/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनायें - कर्नल विनय lucknow
सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनायें - कर्नल विनय
गांधी जयंती पर मुविवि में रामधुन, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

प्रयागराज, 02 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र, यमुना परिसर में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मानविकी विद्या शाखा के तत्वावधान में रामधुन, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सादगी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के दौरान रामधुन के साथ महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी  ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाया तथा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सत्याग्रह, अहिंसा और स्वदेशी के माध्यम से अन्याय का विरोध करने का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, सत्य और शांतिपूर्ण प्रयासों से बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।
कुलसचिव कर्नल विनय ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण  करते हुए कहा कि वह अपनी सादगी, ईमानदारी, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशभक्ति के लिए प्रसिद्ध थे।शास्त्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व पद या शक्ति से नहीं, बल्कि ईमानदारी, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा से बनता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इसके पश्चात कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन समारोह के संयोजक प्रो. विनोद कुमार गुप्त ने किया। आयोजन सचिव डॉ. शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने संचालन तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रुचि बाजपेई, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ.सतीश चन्द्र जैसल, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर पी के स्टालिन, प्रोफेसर छत्रसाल सिह, प्रोफेसर ए के मलिक, प्रोफेसर वीके गुप्ता, प्रोफेसर एसपी तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री  के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
जानवरों की सुरक्षा के लिए क़ानून है, तो फिर सामान्य वर्ग के बच्चों को संवैधानिक सुरक्षा क्यों नहीं : सूरज प्रसाद चौबे

लखनऊ।  सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ग्राम तरावा में नन्हे पांडेय जी के यहां उनकी माता जी परलोक गमन हो गई थी को संवेदना देने एवं माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया उनके साथ जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, अमित चौबे, शशांक, अखिलेश कुमार राजू पाण्डेय आदि रहे। उपस्थित लोगो के बीच बोलते हुए कहा कि जानवरों की सुरक्षा के लिए कानून है, तो फिर सामान्य वर्ग के बच्चों को संवैधानिक सुरक्षा क्यों नहीं चौबे ने कहा कि अभी तीन दिन पूर्व माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द करते हुए 10 लाख कास्ट लगाया लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल उठता है विष्णु तिवारी के मामले में जिन्होंने SCSTACT के फर्जी मुकदमे में 20 साल जेल में बिताए बाद में अदालत से बरी हुए उनके मामले में जवाब दही और मुवायजे का सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए क्या कानून में हर एक व्यक्ति के लिए समान मानक  नहीं होना चाहिए यह किसी समुदाय के पक्ष  या विपक्ष का सवाल नहीं है सवाल है किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता गलत तरीके से छीनी जाती है तो उसकी जवाब देही कौन तय करेगा और उसके नुक़सान की भरपाई कैसे होगी , वर्तमान बीजेपी सरकार सवर्ण विरोधी है पहले हिन्दू मुस्लिम किया अब सवर्ण एवं दलित को आपस में लड़ा रही है जातिवादी राजनीति करते हुए सवर्ण जो कोर वोटर था उसके अस्तित्व को मिटाने का मिथ्या प्रयास कर रही है चौब ने कहा है बीजेपी के भक्त सवर्ण यह कह कर डरा रहे हैं कि बीजेपी नहीं रही तो सवर्ण का क्या होगा उन्हें बता दे रहा हु कि बीजेपी यह सोचे कि सवर्ण उनका साथ छोड़ दिया तो उनका विकल्प क्या है सवर्ण आज भी अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है बीजेपी सरकार नहीं रहेगी तब भी संघर्ष करेगा बीजेपी के ही लोग सवर्ण आंदोलन को कमजोर करने एवं समाज को बांटने के लिए भ्रम फैला रहे हैं कि मोदी तेरी खैर नहीं योगी से बैर नहीं इनको बताना चाहता हु कि उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज में PG एडमिशन में 91% सीट आरक्षित कर दी गई थी जिसे हाई कोर्ट ने रोक लगाया यही योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट गई सुप्रीम कोर्ट ने भी 91% आरक्षण को गलत बताया सवर्ण समाज को संगठित हो कर विरोध करना चाहिए अब सवर्ण समाज खुद विकल्प बने वोट बैंक बनना होगा साथ ही अगर एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग बंद करने हेतु यूजीसी रोल बैक आरक्षण सुधार समय रहते बीजेपी सरकार नहीं करती है तो 2027 2029 में बीजेपी सरकार का जाना तय है सभी उपस्थित लोगो ने कहा कि बीजेपी सवर्ण विरोधी है
पुलिस कर्मियों को सत्य निष्ठा की दिलाई गई शपथ


फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्प माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियो को सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी तथा उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ‘गृह मंत्रालय भारत सरकार के अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित अधिकारियो कर्मचारियों को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई | पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये पुलिस लाइन फतेहगढ से 02 नवीन अत्याधुनिक फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियो को पुरूस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
*कांग्रेस भवन गोंडा में गांधी, शास्त्री व मसूरिया दीन पासी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई*
*गोंडा।* शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन गोंडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं पूर्व सांसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी जी की जयंती शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

सर्वप्रथम तीनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी एवं गोंडा नरेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देबी बख्श सिंह जी की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आज देश को गांधी जी के सत्य और अहिंसा, शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी तथा मसूरिया दीन पासी जी के वंचितों के हक की लड़ाई से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता  राहुल गांधी द्वारा चुनावी तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी संवैधानिक दायरे में अपना विरोध दर्ज कराते हुए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, डॉक्टर सैयद अब्दुल मुजीब, प्रदुमन शुक्ला, सुकई भारती, जलील खान, मो० रिजवान, जान सवियों वैली, संतोष ओझा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, मनोज मिश्रा, वाजिद अली, विनय प्रकाश त्रिपाठी, संतोषी लाल तिवारी, रघुपति त्रिपाठी, सुभाष चंद पांडे, निजाम हाशमी, निर्मला देवी, बीबी बानो, सुरेश कुमार गौतम, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, अनीश नाना, शौकत अली, राम नेग बाबा, भगवती प्रसाद सोनी, बंशीधर वर्मा, दीप कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार शुक्ला, अनुपम धर द्विवेदी, माइकल स्टीफन डायस, कैलाश चंद श्रीवास्तव, हरिराम वर्मा, राम बुझारत वर्मा, छोटेलाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, विकास मनोहर श्रीवास्तव, अजय रस्तोगी, अति निशा, राजू, सत्येंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
*“सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित हुए साप्ताहिक सेवा शिविर*

*विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिली योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं*


*पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हुआ सम्मान*


*गोण्डा 02 अक्टूबर,2026*। जनपद में आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत विकासखण्ड पण्डरीकृपाल, झंझरी, हलधरमऊ एवं परसपुर में साप्ताहिक सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

विकासखण्ड पण्डरीकृपाल एवं झंझरी में  विधायक गोण्डा सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जिला विकास अधिकारी श्री आदित्य तिवारी एवं डीसी एनआरएलएम श्री जे.एन. राव की उपस्थिति में साप्ताहिक सेवा शिविर आयोजित किया गया।

वहीं विकासखण्ड हलधरमऊ में माननीय विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा खण्ड विकास अधिकारी श्री देव नायक सिंह की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुआ। विकासखण्ड परसपुर में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में साप्ताहिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

विकासखण्ड झंझरी सहित अन्य आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं के स्टॉल लगाए गए। ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवश्यकतानुसार आवेदन एवं लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई।
शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया।

सेवा शिविरों के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा कृषि विभाग के लाभार्थियों को मिनी किट प्रदान की गई।
इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

“सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि पात्र प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
गान्धी जयन्ती पर आर्मी पब्लिक स्कूल में किया गया पौधारोपण

फर्रुखाबाद l
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने दीपप्रज्ज्वन कर माल्यार्पण किया। विद्यालय के द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छता पखवारे के अन्तिम दिन विद्यालय के स्काउट गाइड, 12 यू पी बटालियन और 4 यू पी बटालियन के एन सी सी कैडिट्स के द्वारा विद्यालय परिसर में 50 पौधे लगाये गये। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने छात्र - छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाना चाहिए। स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए अपनी मां के नाम से एक पौधे को लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने और अपने सम्बन्धियों के जन्म दिन या अन्य स्मरणीय अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगायें। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है। महापुरुषों के आदर्शों से हमें सीख लेनी चाहिए। महात्मा गांधी के बताये गये मार्ग पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी, स्मिता बोस ,डॉ० राजेश पाण्डेय, डॉ० सुनील कुमार त्रिपाठी, चञ्चल शर्मा, अनुराधा मुखर्जी, राधामोहन तिवारी, नविता नागपाल , सर्वेश कुमार मिश्र,अनुपम उपाध्याय आदि विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सार्वजनिक स्थलों एवं घरों के आसपास साफ एवं स्वच्छ परिवेश रखना प्रत्येक भारतीय का अहम जिम्मेदारी : जिलाधिकारी*
*शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम*

फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर द्वारा कलेक्ट्रेट के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का रोहण तथा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ प्रतिज्ञा का वाचन किया गया, तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जयंती समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कि छात्रों द्वारा रामधुन (रघुपति राघव, राजा राम) का गायन किया गया, इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्य पर प्रकाश डालते हुए, विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण संबंधी "अंत्योदय" की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप रूप में परिचय दिया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कहा कि हमारे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री जी, दोनों का जीवन सरलता एवं सादगीपूर्ण रहा है और दोनों महानुभावों ने ही अपने संदेश समाज को अत्यधिक सरलता एवं सादगी के साथ प्रस्तुत किए हैं, जिसमें सत्याग्रह एक प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पिछले कुछ वर्षों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का यह विशेष प्रयास है, कि सार्वजनिक स्थलों पर एवं घरों के आसपास साफ एवं स्वच्छ परिवेश रहे। महात्मा गांधी जी के विजन के अनुरूप स्वच्छता, स्वच्छ भारत, स्वच्छ समाज एवं स्वच्छ घर से परिभाषित है, जिसकी पूर्ति सरकार के नेतृत्व में हमारे द्वारा किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस भावना को सफल बनाने की शुरुआत हमें सर्वप्रथम अपने घरों एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ एवं साफ रखकर करनी होगी और इस शुरुआत की पहल तब होगी, जब हम अपने घर के बाहर कचरा फेंकना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करेंगे, क्योंकि जब हम कचरा फेकेंगे ही नहीं तो कचरा फैलेगा भी नहीं। वर्तमान समय में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं महात्मा गांधी जी के विजन का ही एक रूप है। प्रतिवर्ष महापुरुषों की जयंती का आयोजन हमें हमारी जिम्मेदारियां एवं कर्तव्यों का बोध कराने के लिए आयोजित किया जाता है जिससे हम उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं व विचारों का अनुसरण कर अपने समाज और देश को प्रगति पथ पर आगे ले जा सकें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायक दिनेश कुमार द्विवेदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज हम सभी महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के स्मरण हेतु यहां पर एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम सभी अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा यथावत रखते हुए सदैव विकास के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा में समर्पित होकर अपने दायित्वों की पूर्ति करें।

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार एवं उनकी शिक्षा आज भी हमारे बीच प्रदर्शित होती है। नगर मजिस्ट्रेट ने भारत के संविधान में यहां के लोगों को प्रदान की गई स्वतंत्रता के सापेक्ष विदेशों में निवासरत लोगों की स्वतंत्रता का अंतर बताते हुए भारत के लोगों को दोनों महापुरुषों के विचार एवं शिक्षाओं का अनुसरण करने हेतु जनपदवासियों को प्रेरित किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर दीपक माथुर ने कहा कि ने कहा कि हम सभी को गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों एवं शिक्षाओं का अनुसरण कर अपने समाज और देश को और अधिक गति के साथ प्रगति पथ पर आगे ले जाने में सहयोग करना चाहिए।

जयंती समारोह में उप जिलाधिकारी अजय पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार एवं दर्शन हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान के मूल्य में गांधीवाद की धारणा को पिरोया गया है। महात्मा गांधी जी की शिक्षाओं को लेकर हमारे देश के विचारकों एवं कवियों ने अपने-अपने सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए हैं। महात्मा गांधी जी ने अपने विचारों से तत्कालीन अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आवाज उठाई और भारत की आवाम को जागरुक कर हम सभी को आजादी दिलाई है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट वीरेंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सदैव आम जनमानस को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया, इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमारे देश को जय जवान-जय किसान का नारा दिया, इन दोनों महापुरुषों के द्वारा हमें यह सीख दी गई है कि हम जनहित की भावना का अनुसरण कर राष्ट्रहित में सदैव सहयोगी बने।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए

फर्रुखाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकाली गईं, ध्वजारोहण किया गया तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति जैसे जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभाग किया।

इस दौरान**मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़** एवं **जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह** द्वारा विकास क्षेत्र कमालगंज के **प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग** में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की गई। अधिकारियों ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराया।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
मऊ के इस्लामाबाद हादसे में मृतकों के परिजनों को सांसद राजीव राय ने दी आर्थिक सहायता
मऊ के इस्लामाबाद मोहल्ले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांसद राजीव राय ने संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी तार उनके निजी धन से लगाई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया



जनपद मऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद राजीव राय  जिला अध्यक्ष दुधनाथ यादव  एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया |

इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।