/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मोड खुर्द में जलभराव से किसान की फसल बर्बाद, मनरेगा में लाखों रुपये खर्च होने के दावे पर उठे सवाल lucknow
मोड खुर्द में जलभराव से किसान की फसल बर्बाद, मनरेगा में लाखों रुपये खर्च होने के दावे पर उठे सवाल
मेरठ बहसूमा मोड खुर्द। गांव में जलभराव की समस्या और मनरेगा के कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण गौरव चौधरी का कहना है कि गांव का पानी खेतों की ओर पहुंच रहा है, जिससे किसानों की फसलें जलभराव की चपेट में आकर बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या सामने होने के बावजूद इसके समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
गौरव चौधरी के मुताबिक, गांव में मनरेगा के तहत 22 लाख 77 हजार 386 रुपये की धनराशि खर्च होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद मौके पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मनरेगा में निकाली गई धनराशि और कराए गए कार्यों की स्थलीय जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार फेरू पुत्र जयवीर सिंह का खेत भी जलभराव से पूरी तरह प्रभावित है। खेत में पानी भरने से फसल को नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि किसान को अभी तक न तो कोई मुआवजा मिला और न ही जल निकासी अथवा पानी रोकने के लिए बांध/बंद बनाने का कोई ठोस कार्य कराया गया।
ग्रामीणों ने पंचायत सहायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया गया है कि मनरेगा के कार्यों में पंचायत सहायक ठेकेदारी जैसी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।वहीं गांव में लगी सौर ऊर्जा प्लेट की बैटरियां उतार लिए जाने का मामला भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि बैटरियां हटाए जाने के बाद करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक वहां नई बैटरियां नहीं लगाई गईं। इससे सौर ऊर्जा व्यवस्था का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों ने पंचायत घर से जुड़ी व्यवस्थाओं और वहां कार्यरत कर्मियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में पंचायत सहायक और पंचायत सचिव से जानकारी मांगी गई, लेकिन मामले में स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मनरेगा में खर्च हुई 22.77 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का रिकॉर्ड और मौके पर हुए कार्यों का मिलान कराने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा प्रभावित किसान की फसल के नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
मऊ में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 वाहनों के चालान, 2 वाहन निरुद्ध
मऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने मंगलवार, 1 अक्टूबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मतलूपुर मोड़ पर हुई कार्रवाई के दौरान बस बॉडी कोड मानकों के विपरीत तथा अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कुल 10 वाहनों का चालान किया, जबकि 2 वाहनों को निरुद्ध कर दिया गया। विभाग की टीम ने वाहन चालकों को निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद और प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव शामिल रहे। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
भारत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने हेतु सभी नागरिक पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करें :  सांसद

*जनपद स्तरीय श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव एवं मिलेट्स जन जागरूकता कार्यक्रम जेजेआर पैलेस में संपन्न*

फर्रुखाबाद : जनपद में शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक "सेवा संकल्प अभियान" अभियान संचालित है, जिसके तहत जनसेवा से देश सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद मुकेश राजपूत के मुख्य आतिथ्य में "जनपद स्तरीय श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव एवं मिलेट्स जन जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन जेजेआर फतेहगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में प्रशासक जिला पंचायत मोनिका यादव विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर एवं जिलाध्यक्ष भाजपा श्री फतेहचंद्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा परिसर में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं सूचना विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

इसके बाद अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर "जनपद स्तरीय श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव एवं मिलेट्स जन जागरूकता कार्यक्रम" का विधिवत शुभारंभ किया गया, इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद मुकेश राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित है, जिसमे आज सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगामी 17 अक्टूबर तक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अवशेष लाभार्थियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न विभागों द्वारा परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी व स्टॉल लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से अवशेष पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। भारत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में देश के प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है, इस हेतु हम सभी को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का प्रयोग कर स्वयं का सहयोग प्रदान करना चाहिए।

इस दौरान विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि पुराने समय में मोटे अनाज का प्रयोग भारत में विशेष रूप से किया जाता था, जिससे हमारे पूर्वज विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रहते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में मोटे अनाज के उत्पादन की वृद्धि पर विशेष बल दिया जा रहा है, इसमें सहयोग करते हुए हमारी माताएं एवं बहनें श्रीअन्न के लाभ एवं इससे बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों की जानकारी अनिवार्य रूप से रखें और अपने परिवार को भोजन की थाली में परोसकर स्वस्थ एवं हष्टपुष्ट बनाएं, इसके साथ ही हमारे किसान भाई भी अपने खेतों में उत्पादित फसलों में मोटे अनाज को अनिवार्य रूप से स्थान दें।

