/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए lucknow
शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए

फर्रुखाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकाली गईं, ध्वजारोहण किया गया तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति जैसे जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभाग किया।

इस दौरान**मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़** एवं **जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह** द्वारा विकास क्षेत्र कमालगंज के **प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग** में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की गई। अधिकारियों ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराया।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
मऊ के इस्लामाबाद हादसे में मृतकों के परिजनों को सांसद राजीव राय ने दी आर्थिक सहायता
मऊ के इस्लामाबाद मोहल्ले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांसद राजीव राय ने संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी तार उनके निजी धन से लगाई जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया



जनपद मऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद राजीव राय  जिला अध्यक्ष दुधनाथ यादव  एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया |

इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मऊ तमसा नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बालक डूबा, तलाश जारी
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला पश्चिम के पास शनिवार सुबह तमसा नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बालक मोहम्मद रेहान गहरे पानी में डूब गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक कई घंटे की तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे मोहम्मद रेहान अपने कुछ दोस्तों के साथ तमसा नदी में स्नान करने गया था। नदी के दूसरे छोर पर बबूल के पेड़ की नदी में लटकी डाल से वह पानी में छलांग लगा रहा था।

इसी दौरान छलांग लगाते समय उसे चोट लग गई और वह गहरे पानी में समा गया।
रेहान के साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी और शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल कमलकांत वर्मा, वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम और राजेश कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारकर बालक की तलाश शुरू कराई। कई घंटे तक अभियान चलने के बावजूद रेहान का पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्लों और नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। देर शाम तक गोताखोरों का तलाश अभियान जारी था।
मऊ नैतिक शिक्षा से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : भगवान भाई
मऊ। शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण करना, असत्य से सत्य की ओर ले जाना और बंधनों से मुक्ति का मार्ग दिखाना है। भौतिक शिक्षा से जहां भौतिक उपलब्धियां हासिल होती हैं, वहीं नैतिक शिक्षा से चरित्र का निर्माण होता है। इसलिए वर्तमान समय में बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा देना भी आवश्यक है। नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य समाज में सम्माननीय बनता है।

उक्त बातें माउंट आबू, राजस्थान से आए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने अमर वाणी मूक-बधिर स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने ‘जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व’ विषय पर विस्तार से विचार रखे।

भगवान भाई ने कहा कि विद्यार्थियों को मूल्यांकन, सदाचार, अनुकरण, लेखन और व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष जोर देना चाहिए। समाज में मूल्यों की कमी आज अनेक समस्याओं का मूल कारण है। विद्यार्थियों को परीक्षा के समय सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार, सेवाभाव, त्याग, उदारता, पवित्रता, सहनशीलता, नम्रता, धैर्य, सत्यता और ईमानदारी जैसे सद्गुणों के बिना शिक्षा अधूरी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा एक बीज है और जीवन एक वृक्ष। जब तक जीवन रूपी वृक्ष पर गुणों के फल नहीं आते, तब तक शिक्षा सार्थक नहीं मानी जा सकती। समाज प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, नैतिकता और मानवीय सद्गुणों से संचालित होता है।

उन्होंने कहा कि भौतिक शिक्षा से भौतिक विकास होता है, जबकि नैतिक शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। नैतिक शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करती है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मबल एवं विवेक प्रदान करती है। सच बोलना, चोरी न करना, अहिंसा, दूसरों के प्रति उदारता, शिष्टता, विनम्रता और सुशीलता नैतिकता के प्रमुख अंग हैं।

नैतिक शिक्षा के अभाव में अनुशासनहीनता, अपराध, नशा, क्रोध, झगड़े और आपसी मनमुटाव जैसी समस्याएं बढ़ती हैं।
कार्यक्रम में फादर रिनॉल्ट डिसोसा ने कहा कि नैतिक शिक्षा से छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आता है।

नैतिक मूल्यों के अभाव में व्यक्ति अज्ञानता, सामाजिक कुरीतियों, व्यसन और अन्य बुराइयों की ओर बढ़ सकता है, जिससे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की राजयोग शिक्षिका बीके एकता बहन ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिकता के बिना नैतिकता का विकास कठिन है।

उन्होंने आध्यात्मिकता को स्वयं को जानने, परमात्मा को जानने और उनका स्मरण करने की प्रक्रिया बताया तथा राजयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से हुई। अंत में बीके भगवान भाई ने मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन कराया। इस अवसर पर बीके प्रीति बहन, बीके प्रेम भाई, रुद्र नारायण, साधना सिंह, अनीता सिंह, अंजू, सिस्टर रूबी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
50वें इंडिया कारपेट एक्सपो की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

*65 देशों के 400 से अधिक विदेशी खरीदार होंगे शामिल, 200 से अधिक निर्यातक प्रदर्शित करेंगे कालीन उत्पाद*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) के तत्वावधान में आगामी 04 से 07 अक्टूबर 2026 तक कालीन नगरी भदोही स्थित एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो (गोल्डन जुबली संस्करण) की तैयारियों का जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने एक्सपो मार्ट परिसर का भ्रमण कर आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियां समय से पूर्ण करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले खरीदारों एवं प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से पूर्व अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं निर्धारित सुरक्षा मानक सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सपो मार्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि  50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में 65 देशों के 400 से अधिक विदेशी खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। अब तक लगभग 325 विदेशी खरीदार पंजीकरण करा चुके हैं। एक्सपो में भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, आगरा, पानीपत, जयपुर, बीकानेर एवं कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक कालीन एवं फ्लोर कवरिंग निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

