भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हवलदार मनोज कुमार बिन्द का हुआ भव्य स्वागत
धानापुर चन्दौली। भारतीय सेना में 26 वर्षों तक गौरवमयी एवं समर्पित सेवा देने के पश्चात हवलदार मनोज कुमार बिन्द जी के दिनांक 01 अक्टूबर दो हजार छबीस को सेवानिवृत्ति होने के उपरांत उनके पैतृक ग्राम बहेरी कमालपुर में आगमन पर ग्रामीणों द्वारा गाजे बाजे एवं फूल माला पहनाकर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन के साथ स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि हवलदार मनोज कुमार बिन्द जी ने वर्ष 2000 से 2026 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वे राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में अपनी सैन्य सेवा के दौरान देश की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे।
ज़ब अपने गांव बहेरी कमालपुर में आगमन पर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों एवं शुभचिंतकों द्वारा उनका बैंड बाजा के साथ फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं सम्मानपूर्वक स्वागत-वंदन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उनके 26 वर्षों की राष्ट्रसेवा के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चंदौली ने कहा कि,हवलदार मनोज कुमार जी के द्वारा “भारतीय सेना में 26 वर्षों तक देश की सेवा करना अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। उनकी सेवा, अनुशासन, साहस और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे वीर सैनिकों के सम्मान से समाज में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत होती है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हैं।”
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने अनुभवों को नई दिशा में लगाने का एक नया अवसर है। हवलदार मनोज कुमार बिन्द जी का अनुभव और उनकी राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जय प्रकाश सिंह यादव जिला महासचिव, सोएब अख्तर हासमी, सत्येंद्र कुमार एडवोकेट, बालेश्वर बिंद, कमलकांत बिंद, रामचंद्र बिंद, लाल बहादुर बिंद, मोहन बिंद, पंकज बिंद, रामा भारती, बेचू बिंद, राकेश बिंद, केदार बिंद भुटन बिंद आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Oct 01 2026, 14:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1