/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आनंद वर्द्धन ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं lucknow
मऊ संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आनंद वर्द्धन ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मऊ। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील सदर में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।

इस दौरान कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, 9 मामलों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं।

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 62 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा 18 शिकायतें पुलिस विभाग, 11 शिकायतें विकास विभाग तथा अन्य शिकायतें विभिन्न विभागों से जुड़ी रहीं।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्रभावी समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए और अनावश्यक रूप से कोई मामला लंबित न रखा जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मऊ सड़क दुर्घटना में जितेन्द्र यादव के निधन पर सांसद राजीव राय ने जताई शोक संवेदना
घोसी लोकसभा क्षेत्र के ग्राम गड़वा निवासी एवं पूर्व प्रधान महेंद्र यादव के भाई तथा राजबली इंटर कॉलेज, गड़वा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव  के सड़क दुर्घटना में दुखद निधन की सूचना पर घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय सदर अस्पताल, जिला मऊ स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

सांसद राजीव राय ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
गांधी जयंती पर सांसद और सीएमओ ने दिया सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश
*कुष्ठ रोगियों को फल-मिठाई और टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली, उपचार के साथ पौष्टिक आहार व स्वच्छता पर दिया जोर*

फर्रुखाबाद। गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा, संवेदना, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय एवं फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर चिन्हित 10 कुष्ठ रोगियों को फल एवं मिठाई वितरित की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों को भी फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग विभाग द्वारा चिन्हित 20 टीबी मरीजों को सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर टीबी मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार लेने, नियमित दवा का सेवन करने तथा बीमारी से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सीएमओ ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों को समय से उपचार, पौष्टिक आहार तथा परिवार और समाज का सहयोग मिलना बेहद महत्वपूर्ण है।

सांसद मुकेश राजपूत ने गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता और सेवा के महत्व पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. आरसी माथुर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुनय कुटार, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. परीक्षित सफीर, मलेरिया निरीक्षक नरजीत कटियार, दीपांशु यादव सहित जिला क्षय रोग कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने को यूट्यूब को दी हरी झंडी

फर्रुखाबाद।
सेवा संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत पर्यटन विभाग के माध्यम से आज सोशल इनफ्लुएंसर, युटुबर, ब्लॉगर की टीम को जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गयाl इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा यह अवगत कराया गया कि इन कार्यक्रमों से जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में लोगों के मध्य जागरूकता बढ़ेगी साथ ही पर्यटन स्थलों को और अधिक अच्छे से एक्सप्लोर किया जा सकता हैl उन्होंने यह भी  बताया कि इस तरह के टूर पर्यटन विभाग के माध्यम से  आगे भी कराए जाते रहेंगेl जनपद के कई स्थलों का भ्रमण कर उसे पर्यटन के नक्शे पर लाए जाने तथा आम लोगों को जागरुक कर जनपद फर्रुखाबाद में पर्यटकों को आकर्षित किए जाने में  यह कार्य सहायक के रूप में सिद्ध होंगेl इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार एवं कार्यक्रम के संयोजन कर रहे पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ एम0 मकबूल उपस्थित रहेl
स्वच्छता ही सेवा है और संकल्प

फर्रुखाबाद । "स्वच्छता ही सेवा" और "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर गंगा जी के पावन तट "पांचाल घाट" पर  सामूहिक स्वैक्षिक श्रमदान का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का आयोजन कर जन सामान्य को स्वछता के प्रति प्रेरणादायक सन्देश दिया गया पांचाल घाट पर  सांसद मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी-बढ़पुर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)-बढ़पुर, सचिव ग्राम पंचायत - सोताबहादुरपुर द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया | सफाई के बाद गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् विकास भवन सभागार में गाँधी जी और शास्त्री जी के छायाचत्रों पर माल्यार्पण -पुष्पार्पण कर  देश की आजादी और विकास में योगदान को याद किया गया
सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनायें - कर्नल विनय
गांधी जयंती पर मुविवि में रामधुन, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

प्रयागराज, 02 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र, यमुना परिसर में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मानविकी विद्या शाखा के तत्वावधान में रामधुन, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सादगी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के दौरान रामधुन के साथ महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी  ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाया तथा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सत्याग्रह, अहिंसा और स्वदेशी के माध्यम से अन्याय का विरोध करने का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, सत्य और शांतिपूर्ण प्रयासों से बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
कुलसचिव कर्नल विनय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण  करते हुए कहा कि वह अपनी सादगी, ईमानदारी, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशभक्ति के लिए प्रसिद्ध थे।शास्त्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व पद या शक्ति से नहीं, बल्कि ईमानदारी, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा से बनता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके पश्चात कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन समारोह के संयोजक प्रो. विनोद कुमार गुप्त ने किया। आयोजन सचिव डॉ. शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने संचालन तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रुचि बाजपेई, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ.सतीश चन्द्र जैसल, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर पी के स्टालिन, प्रोफेसर छत्रसाल सिह, प्रोफेसर ए के मलिक, प्रोफेसर वीके गुप्ता, प्रोफेसर एसपी तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री  के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
जानवरों की सुरक्षा के लिए क़ानून है, तो फिर सामान्य वर्ग के बच्चों को संवैधानिक सुरक्षा क्यों नहीं : सूरज प्रसाद चौबे

