थानांतरण पुलिस सेवा का हिस्सा है।
अलग-अलग स्थानों पर तैनाती से नए अनुभव प्राप्त होते हैं, लेकिन सहकर्मियों के साथ बिताया समय और उनसे जुड़ी यादें हमेशा बनी रहती हैं।
विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया।
सहकर्मियों ने कहा कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों ने कोतवाली में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया।
इस अवसर पर कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे और सभी ने उनके नए कार्यस्थल पर बेहतर सेवाएं देने की शुभकामनाएं दीं।
जौनपुर प्रेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न
जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित होटल रिवर-व्यू के सभागार में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पावन जयंती के पुण्य अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक संवेदनाओं का अनुपम संगम देखने को मिला। दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। देर रात तक गतिमान रहे इस कवि सम्मेलन में रस सिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावुकता, हास्य-व्यंग्य और देशभक्ति के विभिन्न रंगों से जोड़े रखा।महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपा शंकर सिंह ने अपने संबोधन में प्रवासी जीवन की अव्यक्त वेदना और जन्मभूमि से जुड़े अटूट आत्मीय संबंधों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में व्यक्ति भले ही देश-दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच जाए, अपनी माटी, परिवार और जन्मस्थान की स्मृतियां उसके मन में सदैव जीवंत रहती हैं। प्रवासियों के कठोर संघर्ष और अपनी जन्मभूमि के प्रति नैतिक दायित्वों को रेखांकित करते हुए जब उन्होंने अपनी काव्य-पंक्तियां प्रस्तुत कीं, तो पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपनी माटी का ऋण केवल स्मृतियों में नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देकर भी चुकाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि साहित्य समाज की संवेदनाओं को जगाता है और पत्रकारिता जन सरोकारों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं। उन्होंने जौनपुर प्रेस क्लब द्वारा साहित्य और पत्रकारिता का सुंदर संगम बनाकर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक संवाद तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ बनाते हैं।
भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने जौनपुर की पावन धरा को नमन करते हुए कहा कि यह माटी साहित्य और कला की समृद्ध परंपरा के लिए जानी जाती है। ऐसे आयोजनों से साहित्यकारों और कवियों को एक सशक्त मंच मिलता है तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति व विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में राजधानी लखनऊ से पधारे अतुल बाजपेई , प्रयागराज की धरती से पधारे व्यंगकार अखिलेश द्विवेदी , प्रतापगढ़ की धरती से पधारे प्रीति पांडे य , स्थानीय कवियित्री विभा तिवारी, राष्ट्रीय कवि डॉ .प्रमोद वाचस्पति द्वारा राष्ट्रीय हित में अपनी रचनाएं सुन कर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने जौनपुर प्रेस क्लब के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सफलता के लिए जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शम्भू सिंह सोलंकी ,महामन्त्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, संरक्षक राकेश कान्त पांडेय, शेषनाथ सिंह एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर,उपाध्यक्ष द्वय लक्ष्मी नारायण यादव एवं कुंवर दीपक सिंह,दीपक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पदाधिकारी शीतला प्रसाद मौर्य लक्ष्मी मौर्य, शशीकांत मौर्य ,सरस सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
समारोह में पूर्व सांसद, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मंचासीन रहे, जिन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने हास्य-व्यंग्य, वीर रस और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन पर देर रात तक सभागार तालियों से गूंजता रहा।![]()
मऊ भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के प्रथम मऊ आगमन पर भव्य स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री एवं जनपद मऊ के प्रभारी सहजानंद राय के प्रथम मऊ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
स्वागत यात्रा दोहरीघाट पुलिस चौकी से शुरू होकर कुसुम्हा मोड़, थानीदास मोड़, मझवारा मोड़, कसारा मोड़, बलिया मोड़ और भीटी चौक होते हुए आर.एस. पैलेस, पुरानी तहसील, मऊ पहुंची, जहां मुख्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रदेश मंत्री के मार्गदर्शन से जनपद में संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जायसवाल ने किया।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरजीत सिंह, मनोज राय, अशोक सिंह, मुन्ना दूबे, अरविंद कुमार सिंह, विजय प्रताप शर्मा, प्रीतुलता पांडेय, आकाश मल्ल, सत्यमित्र सिंह, सुधीर सोनकर, अनिल श्रीवास्तव, रमेश सोनकर, राकेश मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह, प्रताप सिंह, गणेश सिंह, रमेश राय, विजय बहादुर पाल, आरती गुप्ता और रेखा राजभर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना में संपूर्ण समाधान दिवस, 63 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने की।
उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता एवं सत्यता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं 7 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान भुजह निवासी गीता देवी ने राशन कार्ड बनवाने, मड़ोसरा निवासी दामोदर प्रसाद ने विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा किए जाने से रोकने, रानीपुर निवासी संजय सिंह ने राजस्व कर्मी द्वारा कथित रूप से गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने तथा जहानियापुर निवासी हरिश्चंद्र चौहान ने कब्जा परिवर्तन रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। वहीं सुरूरपुर निवासी शंभूनाथ ने गलत खाता संख्या को निरस्त कराने की मांग की।
अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को सौंपते हुए मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यों के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार सुधांशु शेखर, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद, वन दरोगा विनोद आर्य सहित तहसील स्तरीय अधिकारी अजय बहादुर सिंह, सतपाल सिंह, संजीव पांडे, शैलेश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1