/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश lucknow
मऊ उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं, निवेश प्रस्तावों तथा स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना, सहादतपुरा औद्योगिक आस्थान की मुख्य सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग ब्रिक्स लगाने, एनएच-29 पर बढ़ुआ गोदाम औद्योगिक क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम दिशा में साइफन निर्माण से उत्पन्न समस्या तथा कारखाना अधिनियम-1948 के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

सहादतपुरा में विद्युत सब-स्टेशन के संबंध में सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को एक सप्ताह के भीतर स्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में विभागीय स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।

बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण तथा जनपद में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रगति की भी समीक्षा हुई। सीडीओ ने निवेशकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और प्रस्तावों के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जिला एक व्यंजन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओडीओपी प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्वी रेलवे फाटक के दोनों ओर सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत, दशहरा-दीपावली के दौरान मूर्ति विसर्जन को देखते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने, मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट एवं रतनपुरा में बस स्टेशन की व्यवस्था तथा वलीदपुर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।
जापानी बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, चंदौली में पकड़ा गया इंटरनेशनल साइबर ठगी का कॉल सेंटर
चंदौली। मुगलसराय में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कॉल सेंटर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का निशाना जापान के बुजुर्ग नागरिक होते थे। आरोपी जापानी भाषा में बातचीत कर खुद को कंप्यूटर या बैंक का तकनीकी सपोर्ट कर्मचारी बताकर पीड़ितों के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस हासिल करते और इसके बाद उनकी बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बनाकर रकम हड़पते थे।

स्वाट, सर्विलांस, साइबर टीम और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कैलाशपुरी स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई। पुलिस को यहां लाइव विदेशी कॉलिंग और संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। मौके से 19 मॉनिटर, 20 सीपीयू, तीन लैपटॉप, छह मोबाइल, राउटर-स्विच समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पांच कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जापानी भाषा नालंदा और गया में सीख चुके थे। VoIP कॉलिंग के जरिए जापान का नंबर दिखाकर हर कुछ मिनट में नए लोगों को निशाना बनाया जाता था। पीड़ितों से रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर उनके कंप्यूटर और बैंकिंग ऐप तक पहुंच बनाई जाती थी। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने एक आरोपी के दो बैंक खातों में मौजूद करीब 9 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।

पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य नामजद हैं। गिरोह का कथित मुख्य संचालक पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। पुलिस अब ठगी की कुल रकम, पीड़ितों की संख्या, इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और विदेशी कॉलिंग नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक जांच के बाद मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ


फर्रुखाबाद।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुबुक मुस्कान ने
गांधी जयंती के अवसर पर पॉस्को अधिनियम, 2012 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम  नारायण आर्य कन्या पाठशाला, इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉस्को Act, 2012) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। मेरे द्वारा विद्यार्थियों को  पॉस्को अधिनियम के उद्देश्य, उसकी उपयोगिता तथा बालकों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। बालकों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक हमला तथा अन्य संबंधित अपराधों की जानकारी देते हुए समझाया कि ऐसे मामलों में कानून पीड़ित बालक की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च महत्व देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनुचित घटना, व्यवहार अथवा शोषण की स्थिति में वे अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। उन्हें सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरूक करते हुए अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पॉस्को अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, पीड़ित बालक की पहचान की गोपनीयता तथा ऐसे मामलों में संवेदनशील और त्वरित कार्रवाही के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रुचिपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें लैंगिक अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में बाल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों से बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों का पालन करने और आवश्यकता पड़ने पर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षिकाएँ तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही पराविधिक स्वयं सेवक श्री देवराज सिंह भी उपस्थित रहे।
3 अक्टूबर को मवाना तहसील पर होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
भाकियू संघर्ष मोर्चा की बैठक में किसानों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्णय, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान के कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 अक्टूबर को मवाना तहसील पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में तहसील मवाना में कथित भ्रष्टाचार, बिजली विभाग की मनमानी, निजी स्कूलों की फीस संबंधी समस्याएं, नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, मवाना में लगने वाली अवैध पैठ, मवाना शुगर मिल की मनमानी, मुख्य मार्गों पर जाम और अवैध पार्किंग समेत किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को धरना-प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। बारिश के दौरान किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।

