/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz जिन्हें कर रहा नमन आज पूरा देश,उनकी जयंती पर गोमती मित्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश lucknow
जिन्हें कर रहा नमन आज पूरा देश,उनकी जयंती पर गोमती मित्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सुल्तानपुर:-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गोमती मित्र मण्डल द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता श्रमदान किया गया। प्रातः 06:30 बजे से 09:30 बजे तक चले अभियान में संगठन के सदस्यों ने कार्यालय परिसर के साथ ही आमजनों के लिए बनाए गए पार्क की विधिवत सफाई की।
पार्क काफी समय से गंदगी और झाड़-झंखाड़ से पटा हुआ था। गोमती मित्रों ने श्रमदान कर कूड़ा-कचरा हटाने के साथ झाड़ियों की सफाई की और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया। उल्लेखनीय है कि इसी पार्क में पिछले वर्ष भी गोमती मित्र मण्डल द्वारा श्रमदान किया गया था, लेकिन उसके बाद नियमित सफाई न होने से यहां पुनः गंदगी और झाड़-झंखाड़ की स्थिति बन गई थी। प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा की स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई। श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,संतकुमार प्रधान, राकेश मिश्रा,राजेश पाठक,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,अजय प्रताप सिंह,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, विकास शर्मा सहित सैंकड़ो गोमती मित्र शामिल रहे।
मऊ: 1.35 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
फातिमा चौराहा से कचहरी मोड़ तक दोनों तरफ 10-10 फीट इंटरलॉकिंग, नपा चेयरमैन अरशद जमाल के प्रयास से मिली मंजूरी

मऊ। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने सड़क चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है। फातिमा चौराहा से कचहरी मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ 10-10 फीट इंटरलॉकिंग कराए जाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 1.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग होने से सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ेगी। इससे वाहनों के आवागमन के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी और प्रमुख मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

खासकर व्यस्त समय में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल के प्रयास से इंटरलॉकिंग कार्य को मंजूरी मिलने की बात कही गई है।

योजना के तहत फातिमा चौराहा से कचहरी मोड़ तक दोनों ओर निर्धारित चौड़ाई में इंटरलॉकिंग कर सड़क को व्यवस्थित और सुगम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
शहर के इस प्रमुख मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

ऐसे में सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क चौड़ीकरण की पहल को यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मऊ पुलिस लाइन में गांधी-शास्त्री जयंती पर खास कार्यक्रम, सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान
मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मऊ पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में पुलिस लाइन के सफाई कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान और स्वच्छता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
जौनपुर को स्वच्छ सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प : कृपाशंकर सिंह
जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी महीने भर का अभियान है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कल अपने हाथों में झाड़ू लेकर शहर के लाइन बाजार क्षेत्र में स्थित गांधी तिराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक लगभग 2 किलोमीटर की सफाई करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे स्वच्छता संकल्प अभियान में स्वच्छ ,सुंदर और प्लास्टिक मुक्त जौनपुर बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना अभियान का मुख्य उद्देश्य रहा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या तथा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की प्रमुख उपस्थिति में काफी संख्या में सफाई कर्मियों ने भी इस स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया। स्वच्छता अभियान में शामिलअन्य प्रमुख लोगों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, मुन्ना सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, धनंजय सिंह, मुकेश सिंह डोभी, डॉ. आरएन त्रिपाठी, पीयूष गुप्ता, धीरू सिंह, अजीत सिंह, राजेश सिंह, डॉ. विनोद कन्नौजिया, दिनेश तिवारी, श्रवण सिंह, विनोद सिंह, नीरज सिंह, रत्नाकर सिंह, शशि सिंह आदि का समावेश रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हर्षोल्लास से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखण्डता की दिलाई

गोण्डा। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात स्वच्छता एवं सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार गांधी जी राष्ट्रपिता कहलाए और क्यों उन्हें स्नेहपूर्वक बापू कहा जाने लगा। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री नितेश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों/थानों में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखण्डता हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

मवाना। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रीमती नौशाबा परवीन ने महात्मा गांधी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, त्याग और सादगी के सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना जगाई।

श्रीमती रुचि वर्मा ने गांधीजी के विचारों को वर्तमान जीवन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ममता चौधरी ने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके आदर्शों को अपने आचरण का हिस्सा बनाया जाए।

प्रबंधक सी.एस. चौधरी ने विद्यार्थियों को सत्य, शांति, सद्भाव और अहिंसा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूल्यों से स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण होता है।

इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा को भी याद किया गया। कार्यक्रम में हिमांशु सिंघल, सचिन चौधरी, सीमा चौधरी, सोनिया सिरोही, निशी सैनी, प्रियांशी, निधि भड़ाना, लवली, सुनीता पोसवाल, ज्योति रस्तोगी, अंजू तोमर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती


- *प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण*
- सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में  प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया । वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने अतिथि परिचय कराया। तत्पश्चात् शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी ने सनातन संस्कृति के मूल में समाहित  जिन‌ सत्य,अहिंसा और दया आदि पावन विचारों को सम्पूर्ण मानव जीवन में अनुप्राणित करने के व्रत के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन में महती भूमिका निभाई।वही नैतिक मूल्य पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन - दर्शन का अभिन्न अंग बन गये। ये महापुरुष सादगी एवं सच्चाई की प्रतिमूर्ति रहे।इन का राष्ट्रीय चरित्र हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
वरिष्ठ आचार्य धनंजय पाण्डेय ने महापुरुष द्वय की जयंती मनाने की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, वरिष्ठ आचार्य शरद श्रीवास्तव,सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल , संयोजक आचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बन्धु भगिनी एवं भैया बहनें उपस्थित रहे।
अंबेडकर नगर में भीषण सड़क हादसाः वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 3 घायल
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर होने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के 85 किमी संख्या के पास सुबह 5.30 बजे वोल्वो बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई और आस पास के ग्रामीणों ने मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जैतपुर क्षेत्रान्तर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 पर वोल्वो बस एवं ट्रक की दुर्घटना हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना जैतपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान 4 यात्रियों को मृत घोषित किया गया और 3 घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वोल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की है, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना होना प्रकाश में आया है। फिलहाल मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इनके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि सितंबर महीने में ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कुल 30 लोगों को पुलिस और बचाव दल ने सुरक्षित बचाया था। यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दुख जताया था।
मोड खुर्द में जलभराव से किसान की फसल बर्बाद, मनरेगा में लाखों रुपये खर्च होने के दावे पर उठे सवाल
मेरठ बहसूमा मोड खुर्द। गांव में जलभराव की समस्या और मनरेगा के कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण गौरव चौधरी का कहना है कि गांव का पानी खेतों की ओर पहुंच रहा है, जिससे किसानों की फसलें जलभराव की चपेट में आकर बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या सामने होने के बावजूद इसके समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
गौरव चौधरी के मुताबिक, गांव में मनरेगा के तहत 22 लाख 77 हजार 386 रुपये की धनराशि खर्च होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद मौके पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मनरेगा में निकाली गई धनराशि और कराए गए कार्यों की स्थलीय जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार फेरू पुत्र जयवीर सिंह का खेत भी जलभराव से पूरी तरह प्रभावित है। खेत में पानी भरने से फसल को नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि किसान को अभी तक न तो कोई मुआवजा मिला और न ही जल निकासी अथवा पानी रोकने के लिए बांध/बंद बनाने का कोई ठोस कार्य कराया गया।
ग्रामीणों ने पंचायत सहायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया गया है कि मनरेगा के कार्यों में पंचायत सहायक ठेकेदारी जैसी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।वहीं गांव में लगी सौर ऊर्जा प्लेट की बैटरियां उतार लिए जाने का मामला भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि बैटरियां हटाए जाने के बाद करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक वहां नई बैटरियां नहीं लगाई गईं। इससे सौर ऊर्जा व्यवस्था का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों ने पंचायत घर से जुड़ी व्यवस्थाओं और वहां कार्यरत कर्मियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में पंचायत सहायक और पंचायत सचिव से जानकारी मांगी गई, लेकिन मामले में स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मनरेगा में खर्च हुई 22.77 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का रिकॉर्ड और मौके पर हुए कार्यों का मिलान कराने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा प्रभावित किसान की फसल के नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
मऊ में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान, 2 वाहन निरुद्ध
मऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने मंगलवार, 1 अक्टूबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मतलूपुर मोड़ पर हुई कार्रवाई के दौरान बस बॉडी कोड मानकों के विपरीत तथा अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कुल 10 वाहनों का चालान किया, जबकि 2 वाहनों को निरुद्ध कर दिया गया। विभाग की टीम ने वाहन चालकों को निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद और प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव शामिल रहे। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।