एक्सपो के माध्यम से भारतीय हस्तनिर्मित कालीन एवं फ्लोर कवरिंग उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर मिलने की संभावना है। निर्यातकों द्वारा वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप नए डिजाइन एवं सैंपल तैयार किए गए हैं। इस बार BRICS देशों के खरीदारों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है तथा उनके लिए अलग बायर्स लाउंज (क्रेताओं के लिए विशेष कक्ष) की व्यवस्था की जा रही है।

इसके साथ ही कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) द्वारा एक्सपो के दौरान BRICS कारपेट कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया जाएगा। कॉन्क्लेव के माध्यम से BRICS देशों के बीच कालीन एवं फ्लोर कवरिंग के व्यापार, बाजार एवं निर्यात संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान  असलम महबूब, उपाध्यक्ष, कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC), डॉ. स्मिता नागरकोटी, कार्यकारी निदेशक, CEPC, संबंधित विभागों के अधिकारी, कालीन निर्यातक एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मऊ वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए लगाया टीवी, फल वितरित
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नगर पंचायत के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी भेंट किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार सिंह के सुझाव पर मऊ स्थित जेपी हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर शैलेंद्र मिश्रा एवं उनकी माता पद्मा मिश्रा शुक्रवार को वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों के लिए टीवी भेंट किया।

इस दौरान शैलेंद्र मिश्रा और पद्मा मिश्रा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला-पुरुषों को अपने हाथों से फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया। टीवी मिलने से वृद्धजनों में खुशी देखने को मिली।

फल वितरण के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम की रसोई, भोजनालय, स्नानघर समेत बुजुर्गों के रहन-सहन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए वृद्धाश्रम के प्रबंधक लछीराम प्रसाद की सराहना की।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना अत्यंत पुनीत कार्य है। वृद्धजनों की जिस तरह से देखभाल की जा रही है, वह सराहनीय है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, आश्रम संचालक कीर्तिमान पंकज, प्रमोद कुमार सहित वृद्धाश्रम के कर्मचारी और वृद्धजन मौजूद रहे।
सांसद निधि से विकास कार्यों का लोकार्पण, मल्टी ओपन जिम से युवाओं को मिलेगा लाभ
जौनपुर।।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के शंकरगंज स्थित श्री राजनारायण इंटर कॉलेज परिसर में सांसद निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। राज्यसभा सांसद ने विद्यालय परिसर में मल्टी ओपन जिम सहित सोलर प्लांट, आधुनिक शौचालय एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का उद्घाटन कर इन्हें विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।कार्यक्रम में मल्टी ओपन जिम के उद्घाटन को लेकर युवाओं और छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ओपन जिम से विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के युवाओं को नियमित व्यायाम और फिटनेस की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं सोलर प्लांट से पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यालय में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।आधुनिक शौचालय एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से भी विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। सांसद निधि से कराए गए ये विकास कार्य विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता के लिए भी उपयोगी साबित होंगे।कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद्र मिश्र उर्फ मुन्ना ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक बाबा दुबे, प्रबंधक दिनेश मिश्रा, चैतनारायण शुक्ला, उमा प्रताप सिंह, राजाराम यादव, राम यश यादव, यादवेंद्र दुबे, सुरेंद्र प्रताप दुबे, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, अखिलेश सिंह, अजय सिंह, डॉ. अतुल कुमार दुबे, महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप के. सिंह, संदीप मिश्रा, अतुल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
गांधी जयंती पर आप द्वारा  कार्यकारिणी की बैठक एवं गोष्ठी आयोजित किया गया
* गांधी-शास्त्री के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

गोंडा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा के जिला कार्यालय, लखनऊ रोड पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ़ अज्जू पंडित के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक प्रत्येक माह की 2 तारीख को आयोजित किए जाने के निर्धारित क्रम में हुई।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव और जनसेवा के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ़ अज्जू पंडित ने कहा कि,महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री केवल इतिहास के महान व्यक्तित्व नहीं हैं, बल्कि उनके विचार आज भी देश और समाज को दिशा देने वाले हैं। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सत्य, ईमानदारी, जनसेवा और आम आदमी के अधिकारों के लिए समर्पित होकर कार्य करे—यही आज के दिन हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।जिला संरक्षक दिग्विजय पांडेय ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। आज आवश्यकता है कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठन और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।जिला सचिव पुष्पा शर्मा ने कहा कि गांधी जयंती हमें केवल गांधी जी को याद करने का अवसर नहीं देती, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन और समाज में लागू करने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा मंजू देवी जायसवाल, जिला कार्यालय प्रभारी यतेंद्र कुमार, गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू भाई, प्रिंस कुमार, आशीष सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष भगोले यादव, मिथुन भाई, सत्यप्रकाश मौर्य, नन्हे, बौद्ध प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक दिग्विजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
संगीत दिवस पर बच्चों ने कव्वाली से बांधा समां अंतर-सदनीय प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने दिखाई गायन प्रतिभा
रामराज। डी मोनफोर अकादमी में संगीत दिवस के अवसर पर मंगलवार को कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय कव्वाली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। नन्हे कलाकारों ने मधुर आवाज, सुरों की पकड़ और सामूहिक तालमेल से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों और मंच पर आत्मविश्वास से भरी अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। प्रत्येक सदन के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से अलग छाप छोड़ी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि संगीत बच्चों की कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच देना विद्यालय की प्राथमिकता है। निदेशक डॉ. केके शर्मा ने सांस्कृतिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया।

उपप्रधानाचार्या रितु चिकारा ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।