संगठन में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान और जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान ने कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां कीं। उमेश चौधरी को तहसील अध्यक्ष मवाना, सचिन चौहान (जॉनी) को नगर अध्यक्ष, प्रिंस चौहान को युवा नगर अध्यक्ष, चौहान को युवा नगर उपाध्यक्ष, केशव चौहान व यशवंत चौहान को नगर मंत्री, योगेंद्र (पप्पी) को तहसील सचिव, वीरसेन चौहान को तहसील उपाध्यक्ष, गोपाल चौहान को नगर उपाध्यक्ष, राजेंद्र (रोनित) को नगर मंत्री, अनुज चौहान को नगर मीडिया प्रभारी तथा राज चौहान को नगर मंत्री मवाना नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान, जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान और ठाकुर शनि प्रताप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान
महादेवी घाट अंत्येष्टि स्थल पर की साफ-सफाई, कलेक्ट्रेट में  चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। मंत्री ने स्वयं सफाई करते हुए लोगों से सार्वजनिक और पवित्र स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनभावनाओं और जनाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पूर्व महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण और विकास का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर विशेष प्लेटफॉर्म तैयार कराए जा रहे हैं, जिनमें लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इस आधुनिक व्यवस्था से अंत्येष्टि के दौरान लकड़ी की खपत कम करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के सार्वजनिक एवं पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बनें।

इसके बाद मंत्री असीम अरुण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रों को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनके चित्रों के विषय और उनके सपनों के बारे में भी जानकारी ली।
मऊ 03 नफर अन्तर्राज्यीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार बरामद

पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे  अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार  के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मधुबन  दिनेश दत्त मिश्रा व  सुनील कुमार सरोज थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व में दिनांक 30.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा काठतरांव के पास से मु0अ0सं0 83/2026  धारा 60, 63, 72 EX. ACT व 319(2)/318(4)/338/336(3)बी0एन0एस0 में गिरफ्तारशुदा तीन नफर अभियुक्तगण 1. अमित कुमार पुत्र  भिखारी भगत निवासी ग्राम कुढ़वन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार 2. दीपक कुमार पुत्र राजकिशोर भगत निवासी ग्राम कुढ़वन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार 3. छोटू कुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र भगत निवासी ग्राम बदिया थाना बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया बिहार को से  गिरफ्तार किया  गया। जिनके   कब्जे से एक कार में 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायायलय किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अमित कुमार पुत्र भिखारी भगत निवासी ग्राम कुढ़वन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार
2. दीपक कुमार पुत्र राजकिशोर भगत निवासी ग्राम कुढ़वन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार
3. छोटू कुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र भगत निवासी ग्राम बदिया थाना बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया बिहार
पंजीकृत अभियोंग-
1. मु0अ0स0 83/26 धारा 60, 63, 72 EX. ACT व 319(2), 318(4), 338, 336(3)बी0एन0एस0

बरामदगी विवरण -
1- लगभग 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब ( ब्लेन्डर प्राइड 750 ML की कुल 95 शीशी , ब्लेन्डर प्राइड 375 ML की कुल 40 शीशी , रायल ग्रीन विस्की 375 ML की कुल 23 शीशी, सिग्नेचर ब्रान्ड 750 ML की कुल 46 शीशी , सिग्नेचर ब्रान्ड 375 ML की कुल 24 शीशी , सिग्नेचर ब्रान्ड 180 ML की कुल 47 शीशी , मैजिक मोमेन्ट 750 ML की कुल 23 शीशी )
2- एक अदद होण्डा सिटी कार
3- 1600 रूपया
गिरफ्तारी का स्थान, दिनाक व समय-
स्थान- काठतरांव, दिनांक -30.09.2026 समय 3:10 बजे ।
अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ाया जिले का मान, खेल एवं कला प्रतियोगिताओं में लहराया परचम*

