मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, गोंडा में वाम दलों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
![]()
*गोंडा ।* भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गोंडा में बुधवार को वाम दलों जिसमें सीपीआई सीपीआईएम सीपीआई माले ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।
वाम दलों ने अपने ज्ञापन में कहा कि इंडियन एक्सप्रेस में सितंबर 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार त्रिसदस्यीय निर्वाचन आयोग के दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले दस महीनों में आयोग के निर्णयों पर 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। मतदाता सूची से नाम हटाने, नए पंजीकरण और मतदाता डेटाबेस के केंद्रीयकरण को लेकर दोनों आयुक्तों ने चिंता जताई थी। यह मामला निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
ज्ञापन में 25 सितंबर को जंतर-मंतर पर वामपंथी दलों द्वारा प्रदर्शन के दौरा 60 से अधिक लोगों की हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को दबाना अलोकतांत्रिक है। वाम दलों के देशव्यापी आह्वान 26 सितंबर से 2 अक्टूबर के तहत गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में पांच मांगें रखी गईं। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाकर स्वतंत्र जांच, SIR प्रक्रिया पर रोक लगाकर हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करना, आयोग की स्वतंत्र कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना, आयुक्तों की नियुक्ति में प्रधानमंत्री, नेता विपक्ष और मुख्य न्यायाधीश को शामिल करना तथा अनियमितता वाले क्षेत्रों में चुनावों की न्यायिक समीक्षा शामिल है। कार्यक्रम में कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी , कामरेड ईशवर शरण कामरेड , कौशलेंद्र पान्डेय जिला सचिव सीपीआईएम, कामरेड जमाल ख़ान जिला सचिव सीपीआईएमएल , दीनानाथ त्रिपाठी राजीव कुमार, आनन्द प्रकाश त्रिपाठी , रविशंकर विश्वकर्मा , अमित शुक्ला , कामरेड लल्लन ,मुश्ताक अहमद , सदानंद गिरी , मोहम्मद अहमद सीताराम वर्मा, रामकिशोर भारती , आवेश अहमद, अबरार सगीर अहमद सहित दर्जनों साथियों ने हिस्सा लिया।![]()
![]()


मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटू प्रसाद ने फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया।
घोसी,मऊ। बुजुर्ग दिवस पर गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बुजुर्गों का सम्मान कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बुजुर्गों से पौधरोपण भी कराया गया जिसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का संदेश दिया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। विजय स्तंभ चौक स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय का गुरुवार को डीआईजी स्टांप, आजमगढ़ सुरेश कुमार त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण को लेकर कार्यालय में हलचल रही। डीआईजी स्टांप ने कार्यालय के अभिलेखागार, क्रेता-विक्रेता से संबंधित दस्तावेजों और विभिन्न रजिस्ट्रियों की बारीकी से जांच की।
-1 से 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार, 5 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी
रामराज (मेरठ)। डी मोनफोर अकादमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की।
Oct 01 2026, 18:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1