कार्यक्रम में विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के साथ श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने का कार्य कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है, जो देश एवं समाज के विकास में हितकारी है। इस कार्य में सहयोग करते हुए जनपदवासी अपने भोजन की थाली में श्रीअन्न को अनिवार्य रूप से शामिल करके शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होकर देश एवं समाज के विकास में सहयोगी बने।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह कार्यक्रम "सेवा संकल्प अभियान" के तहत आमजनमानस को मोटे अनाज को अपने भोजन की थाली में शामिल करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु किसान भाई अच्छी गुणवत्ता वाली फसलों को उत्पादित करने हेतु अपने खेतों में स्थान दें, विद्यार्थी ध्यानपूर्वक अध्ययन कार्य में अपनी रुचि प्रदर्शित करें एवं महिलाएं सशक्त एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सहयोग प्रदान करें। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हम सभी को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उपनिदेशक कृषि अरविंद मोहन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जनपद स्तरीय श्रीअन्न महोत्सव एवं श्रीअन्न को भोज्य पदार्थों में शामिल करने हेतु जन सामान्य को श्रीअन्न के प्रयोग के लिए जागरूकता करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न के तहत हमारे जनपद में सामा (मिलेट्स) की फसल के उत्पादन के विकास की अनेक संभावनाएं विद्यमान हैं। मधुमेह के रोगियों के उपचार के लिए सामा, कोदो एवं रागी विशेष गुणकारी खाद्य पदार्थ हैं। सामा की फसल सीमित पानी की उपलब्धता पर सहजता से पोषित हो जाती है। आगामी समय को देखते हुए बाजार में सामा की फसल के मूल्य वृद्धि की अत्यधिक संभावनाएं हैं, इस हेतु जनपद के किसान भाई सामा, कोदो एवं रागी की फसल के उत्पादन हेतु अपना ध्यान आकर्षित करें, और अपनी आय में वृद्धि करें।

मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों की देखरेख में आमजनमानस को अपने भोजन की थाली में मोटे अनाज को शामिल करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनपद स्तरीय श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव एवं मिलेट्स जन जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी प्रतिनिधि तथा किसान भाई उपस्थित रहे।
वृद्धों की सेवा का लिया संकल्प*


फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित  वृद्धाश्रम मुहम्मदाबाद में सेवा संकल्प के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य मिथिलेश अग्रवाल जी सम्मिलित हुई । कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य ढंग से किया गया जिसमें सबसे सुंदर बात यह रही कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों द्वारा भावपूर्ण ढंग से “दादा दादी को पत्र” लिखे गए जिनका वाचन बच्चों द्वारा वृद्धों के सम्मुख किया गया तथा “सेवा का संकल्प “ लिया गया ।जिसमें बच्चों द्वारा अत्यंत ढंग से अन्तरपीढ़ीगत अंतर को पाटने का प्रयास किया गया तथा वृद्धों को विश्वास दिलाया गया कि वे अकेले हैं हैं बल्कि हम सब उनका परिवार हैं ।
मिथिलेश अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष कायमगंज महेंद्र राजपूत एवं ज़िला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी द्वारा  दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसके पश्चात इनके द्वारा वृद्धों को कपड़े , फल एवं मिष्ठान्न वितरित किए गए।बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बुजुर्गों की भावनाओं को सम्मान देने की, उनकी सेवा करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा वृद्धों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि स्वयं को योग, लेखन , गीतों के माध्यम से व्यस्त रखें एवं खुश रहें और जीवन का आनंद लें । 
  इस अवसर पर वृद्धाश्रम संचालक एवं अधीक्षक मौजूद रहे ।
संचारी रोगों पर वार, जनपद में एक माह चलेगा विशेष अभियान*

*डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना*

फर्रूखाबाद। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता, सर्विलांस एवं रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
जागरूकता रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका फर्रूखाबाद के वाहनों द्वारा भी सहभागिता की गई। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर फतेहगढ़ कोतवाली एवं फतेहगढ़ चौराहा होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने, साफ पानी का प्रयोग करने, जलभराव न होने देने, मच्छरों से बचाव करने तथा आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया।

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। अभियान के दौरान साफ-सफाई, जलभराव, मच्छरजनित परिस्थितियों तथा रोगों की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा।
12 अक्टूबर से शुरू होगा दस्तक अभियान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त रूप से घर-घर भ्रमण कर संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। भ्रमण के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा, टीबी, कुष्ठ एवं फाइलेरिया आदि से संबंधित रोगियों को चिन्हित कर उनकी लाइन लिस्टिंग की जाएगी तथा संबंधित जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
दस्तक अभियान के दौरान चिन्हित रोगियों के घरों पर अभियान के निर्धारित स्टीकर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाले घरों को भी चिह्नित करते हुए निर्धारित स्टीकर लगाए जाएंगे, जिससे संबंधित परिवारों तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक बचाव एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि समय से रोगियों की पहचान, उपचार के लिए संदर्भन और जनजागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. माथुर, डॉ. दीपक कटारिया, डीएमयू, डॉ. परिक्षित सहित नगर पालिका एवं मलेरिया टीम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मलेरिया टीम से नरजीत कटियार, विकास दीवाकर, अशोक यादव, दीपांशु, योगेश यादव, हरिमोहन कटियार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की।
डीजे संचालकों के लिए खास खबर महुली पुलिस के रडार पर मनमानी करने वाले डीजे संचालक

रमेश दूबे


*थानावार तैयार हो रही डीजे संचालकों की कुंडली, गतिविधियों का रखा जाएगा पूरा रिकॉर्ड*