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। नगर के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, आजमगढ़ की छात्राओं ने कला, योग और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 
विद्यालय की छात्रा अनु भारती ने "विकसित भारत अभियान" के तहत आयोजित कला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 22 ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 
वहीं, योग प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा जान्हवी सोनी ने पूरे मंडल में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। अपनी इस सफलता से उत्साहित जान्हवी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। 
इसके साथ ही, बरेली में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित यूपी स्कूल स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में विद्यालय की 14 वर्षीया छात्रा शौर्यमी सिंह ने अपनी बदौलत बालिका टीम को फाइनल में पहुँचाकर रजत पदक दिलाया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर शौर्यमी का चयन सागर में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 
छात्राओं की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका सोनी, अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रधानाचार्य मनीष रत्न अग्रवाल के नेतृत्व में प्रबंधन समिति एवं शिक्षकगण ने सभी छात्राओं अनु भारती, जान्हवी सोनी और शौर्यमी सिंह को मिठाई खिलाकर तथा माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। 
विद्यालय परिवार एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान अजेंद्र राय, श्रेय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुमित गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि रहें।
मऊ शहरोज में विद्यालय भवन निर्माण को लेकर डीएम से गुहार, 350 बच्चे पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर
मऊ। विकासखंड कोपागंज के ग्राम सभा शहरोज में विद्यालय भवन निर्माण का मामला एक बार फिर सामने आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव उमाशंकर राय (पं. सोनू राय) ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।

वाराणसी-फोरलेन निर्माण के दौरान करीब 5 वर्ष पूर्व प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं राजकीय हाईस्कूल भवन को तोड़ दिया गया था।

विद्यालय भवन निर्माण के लिए लगभग 1.57 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित होने के साथ ही भूमि भी आवंटित की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

वर्तमान में करीब 350 छात्र-छात्राएं पंचायत भवन के महज दो कमरों में टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। पत्र में कहा गया है कि इससे बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

उमाशंकर राय ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा भूमि आवंटन के लिए मांगी गई समय-सीमा भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र भूमि आवंटन और विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
गांधी जयंती समारोह में नगर मजिस्ट्रेट ने महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के पोस्टरों का किया लोकार्पण

1 से 8 अक्टूबर तक गांधी भवन में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आगामी गांधी जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय गांधी भवन में आयोजित होने वाले साप्ताहिकी कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट एवं सचिव श्री संजय कुमार द्वारा महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के विशेष पोस्टरों का भव्य लोकार्पण किया गया।
इस वर्ष के आयोजनों को और अधिक आकर्षक तथा बाल-केंद्रित बनाने के लिए दो नई प्रतियोगिताओं—'बेबी शो' और 'ट्राई साइकिल रेस' को भी शामिल किया गया है, जिसके आधिकारिक पोस्टरों का विमोचन भी नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।
1 से 8 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन सभी विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन आगामी 1 अक्टूबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 के मध्य स्थानीय गांधी भवन में किया जाएगा। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर बच्चों और युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों से जोड़ना है।
पूरे मनोयोग से प्रतिभाग करने की अपील
लोकार्पण के इस विशेष अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार ने हरदोई जनपदवासियों, कलेक्ट्रेट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इन कार्यक्रमों में पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में ये प्रतियोगिताएं एक सशक्त माध्यम बनेंगी।
8 अक्टूबर को होगा समापन व पुरस्कार वितरण
सप्ताह भर चलने वाली इन प्रतियोगिताओं का भव्य समापन और विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण आगामी 8 अक्टूबर 2026 को गांधी भवन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान किया जाएगा।
इस पोस्टर लॉन्चिंग और लोकार्पण के गरिमामयी अवसर पर दीनदयाल वर्मा लल्लू दादा ,विजय मिश्रा, जोगिंदर गांधी, करुणा शंकर, मनीष मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मऊ में पूर्व सैनिकों का सम्मान, पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
    
मऊ में पूर्व सैनिक संगठन की ओर से पालिका कम्युनिटी हॉल में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अतिथियों ने पूर्व सैनिकों के योगदान और देशसेवा को याद करते हुए उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान सैनिकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार भी साझा किए।