/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के प्रथम मऊ आगमन पर भव्य स्वागत lucknow
मऊ भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के प्रथम मऊ आगमन पर भव्य स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री एवं जनपद मऊ के प्रभारी सहजानंद राय के प्रथम मऊ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

स्वागत यात्रा दोहरीघाट पुलिस चौकी से शुरू होकर कुसुम्हा मोड़, थानीदास मोड़, मझवारा मोड़, कसारा मोड़, बलिया मोड़ और भीटी चौक होते हुए आर.एस. पैलेस, पुरानी तहसील, मऊ पहुंची, जहां मुख्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि प्रदेश मंत्री के मार्गदर्शन से जनपद में संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्व विधायक एवं प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जायसवाल ने किया।

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरजीत सिंह, मनोज राय, अशोक सिंह, मुन्ना दूबे, अरविंद कुमार सिंह, विजय प्रताप शर्मा, प्रीतुलता पांडेय, आकाश मल्ल, सत्यमित्र सिंह, सुधीर सोनकर, अनिल श्रीवास्तव, रमेश सोनकर, राकेश मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह, प्रताप सिंह, गणेश सिंह, रमेश राय, विजय बहादुर पाल, आरती गुप्ता और रेखा राजभर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना में संपूर्ण समाधान दिवस, 63 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने की।

उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता एवं सत्यता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं 7 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान भुजह निवासी गीता देवी ने राशन कार्ड बनवाने, मड़ोसरा निवासी दामोदर प्रसाद ने विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा किए जाने से रोकने, रानीपुर निवासी संजय सिंह ने राजस्व कर्मी द्वारा कथित रूप से गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने तथा जहानियापुर निवासी हरिश्चंद्र चौहान ने कब्जा परिवर्तन रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। वहीं सुरूरपुर निवासी शंभूनाथ ने गलत खाता संख्या को निरस्त कराने की मांग की।

अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को सौंपते हुए मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यों के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार सुधांशु शेखर, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद, वन दरोगा विनोद आर्य सहित तहसील स्तरीय अधिकारी अजय बहादुर सिंह, सतपाल सिंह, संजीव पांडे, शैलेश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भदोही में कल सीएम योगी का हाईप्रोफाइल दौरा! 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के उद्घाटन से जनसभा तक पूरा कार्यक्रम तय—सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्र

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। 4  अक्टूबर 2026 रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भदोही दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से भदोही के अभयनपुर स्थित हेलीपैड, मिर्जापुरपुर पहुंचेंगे और इसके बाद सीधे कारपेट एक्सपो-मार्ट, कार्पेट सिटी जाएंगे, जहां दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन प्रस्तावित है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जनसभा स्थल ग्राम मिर्जापुर, अभयनपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक विकास कार्यों के लोकार्पण/शिलान्यास तथा जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके बाद करीब 4:05 बजे मुख्यमंत्री पुनः हेलीपैड मिर्जापुर, अभयनपुर पहुंचेंगे और राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लेकिन इस पूरे दौरे में सबसे अहम बात केवल कार्यक्रमों की लंबी सूची नहीं, बल्कि उससे जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ श्रेणी और एनएसजी कवर के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों तथा एनएसजी कमांडो/अधिकारियों को एक दिन पहले ही तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर से संबंधित समन्वय और आवश्यक जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप ‘O पॉजिटिव’ होने का भी उल्लेख किया गया है। अब नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले भदोही में सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां किस स्तर तक पहुंचती हैं और रविवार को कालीन नगरी में होने वाला यह दौरा किन विकास घोषणाओं और संदेशों के साथ समाप्त होता है।
भदोही में कल सीएम योगी का हाईप्रोफाइल दौरा! 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के उद्घाटन से जनसभा तक पूरा कार्यक्रम तय—सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्र

