/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz भदाहू चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का आरोप lucknow
भदाहू चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का आरोप
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र की भदाहू चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी चंदन सिंह को कथित अनुशासनहीनता के मामले में निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्तर से कार्रवाई किए जाने के बाद उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरक्षी के खिलाफ समय से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने, अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने और साथी पुलिसकर्मियों से विवाद करने जैसी शिकायतें सामने आ रही थीं। धानापुर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शिकायतों के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

छुट्टी न मिलने को लेकर मुख्य आरक्षी का अलग दावा

वहीं, निलंबित मुख्य आरक्षी चंदन सिंह ने कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष अलग बताया है। उनका आरोप है कि पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने अवकाश मांगा था, लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई। उनका कहना है कि इसी परिस्थितियों के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आधार अनुशासनहीनता से जुड़ी शिकायतों और थाना प्रभारी की रिपोर्ट को बताया गया है।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस मामले ने पुलिस विभाग में ड्यूटी व्यवस्था, अवकाश मांगने की प्रक्रिया और अधीनस्थ कर्मचारियों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर चर्चा छेड़ दी है। एक ओर विभाग अनुशासन को कार्रवाई का आधार बता रहा है, वहीं दूसरी ओर निलंबित पुलिसकर्मी का छुट्टी से जुड़ा दावा मामले का दूसरा पक्ष सामने रखता है।

फिलहाल निलंबन के बाद मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई और जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
जीवन के 100 बसंत देखने वाले गंगा देव पांडे का निधन
जौनपुर। जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र स्थित जैनपुर गांव निवासी अधिवक्ता हीरा पाण्डेय के पिता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी गंगा देव पाण्डेय का बुधवार रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
गुरुवार को खंड शिक्षा क्षेत्र सोइथाकला के ग्राम सारी जहांगीर पट्टी स्थित शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दिवंगत गंगा देव पाण्डेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय विद्यालय के अनन्य सहयोगी, कर्तव्यनिष्ठ और धर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
गंगा देव पाण्डेय अपने पीछे छह पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों में रमेश पाण्डेय, भोलानाथ पाण्डेय, जौनपुर दीवानी कचहरी के अधिवक्ता हीरा पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, प्रेमचंद पाण्डेय और योगेंद्र पाण्डेय शामिल हैं।
निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार सिद्धेश्वर पाण्डेय, केशभान पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, कमलेश शुक्ला, शैलेंद्र पाण्डेय, भीम और छोटू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधक वंश गोपाल त्रिपाठी के निर्देशन एवं प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा का संचालन शिक्षक दिनेश चंद्र चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान हरिप्रकाश शुक्ला, राजेश चौबे, परिचारक रामसजीवन मौर्या, विद्यालय के रसोइया एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्वर्गीय गंगा देव पाण्डेय का अंतिम संस्कार खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर पूरे विधि-विधान से किया गया।
सर्वसम्मति से डॉ. आरके अग्रवाल बने IMA मऊ के अध्यक्ष, डॉ. राहुल कुमार को सचिव की जिम्मेदारी
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मऊ की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन 30 सितंबर को IMA भवन में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। चुनाव में चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से सर्जन डॉ. आरके अग्रवाल को अध्यक्ष तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार को सचिव चुना।

नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रमोदिता सिंह और डॉ. ए.के. रंजन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जबकि डॉ. आरएम मिश्रा को संरक्षक चुना गया। इसके अलावा डॉ. सरफराज, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अजय कुमार और डॉ. दुर्गेश आजाद को भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। IMA के प्रदेश एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव कराया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरके अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए चिकित्सकों को एकजुट करते हुए कार्य किया जाएगा। IMA की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के साथ चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, नवनिर्वाचित सचिव डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। चिकित्सा सेवाओं से वंचित लोगों को उपचार उपलब्ध कराने और जनहित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

चुनाव अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। नई कार्यकारिणी के गठन पर चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश*
*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज। सीपी सभागार में पितृपक्ष के पावन अवसर पर पूर्वजों की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक ज्ञान एवं भक्ति का लाभ प्राप्त किया। नैमिषारण्य धाम से पधारे कथा व्यास श्री शिवानंद भाई श्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कथा के दौरान महाराज श्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। भगवान की कथा का श्रवण मनुष्य के भीतर भक्ति का भाव जागृत करता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

तृतीय दिवस की कथा में भगवान के प्रति समर्पण, सत्संग की महिमा तथा मानव जीवन में धर्म और सदाचार के महत्व को विशेष रूप से समझाया गया। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया में उलझने के बजाय अपने जीवन को प्रभु की भक्ति और सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए।

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजनों और भक्तिमय वातावरण से पूरा पंडाल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित्त होकर कथा का श्रवण किया और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजकों ने बताया कि पितृपक्ष में आयोजित यह दिव्य श्रीमद्भागवत कथा पूर्वजों की पुण्य स्मृति को समर्पित है। कथा के आगामी दिनों में भी श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
सीएमओ की दूरदर्शी पहल लाई रंग, 41 स्वास्थ्यकर्मियों की ट्रेनिंग के बाद 16 केंद्रों पर शुरू हुआ सुरक्षित प्रसव*

