*कांग्रेस भवन गोंडा में गांधी, शास्त्री व मसूरिया दीन पासी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई*
*गोंडा।* शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन गोंडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं पूर्व सांसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी जी की जयंती शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
सर्वप्रथम तीनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी एवं गोंडा नरेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देबी बख्श सिंह जी की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आज देश को गांधी जी के सत्य और अहिंसा, शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी तथा मसूरिया दीन पासी जी के वंचितों के हक की लड़ाई से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनावी तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी संवैधानिक दायरे में अपना विरोध दर्ज कराते हुए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, डॉक्टर सैयद अब्दुल मुजीब, प्रदुमन शुक्ला, सुकई भारती, जलील खान, मो० रिजवान, जान सवियों वैली, संतोष ओझा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, मनोज मिश्रा, वाजिद अली, विनय प्रकाश त्रिपाठी, संतोषी लाल तिवारी, रघुपति त्रिपाठी, सुभाष चंद पांडे, निजाम हाशमी, निर्मला देवी, बीबी बानो, सुरेश कुमार गौतम, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, अनीश नाना, शौकत अली, राम नेग बाबा, भगवती प्रसाद सोनी, बंशीधर वर्मा, दीप कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार शुक्ला, अनुपम धर द्विवेदी, माइकल स्टीफन डायस, कैलाश चंद श्रीवास्तव, हरिराम वर्मा, राम बुझारत वर्मा, छोटेलाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, विकास मनोहर श्रीवास्तव, अजय रस्तोगी, अति निशा, राजू, सत्येंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1