*नियम तोड़ा तो मुकदमा दर्ज कराने से भी नहीं हिचकेगी पुलिस*

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,आगामी पर्व-त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना महुली पुलिस ने डीजे संचालकों के विरुद्ध विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है।

*थाना क्षेत्र में संचालित सभी डीजे संचालकों एवं डीजे वाहनों का थानावार, चौकीवार एवं बीटवार विवरण तैयार कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा डीजे संचालकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।*

*
मऊ राजा जयलाल सिंह के 168वें शहादत दिवस पर आमिल के गोफा ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब
मऊ। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद राजा जयलाल सिंह के 168वें शहादत दिवस के अवसर पर आमिल के गोफा ग्राउंड में विशाल रैली एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाग लेकर अमर शहीद राजा जयलाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली के दौरान उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रामरतन सिंह पटेल ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त एवं पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केशवचंद्र यादव मौजूद रहे।
अजय राय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने लोकतांत्रिक एवं न्यायपूर्ण भारत का सपना देखा था।

उस सपने को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है।

अभिषेक दत्त ने कहा कि राजा जयलाल सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और शहीदों के संघर्ष से सीख लेनी चाहिए।

केशवचंद्र यादव ने कहा कि राजा जयलाल सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि शहादत दिवस केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि शहीदों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेसजनों एवं आमजन के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, ई. रमेश यादव, सीताराम यादव, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, अमरेशचंद्र पांडेय, अमिताभ यादव, फहद कादिर, महक पांडेय, प्रेमशीला, आफताब सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भदाहू चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का आरोप
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र की भदाहू चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी चंदन सिंह को कथित अनुशासनहीनता के मामले में निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्तर से कार्रवाई किए जाने के बाद उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरक्षी के खिलाफ समय से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने, अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने और साथी पुलिसकर्मियों से विवाद करने जैसी शिकायतें सामने आ रही थीं। धानापुर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शिकायतों के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

छुट्टी न मिलने को लेकर मुख्य आरक्षी का अलग दावा

वहीं, निलंबित मुख्य आरक्षी चंदन सिंह ने कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष अलग बताया है। उनका आरोप है कि पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने अवकाश मांगा था, लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई। उनका कहना है कि इसी परिस्थितियों के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आधार अनुशासनहीनता से जुड़ी शिकायतों और थाना प्रभारी की रिपोर्ट को बताया गया है।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस मामले ने पुलिस विभाग में ड्यूटी व्यवस्था, अवकाश मांगने की प्रक्रिया और अधीनस्थ कर्मचारियों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर चर्चा छेड़ दी है। एक ओर विभाग अनुशासन को कार्रवाई का आधार बता रहा है, वहीं दूसरी ओर निलंबित पुलिसकर्मी का छुट्टी से जुड़ा दावा मामले का दूसरा पक्ष सामने रखता है।

फिलहाल निलंबन के बाद मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई और जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
जीवन के 100 बसंत देखने वाले गंगा देव पांडे का निधन
जौनपुर। जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र स्थित जैनपुर गांव निवासी अधिवक्ता हीरा पाण्डेय के पिता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी गंगा देव पाण्डेय का बुधवार रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
गुरुवार को खंड शिक्षा क्षेत्र सोइथाकला के ग्राम सारी जहांगीर पट्टी स्थित शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दिवंगत गंगा देव पाण्डेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय विद्यालय के अनन्य सहयोगी, कर्तव्यनिष्ठ और धर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
गंगा देव पाण्डेय अपने पीछे छह पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों में रमेश पाण्डेय, भोलानाथ पाण्डेय, जौनपुर दीवानी कचहरी के अधिवक्ता हीरा पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, प्रेमचंद पाण्डेय और योगेंद्र पाण्डेय शामिल हैं।
निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय, केशभान पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, कमलेश शुक्ला, शैलेंद्र पाण्डेय, भीम और छोटू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन एवं प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा का संचालन शिक्षक दिनेश चंद्र चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान हरिप्रकाश शुक्ला, राजेश चौबे, परिचारक रामसजीवन मौर्या, विद्यालय के रसोइया एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय का अंतिम संस्कार खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर पूरे विधि-विधान से किया गया।
सर्वसम्मति से डॉ. आरके अग्रवाल बने IMA मऊ के अध्यक्ष, डॉ. राहुल कुमार को सचिव की जिम्मेदारी
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मऊ की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन 30 सितंबर को IMA भवन में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। चुनाव में चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से सर्जन डॉ. आरके अग्रवाल को अध्यक्ष तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार को सचिव चुना।

नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रमोदिता सिंह और डॉ. ए.के. रंजन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जबकि डॉ. आरएम मिश्रा को संरक्षक चुना गया। इसके अलावा डॉ. सरफराज, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अजय कुमार और डॉ. दुर्गेश आजाद को भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। IMA के प्रदेश एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव कराया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरके अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए चिकित्सकों को एकजुट करते हुए कार्य किया जाएगा। IMA की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के साथ चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, नवनिर्वाचित सचिव डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। चिकित्सा सेवाओं से वंचित लोगों को उपचार उपलब्ध कराने और जनहित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

चुनाव अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। नई कार्यकारिणी के गठन पर चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।