/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने फहराया तिरंगा: गांधी-शास्त्री जयंती पर भदोही में उमड़ा जनसैलाब, स्वच्छता और विकास का संकल्प lucknow
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने फहराया तिरंगा: गांधी-शास्त्री जयंती पर भदोही में उमड़ा जनसैलाब, स्वच्छता और विकास का संकल्प


नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही जनपद में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के खास मौके पर खुशी और देशभक्ति का माहौल रहा। जिला पंचायत परिसर में हुए मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने सम्मान के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माला पहनाई और फूल चढ़ाए।

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का रास्ता दिखाया, जबकि शास्त्री जी ने 'जय जवान-जय किसान' का मंत्र देकर देश के जवानों और किसानों को सम्मान दिलाया। उन्होंने जोर दिया कि हमें दोनों महापुरुषों के विचारों को अपनाना चाहिए और भदोही को स्वच्छ व विकसित बनाना चाहिए।

इस मौके पर अपर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बघेल, अंजनी शुक्ला, भुवनेश्वर गुप्ता और विष्णु कनौजिया मौजूद रहे।
मऊ सही समय पर करें सरसो की खेती बढ़ेगी उपज तो होगी आय में वृद्धि - अपर जिला कृषि अधिकारी
सरसों भारत देश की रवी सीजन का एक प्रमुख तिलहन फसल है जो लगभग तीन से चार महीने में पककर तैयार हो जाती है।

अपर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को नसीहत देते हुए सरसों की उच्च गुणवत्तापूर्ण फसल उपजानें के लिए बताया कि उपयुक्त जलवा 10°C से 25°C तापमान का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।

उन्होंने ने मिट्टी को लेकर किसानों को मशविरा दिया कि    बलुई दोमट या उपजाऊ दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है और जल निकास का प्रबंध अच्छा होना चाहिए,किसानों को अवगत कराते हुए बताया कि जिस मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.75 के बीच हो वह मिट्टी सबसे उपयुक्त माना जाता है।

सौरभ सिंह ने निर्देश देते हुए किसानों को यह भी कहा कि सरसों की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय सितंबर माह से अक्टूबर माह के बीच होता है।बीज की मात्रा को लेकर उन्होंने किसानों को अवगत कराया कि लगभग 1 से 1.5 किलोग्राम एक एकड़ के लिए काफी पर्याप्त होता है।
उन्होंने यह भी किसानों को सचेत करते हुए बताया कि जब भी आप बीज का चुनाव करें वह उच्च गुणवत्ता पूर्ण बीजों का ही करें,क्योंकि आपकी पैदावार में अच्छे बीज का भी बड़ा योगदान माना जाता है।

कृषि अधिकारी ने सिचाई से संबंधित किसानों को सलाह देते हुए बताया कि यह मौसम व फसल की अवधि पर निर्भर करता है,वैसे सिचाई के लिए अगर बात करें तो सरसों की दो प्रमुख अवस्थाएं प्रमुख है।

पहली सिचाई लगभग तीस दिन के बाद करना चाहिए इस अवस्था में शाखाएँ बनने लगती हैं।

दूसरी सिचाई लगभग पचपन से साठ दिन बाद करना चाहिए क्योंकि इस अवस्था में  फलियाँ बनने प्रक्रिया चालू हो जाती है।

सौरभ सिंह ने खाद और उर्वरक पर चर्चा करते हुए किसानों को बताया कि बुवाई के समय खेत की तैयारी के समय पर सिंगल सुपर फास्फेट का साठ से सत्तर किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से प्रयोग करें और यह बहुत फायदेमंद साबित होगा, उन्होंने बताया कि इसमें फास्फोरस के साथ-साथ सल्फर और कैल्शियम की भी उचित मात्रा सम्मिलित होता है। उन्होंने किसानों को यह भी सुझाव दिया कि जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में यूरिया व पोटाश का भी इस्तेमाल करें।

सौरभ सिंह ने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि तिलहनी फसलों में सल्फर की  मात्रा ही सरसों के आकार को बढ़ाता है और तेल की परसेंटेज को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है।

अंत में उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के लिए विशेष जोर देते हुए आगाह किया कि कृषि विभाग द्वारा जो भी समय-समय पर जो तकनीकी सलाह दिया जाता है उसका पालन अवश्य करें जिससे आपको अधिक से अधिक लाभ पहुँच सके।
*गांधी-शास्त्री जयंती पर 100 क्षय रोग मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली

*जिलाधिकारी ने कहा—जनपद को क्षय रोग मुक्त बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी का सहयोग सराहनीय*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, भदोही शाखा द्वारा 100 क्षय रोग (टीबी) मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार ने मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की।

कार्यक्रम के शुभारंभ में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सदैव शोषित एवं आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के लोगों को नेतृत्व प्रदान किया तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी देश को सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे और उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का प्रेरणादायी नारा दिया।