फर्रुखाबाद। जनपद में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में 32 एएनएम एवं 9 स्टाफ नर्स, कुल 41 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रसव संबंधी विशेष प्रशिक्षण कराया गया। पांच बैचों में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहले बैच को 13 अगस्त से 21 अगस्त 2026, दूसरे बैच को 23 अगस्त से 31 अगस्त 2026, तीसरे बैच को 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026, चौथे बैच को 10 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तथा पांचवें बैच को 20 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक प्रसव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत जनपद के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव सेवाओं की शुरुआत हुई है। इनमें कमालगंज के महकपुर बीजल एवं मानपट्टी, राजेपुर के पिथनापुर, कुबेरपुर कुड़रा, दौलतपुर चकई, दहेलिया एवं नगला हंसा, शमशाबाद के खिनमिनी, मोहम्मदाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली, नवाबगंज के पहाड़पुर, सिरमौरा बांगर, बराबिकू एवं दूधेई सलेमपुर, कायमगंज के पितौरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसड़ी तथा नगरीय क्षेत्र के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवदिया शामिल हैं। नगरीय क्षेत्र में नवदिया में प्रसव सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं आने वाले समय में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आईटीआई में भी प्रसव सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा मिल सकेगी।

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि इस पहल का प्रमुख उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। प्रशिक्षित एएनएम एवं स्टाफ नर्स की उपलब्धता बढ़ने से गर्भवती महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्रसव सेवाएं उपलब्ध होने से अप्रशिक्षित दाइयों के माध्यम से प्रसव कराने की प्रवृत्ति को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही महिलाओं को असुरक्षित परिस्थितियों में प्रसव कराने के लिए निजी नर्सिंग होम पर निर्भरता भी कम होगी। प्रसव के दौरान किसी जटिलता की स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र से समय पर चिकित्सकीय सहायता एवं आवश्यकतानुसार रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

सीएमओ ने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, नजदीकी प्रसव केंद्र और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उसके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हो।
विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
जिला संगठन प्रभारी ने दिए चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के निर्देश, 6 अक्टूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगी बैठकें

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनावों के संबंध में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला संगठन प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने कहा कि विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। आगामी 23 अक्टूबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व ये चुनाव संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश भाजपा संगठन ने अलीगढ़ निवासी डॉ. मानवेंद्र सिंह को आगरा खंड स्नातक तथा इटावा निवासी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को शिक्षक खंड चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों के लिए फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सभी पोलिंग स्टेशनों, नगर पंचायतों एवं ब्लॉक स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक प्रमुख कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मतदाताओं से निरंतर संपर्क और संवाद स्थापित करेगा। मतदान के दिन प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। आगामी 6 अक्टूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं, 15 से 18 अक्टूबर के मध्य शिक्षक एवं स्नातक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मतदाताओं को बैलेट पेपर के नमूने के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

नरेंद्र राजपूत ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने आगरा खंड स्नातक से डॉ. मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था और वे विजयी हुए थे। शिक्षक खंड चुनाव में सामने आई कमियों को दूर करते हुए इस बार चुनाव की तैयारियों को और अधिक व्यवस्थित किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचकर संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा से उन्हें अवगत कराएं। संगठन द्वारा प्रत्येक 20 मतदाताओं पर नियुक्त प्रमुख कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भाजपा संगठन के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को शासन की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी जोर दिया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष हिना दवे, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बी.के. गंगवार, हेमचंद्र लोधी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, अनुज कटियार, अजय सिंह कटियार, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री श्वेता दुबे, प्रतिभा राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, संदीप शाक्य, पंकज पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मऊ: वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, डीएम आनंद वर्धन ने बढ़ाया अपनत्व
मुहम्मदाबाद गोहना। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्ध आश्रम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सम्मानित किया।
डीएम ने बुजुर्गों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र, मिठाई एवं चश्मा भेंट किया।

इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सीडीओ ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

*मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित*

*गोण्डा 01 अक्टूबर,2026*। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में “अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस” के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद ने की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद ने जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन से प्राप्त सीख नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को निरंतर सीख लेने तथा उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि समाज और प्रशासन उनके सम्मान, अधिकारों एवं कल्याण के प्रति सजग है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री सत्य प्रकाश सिंह सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
गोण्डा।वादिनी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कुछ समय से पड़ोसी गांव खैरा बगिया निवासी साजिद खान पुत्र अज्ञात से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी। वादिनी द्वारा जानकारी होने पर पुत्री को समझाया गया तथा साजिद के परिजनों से भी शिकायत की गई थी। दिनांक 29.09.2026 को समय करीब 19ः00 बजे साजिद खान उनकी पुत्री हिना यादव को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता नहीं चल सका। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही-
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमें का वांछित अभियुक्त कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज सेमरा के आगे सड़क पर खड़ा है तथा बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त साजिद खान को घेरकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
सपा सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगी 51 हजार की सम्मान राशि : अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोकतंत्र सेनानियों से राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर उनका स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और अनुभवों से मिले सुझावों को सपा सरकार बनने पर लागू किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सपा की सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये प्रतिमाह की जाएगी।

अखिलेश यादव यहां पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के इलाज और दवाओं की सुविधा सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ट्रेन और बस यात्रा से जुड़ी उनकी मांगों को भी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी ऐसा दौर है, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि, "जिस काल में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर अत्याचार होगा, वो हर काल आपातकाल होगा।"

उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखपुर में जलभराव की तस्वीर या वीडियो बनाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से एक ही दल की सरकार है लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा माइक्रोस्कोप से भी प्रबंधन कर ले, तब भी हार जाएगी। अखिलेश ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, "इस सरकार में सच्चे साधु बहुत अपमानित हुए, न्याय नहीं मिला। पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है।"

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि, "डिप्टी सीएम को ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए। ये वो डिप्टी सीएम हैं, जिन्होंने अस्पतालों को ही बीमार कर दिया।" सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब भाजपा पर भरोसा नहीं रहा है।