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। 4  अक्टूबर 2026 रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भदोही दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से भदोही के अभयनपुर स्थित हेलीपैड, मिर्जापुरपुर पहुंचेंगे और इसके बाद सीधे कारपेट एक्सपो-मार्ट, कार्पेट सिटी जाएंगे, जहां दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन प्रस्तावित है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जनसभा स्थल ग्राम मिर्जापुर, अभयनपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक विकास कार्यों के लोकार्पण/शिलान्यास तथा जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके बाद करीब 4:05 बजे मुख्यमंत्री पुनः हेलीपैड मिर्जापुर, अभयनपुर पहुंचेंगे और राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लेकिन इस पूरे दौरे में सबसे अहम बात केवल कार्यक्रमों की लंबी सूची नहीं, बल्कि उससे जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ श्रेणी और एनएसजी कवर के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों तथा एनएसजी कमांडो/अधिकारियों को एक दिन पहले ही तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर से संबंधित समन्वय और आवश्यक जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप ‘O पॉजिटिव’ होने का भी उल्लेख किया गया है। अब नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले भदोही में सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां किस स्तर तक पहुंचती हैं और रविवार को कालीन नगरी में होने वाला यह दौरा किन विकास घोषणाओं और संदेशों के साथ समाप्त होता है।
लहरपुर: सरस्वती विद्या मंदिर में 'स्वदेशी उद्यमिता सप्ताह' आयोजित, छात्रों ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।  क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वदेशी उद्यमिता सप्ताह के आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को स्वदेशी उद्यमिता सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर निर्माण कार्यक्रम में 40 छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के थीम पर सुंदर पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में स्वच्छता और सेवा भाव बढ़ने के उद्देश्य से 127 छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर विद्यालय को साफ सुथरा बनाने में अपना योगदान किया।
इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में स्वदेशी उद्यमिता के महत्व, स्थानीय व्यापार और युवाओं की भूमिका पर सार्थक विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाएं और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में आचार्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मऊ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का मधुबन तहसील दिवस बहिष्कार, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदेशभर में लेखपालों ने अपनी पूर्व से चली आ रही आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में तहसील दिवस का बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन के बाद लेखपाल संघ की ओर से उप जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
मऊ के इस्लामाबाद हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद अतुल राय, परिजनों से की मुलाकात

मऊ। जनपद के इस्लामाबाद मोहल्ले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय पहुंचे।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
पूर्व सांसद ने परिजनों से बातचीत करते हुए हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली।

इस दौरान माहौल गमगीन रहा और परिजनों का दर्द साफ नजर आया। अतुल राय ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय , अरशद जमाल समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

इस हादसे के बाद इस्लामाबाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
जौनपुर में श्रीराम कथा की कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय बैठक
जौनपुर। आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा एवं 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सिद्धार्थ होटल के बैंक्वेट हॉल में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात श्रीराम कथा एवं कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। सेवा भारती, जौनपुर, काशी प्रांत के बैनर तले होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कलश एवं शोभा यात्रा सहित श्रीराम कथा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। यात्रा मार्ग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विशेष रूप से 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण स्वरूप देने पर चर्चा हुई। यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न दायित्व निर्धारित करते हुए संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कलश एवं शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और बेहतर समन्वय के माध्यम से जौनपुर में एक दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित श्रीराम कथा का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ व्यापक सामाजिक सहभागिता और जनसहयोग का भी अवसर है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता मुरली पाल, प्रांत कार्यवाह, काशी प्रांत ने की।इस अवसर पर डॉ. तेज सिंह (विभाग प्रमुख, सेवा भारती), अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष, सेवा भारती), प्रेमचंद शुक्ल (सह जिला संघचालक), राजीव कुमार सिंह (जिला सेवा प्रमुख), ब्रम्हेश शुक्ल (यमदग्निपुरम, विद्वत समिति), डॉ. उदयराज सिंह, पप्पू माली (राष्ट्रीय महासचिव, अपना दल एस), प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, शिव प्रकाश गुप्ता, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, विमला श्रीवास्तव, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, रजनी साहू, मिलन गुप्ता, प्रांजल पटेल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मऊ संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आनंद वर्द्धन ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मऊ। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील सदर में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।

इस दौरान कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, 9 मामलों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं।

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 62 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा 18 शिकायतें पुलिस विभाग, 11 शिकायतें विकास विभाग तथा अन्य शिकायतें विभिन्न विभागों से जुड़ी रहीं।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्रभावी समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए और अनावश्यक रूप से कोई मामला लंबित न रखा जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मऊ सड़क दुर्घटना में जितेन्द्र यादव के निधन पर सांसद राजीव राय ने जताई शोक संवेदना
घोसी लोकसभा क्षेत्र के ग्राम गड़वा निवासी एवं पूर्व प्रधान महेंद्र यादव के भाई तथा राजबली इंटर कॉलेज, गड़वा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव  के सड़क दुर्घटना में दुखद निधन की सूचना पर घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय सदर अस्पताल, जिला मऊ स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

सांसद राजीव राय ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।