उन्होंने कहा कि  इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, भदोही द्वारा क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली प्रदान करना सराहनीय पहल है। रेड क्रॉस के सदस्यों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य प्रशंसनीय हैं। जनपद को क्षय रोग मुक्त बनाने के अभियान में रेड क्रॉस सोसाइटी का महत्वपूर्ण सहयोग है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान कार्यों एवं देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने क्षय रोग मरीजों को उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के आरंभ में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. भारतेन्दु द्विवेदी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर प्रसन्नता का अनुभव करती है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. शुक्ला, प्रमोद दुबे, अरविंद भट्टाचार्य, डॉ. आर.एन. सिंह, सौरभ जायसवाल, सौरभ मालवीय, सरफराज, विकास नारायण सिंह, नरेंद्र नाथ पांडेय, रमेश चंद्र त्रिपाठी, मनीष कुमार यादव, अभय श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पोषण पोटली प्राप्त करने के बाद क्षय रोग मरीजों के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव दिखाई दिए।
जिन्हें कर रहा नमन आज पूरा देश,उनकी जयंती पर गोमती मित्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सुल्तानपुर:-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गोमती मित्र मण्डल द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता श्रमदान किया गया। प्रातः 06:30 बजे से 09:30 बजे तक चले अभियान में संगठन के सदस्यों ने कार्यालय परिसर के साथ ही आमजनों के लिए बनाए गए पार्क की विधिवत सफाई की।
पार्क काफी समय से गंदगी और झाड़-झंखाड़ से पटा हुआ था। गोमती मित्रों ने श्रमदान कर कूड़ा-कचरा हटाने के साथ झाड़ियों की सफाई की और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया। उल्लेखनीय है कि इसी पार्क में पिछले वर्ष भी गोमती मित्र मण्डल द्वारा श्रमदान किया गया था, लेकिन उसके बाद नियमित सफाई न होने से यहां पुनः गंदगी और झाड़-झंखाड़ की स्थिति बन गई थी। प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा की स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई। श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,संतकुमार प्रधान, राकेश मिश्रा,राजेश पाठक,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,अजय प्रताप सिंह,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, विकास शर्मा सहित सैंकड़ो गोमती मित्र शामिल रहे।
मऊ: 1.35 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
फातिमा चौराहा से कचहरी मोड़ तक दोनों तरफ 10-10 फीट इंटरलॉकिंग, नपा चेयरमैन अरशद जमाल के प्रयास से मिली मंजूरी

मऊ। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने सड़क चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है। फातिमा चौराहा से कचहरी मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ 10-10 फीट इंटरलॉकिंग कराए जाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 1.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग होने से सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ेगी। इससे वाहनों के आवागमन के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी और प्रमुख मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

खासकर व्यस्त समय में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल के प्रयास से इंटरलॉकिंग कार्य को मंजूरी मिलने की बात कही गई है।

योजना के तहत फातिमा चौराहा से कचहरी मोड़ तक दोनों ओर निर्धारित चौड़ाई में इंटरलॉकिंग कर सड़क को व्यवस्थित और सुगम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
शहर के इस प्रमुख मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

ऐसे में सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क चौड़ीकरण की पहल को यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मऊ पुलिस लाइन में गांधी-शास्त्री जयंती पर खास कार्यक्रम, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान
मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मऊ पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में पुलिस लाइन के सफाई कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान और स्वच्छता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
जौनपुर को स्वच्छ सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प : कृपाशंकर सिंह
जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी महीने भर का अभियान है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कल अपने हाथों में झाड़ू लेकर शहर के लाइन बाजार क्षेत्र में स्थित गांधी तिराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक लगभग 2 किलोमीटर की सफाई करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे स्वच्छता संकल्प अभियान में स्वच्छ ,सुंदर और प्लास्टिक मुक्त जौनपुर बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना अभियान का मुख्य उद्देश्य रहा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या तथा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की प्रमुख उपस्थिति में काफी संख्या में सफाई कर्मियों ने भी इस स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया। स्वच्छता अभियान में शामिलअन्य प्रमुख लोगों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, मुन्ना सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, धनंजय सिंह, मुकेश सिंह डोभी, डॉ. आरएन त्रिपाठी, पीयूष गुप्ता, धीरू सिंह, अजीत सिंह, राजेश सिंह, डॉ. विनोद कन्नौजिया, दिनेश तिवारी, श्रवण सिंह, विनोद सिंह, नीरज सिंह, रत्नाकर सिंह, शशि सिंह आदि का समावेश रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हर्षोल्लास से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखण्डता की दिलाई

गोण्डा। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात स्वच्छता एवं सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार गांधी जी राष्ट्रपिता कहलाए और क्यों उन्हें स्नेहपूर्वक बापू कहा जाने लगा। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री नितेश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों/थानों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखण्डता हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

मवाना। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रीमती नौशाबा परवीन ने महात्मा गांधी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, त्याग और सादगी के सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना जगाई।

श्रीमती रुचि वर्मा ने गांधीजी के विचारों को वर्तमान जीवन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ममता चौधरी ने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके आदर्शों को अपने आचरण का हिस्सा बनाया जाए।

प्रबंधक सी.एस. चौधरी ने विद्यार्थियों को सत्य, शांति, सद्भाव और अहिंसा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूल्यों से स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण होता है।

इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा को भी याद किया गया। कार्यक्रम में हिमांशु सिंघल, सचिन चौधरी, सीमा चौधरी, सोनिया सिरोही, निशी सैनी, प्रियांशी, निधि भड़ाना, लवली, सुनीता पोसवाल, ज्योति रस्तोगी, अंजू तोमर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती


- *प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण*
- सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में  प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया । वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने अतिथि परिचय कराया। तत्पश्चात् शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी ने सनातन संस्कृति के मूल में समाहित  जिन‌ सत्य,अहिंसा और दया आदि पावन विचारों को सम्पूर्ण मानव जीवन में अनुप्राणित करने के व्रत के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन में महती भूमिका निभाई।वही नैतिक मूल्य पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन - दर्शन का अभिन्न अंग बन गये। ये महापुरुष सादगी एवं सच्चाई की प्रतिमूर्ति रहे।इन का राष्ट्रीय चरित्र हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
वरिष्ठ आचार्य धनंजय पाण्डेय ने महापुरुष द्वय की जयंती मनाने की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, वरिष्ठ आचार्य शरद श्रीवास्तव,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल , संयोजक आचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु भगिनी एवं भैया बहनें उपस्थित रहे।