बरसात में दीवार गिरने से हुई सुंदर लाल की मौत, विधायक रामपाल वर्मा ने घर पहुंचकर बंधाया ढांढस; 4 लाख रुपये का चेक सौंपा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* विकास खण्ड कछौना की ग्राम पंचायत गाजू के मजरा फत्तेपुर में भारी बारिश के कारण बीते दिनों दीवार गिरने से सुंदर लाल गौतम की हुई थीं। आकस्मिक व दुःखद मृत्यु पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस अत्यंत दुःखद घड़ी में सरकार की ओर से त्वरित सहायता प्रदान करते हुए विधायक रामपाल वर्मा ने मृतक सुंदर लाल की पत्नी व परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के सिर से छत का साया न हटे, इसके लिए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के कड़े निर्देश दिए। सुंदर लाल के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर कोई आंच न आए, इसके लिए विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने हेतु तत्काल फॉर्म भरवाकर प्रक्रिया शुरू कराई। शोक संतप्त परिवार और वहां उपस्थित ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए विधायक रामपाल वर्मा ने कहा, "यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है, जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। सुंदर लाल का इस तरह असमय चले जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। मैं पीड़ित परिवार को यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि संकट के इस समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली हमारी सरकार आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार को पक्का मकान और बच्चों की उच्च शिक्षा की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुंदर लाल के बच्चों का भविष्य अंधकारमय नहीं होने दिया जाएगा।" इस दुःखद अवसर पर नायब तहसीलदार, लेखपाल मुकेश कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नवीन पटेल, मण्डल महामंत्री अजय बाजपेई, शिवम मिश्रा, असर्फी लाल वर्मा, ग्राम प्रधान सुधीर वर्मा सहित राजस्व विभाग तथा ग्राम विकास विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा

6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
*पर्यावरण प्रेम और नन्हीं बच्ची से राखी बंधवाने वाले किस्से रहे याद
गोंडा, 30 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस भवन गोंडा में बुधवार को शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर जोरदार बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी की जयंती पर पूरे शहर में प्रभातफेरी, विचार संगोष्ठी और दलित बस्तियों में सहभोज कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
गोंडा।जिले के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के गौरा सिंहनापुर गांव में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।इस दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि इस कठिन समय में उन्हें जरूरी सहायता मिल सके।बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक राहत एवं सहायता समय से पहुँचाना आवश्यक है। इस क्रम में स्थानीय प्रशासन के समन्वय से राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने पर भी ध्यान दिया गया।प्राकृतिक आपदा के कारण जिन परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए राहत एवं पुनर्वास से जुड़े प्रयास लगातार जारी हैं।
Sep 30 2026, 18:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1