लखनऊ।  सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ग्राम तरावा में नन्हे पांडेय जी के यहां उनकी माता जी परलोक गमन हो गई थी को संवेदना देने एवं माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया उनके साथ जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, अमित चौबे, शशांक, अखिलेश कुमार राजू पाण्डेय आदि रहे। उपस्थित लोगो के बीच बोलते हुए कहा कि जानवरों की सुरक्षा के लिए कानून है, तो फिर सामान्य वर्ग के बच्चों को संवैधानिक सुरक्षा क्यों नहीं चौबे ने कहा कि अभी तीन दिन पूर्व माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द करते हुए 10 लाख कास्ट लगाया लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल उठता है विष्णु तिवारी के मामले में जिन्होंने SCSTACT के फर्जी मुकदमे में 20 साल जेल में बिताए बाद में अदालत से बरी हुए उनके मामले में जवाब दही और मुवायजे का सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए क्या कानून में हर एक व्यक्ति के लिए समान मानक  नहीं होना चाहिए यह किसी समुदाय के पक्ष  या विपक्ष का सवाल नहीं है सवाल है किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता गलत तरीके से छीनी जाती है तो उसकी जवाब देही कौन तय करेगा और उसके नुक़सान की भरपाई कैसे होगी , वर्तमान बीजेपी सरकार सवर्ण विरोधी है पहले हिन्दू मुस्लिम किया अब सवर्ण एवं दलित को आपस में लड़ा रही है जातिवादी राजनीति करते हुए सवर्ण जो कोर वोटर था उसके अस्तित्व को मिटाने का मिथ्या प्रयास कर रही है चौब ने कहा है बीजेपी के भक्त सवर्ण यह कह कर डरा रहे हैं कि बीजेपी नहीं रही तो सवर्ण का क्या होगा उन्हें बता दे रहा हु कि बीजेपी यह सोचे कि सवर्ण उनका साथ छोड़ दिया तो उनका विकल्प क्या है सवर्ण आज भी अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है बीजेपी सरकार नहीं रहेगी तब भी संघर्ष करेगा बीजेपी के ही लोग सवर्ण आंदोलन को कमजोर करने एवं समाज को बांटने के लिए भ्रम फैला रहे हैं कि मोदी तेरी खैर नहीं योगी से बैर नहीं इनको बताना चाहता हु कि उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज में PG एडमिशन में 91% सीट आरक्षित कर दी गई थी जिसे हाई कोर्ट ने रोक लगाया यही योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट गई सुप्रीम कोर्ट ने भी 91% आरक्षण को गलत बताया सवर्ण समाज को संगठित हो कर विरोध करना चाहिए अब सवर्ण समाज खुद विकल्प बने वोट बैंक बनना होगा साथ ही अगर एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग बंद करने हेतु यूजीसी रोल बैक आरक्षण सुधार समय रहते बीजेपी सरकार नहीं करती है तो 2027 2029 में बीजेपी सरकार का जाना तय है सभी उपस्थित लोगो ने कहा कि बीजेपी सवर्ण विरोधी है
पुलिस कर्मियों को सत्य निष्ठा की दिलाई गई शपथ


फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्प माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियो को सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी तथा उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार के अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित अधिकारियो कर्मचारियों को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई | पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये पुलिस लाइन फतेहगढ से 02 नवीन अत्याधुनिक फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियो को पुरूस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
*कांग्रेस भवन गोंडा में गांधी, शास्त्री व मसूरिया दीन पासी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई*
*गोंडा।* शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन गोंडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं पूर्व सांसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी जी की जयंती शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

सर्वप्रथम तीनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी एवं गोंडा नरेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देबी बख्श सिंह जी की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आज देश को गांधी जी के सत्य और अहिंसा, शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी तथा मसूरिया दीन पासी जी के वंचितों के हक की लड़ाई से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता  राहुल गांधी द्वारा चुनावी तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी संवैधानिक दायरे में अपना विरोध दर्ज कराते हुए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, डॉक्टर सैयद अब्दुल मुजीब, प्रदुमन शुक्ला, सुकई भारती, जलील खान, मो० रिजवान, जान सवियों वैली, संतोष ओझा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, मनोज मिश्रा, वाजिद अली, विनय प्रकाश त्रिपाठी, संतोषी लाल तिवारी, रघुपति त्रिपाठी, सुभाष चंद पांडे, निजाम हाशमी, निर्मला देवी, बीबी बानो, सुरेश कुमार गौतम, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, अनीश नाना, शौकत अली, राम नेग बाबा, भगवती प्रसाद सोनी, बंशीधर वर्मा, दीप कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार शुक्ला, अनुपम धर द्विवेदी, माइकल स्टीफन डायस, कैलाश चंद श्रीवास्तव, हरिराम वर्मा, राम बुझारत वर्मा, छोटेलाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, विकास मनोहर श्रीवास्तव, अजय रस्तोगी, अति निशा, राजू, सत्येंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
*“सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित हुए साप्ताहिक सेवा शिविर*

*विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिली योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं*


*पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हुआ सम्मान*


*गोण्डा 02 अक्टूबर,2026*। जनपद में आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत विकासखण्ड पण्डरीकृपाल, झंझरी, हलधरमऊ एवं परसपुर में साप्ताहिक सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

विकासखण्ड पण्डरीकृपाल एवं झंझरी में  विधायक गोण्डा सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जिला विकास अधिकारी श्री आदित्य तिवारी एवं डीसी एनआरएलएम श्री जे.एन. राव की उपस्थिति में साप्ताहिक सेवा शिविर आयोजित किया गया।

वहीं विकासखण्ड हलधरमऊ में माननीय विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा खण्ड विकास अधिकारी श्री देव नायक सिंह की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुआ। विकासखण्ड परसपुर में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में साप्ताहिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

विकासखण्ड झंझरी सहित अन्य आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं के स्टॉल लगाए गए। ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यकतानुसार आवेदन एवं लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई।
शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया।

सेवा शिविरों के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा कृषि विभाग के लाभार्थियों को मिनी किट प्रदान की गई।
इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

“सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि पात्र प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।