/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz स्कूलों में बनेगा विज्ञान-गणित गार्डन* lucknow
स्कूलों में बनेगा विज्ञान-गणित गार्डन*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही । जिले के 11 पीएमश्री स्कूलों में विज्ञान और गणित गार्डन बनाया जाएगा। इसमें विज्ञान और गणित से जुड़े मॉडल लगाए जाएंगे। सौरमंडल में कितने ग्रह हैं, कोण कैसे बनता है आदि विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। गार्डन को दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य मिला है।

बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें 11 विद्यालयों को पीएम श्री के रूप में चयनित किया गया है। जहां तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अब स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने पत्र जारी कर इन स्कूलों में विज्ञान और गणित गार्डन तैयार करने का निर्देश दिया है। विज्ञान गार्डन में सौरमंडल मॉडल से छात्र सूर्य और ग्रहों के बारे में जान सकेंगे। गणित गार्डन में कोण मॉडल से अलग-अलग कोण समझेंगे। दूरी मापक मॉडल से मिलीमीटर, सेंटीमीटर, मीटर व किलोमीटर के बारे में जानेंगे। कृत्रिम मानव मॉडल से शरीर के प्रमुख अंगों की जानकारी मिलेगी। ट्रैफिक और दिशा टावर से यातायात संकेत व चारों दिशाओं की जानकारी दी जाएगी। बच्चे यहां मॉडल देखकर विज्ञान व गणित को आसानी से समझ सकेंगे। दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थी भी यहां भ्रमण कर सकेंगे। बीएसए शिवम कुमार पांडेय ने बताया कि गार्डन का लाभ चयनित विद्यालय के साथ आसपास के अन्य परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। इसके लिए बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।गार्डन में सोलर सिस्टम, ट्रैफिक टावर, दिशा टावर, दूरी मापक, कोण प्रदर्शन, फिजिकल बैलेंस, अबेकस, एक्स-वाई जियोबोर्ड व कृत्रिम मानव के मॉडल लगाए जाएंगे।
फसल सर्वे करने गए लेखपाल और सहयोगी से मारपीट, गाड़ी तोड़ी, सरकारी अभिलेख फाड़े;
6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गोण्डा। मनकापुर तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करने गए लेखपाल और उनके सहयोगी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा, गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।घटना केशवनगर ग्रांट पश्चिमी इलाके की है। लेखपाल हितेश तिवारी 27 सितंबर को अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे करने गए थे। आरोप है कि शाम करीब 4:42 बजे अशोक कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने फोन कर उन्हें धमकी दी।
सर्वे पूरा कर लौटते समय शाम करीब 5:30 बजे कदेरा बाद चौराहे के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि अशोक कुमार के बेटे हेमंत कुमार सिंह, गोविंद प्रताप सिंह, आजाद कादरी, सिराज अली और हरिशंकर चौहान ने लेखपाल हितेश तिवारी और उनके सहयोगी रामदीन के साथ मारपीट शुरू कर दी।हमले में दोनों को चोटें आई हैं। आरोप है कि सहयोगी रामदीन का मोबाइल तोड़ दिया गया और सरकारी काम से जुड़े अभिलेख भी फाड़ दिए गए। वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया।लेखपाल हितेश तिवारी की तहरीर पर खोड़ारे थाने में अशोक कुमार उर्फ पप्पू सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विदाई पर छलके आंसू, नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह का तबादला
*पर्यावरण प्रेम और नन्हीं बच्ची से राखी बंधवाने वाले किस्से रहे याद

गोंडा। एसपी अभिषेक झा द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर किए गए फेरबदल में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह का तबादला करनैलगंज थाने पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर मृत्युंजय सिंह को नवाबगंज की कमान सौंपी गई है।तबादले की खबर आते ही कस्बे में उनके दो कार्यों की चर्चा तेज हो गई है।थानाध्यक्ष रहते हुए अभय सिंह ने हरित थाना - स्वच्छ थाना अभियान चलाया था। उन्होंने समाजसेवी चंदन कुमार वर्मा के साथ थाना परिसर में अपने हाथों से 50 से अधिक पौधे लगवाए थे। उनकी पहल एक शिकायत-एक पौधा लोगों में काफी लोकप्रिय हुई। वे गश्त के दौरान किसानों को पेड़ न काटने के लिए जागरूक भी करते थे।वहीं पिछले रक्षाबंधन पर थाना परिसर में मानवता की मिसाल देखने को मिली थी। थाना क्षेत्र की सात साल की एक बच्ची, जिसके पिता नहीं हैं, राखी लेकर थाने पहुंची और बोली पुलिस अंकल को राखी बांधनी है। अभय सिंह ने भावुक होकर बच्ची से राखी बंधवाई, मिठाई और किताबें दीं और पूरे साल पढ़ाई में मदद का वादा किया।मंगलवार को विदाई के दौरान कई दुकानदार, किसान और समाजसेवी थाने पहुंचे। एक बुजुर्ग ने कहा कि दरोगा जी ने डंडे से नहीं, दिल से थाना चलाया।
एलटी लाइन ठीक करते समय करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में कोहरा


गोण्डा।जिले के करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत बालपुर चौकी क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्युत की एलटी लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि हरसिंहपुर गांव में एलटी लाइन में फाल्ट आ गया था। गांव का ही एक युवक लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया और युवक उसकी चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि युवक खंभे से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर बालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना शटडाउन लिए ही लाइन पर काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
मानदैय को लेकर, दर्जनो आशा वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर  मजिस्ट्रेट को दि

फर्रुखाबाद। आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में आशाओं ने मान दे य की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट पारुल कतार को सौंपा है जिसमें कहा है कि कई बार हुए समझौता वार्ता के बाद भी अभी तक आशा और आशा संगिनी को उन्हें उनके कार्य के अनुसार ऐसा नहीं दिया जा रहा है आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही भुगतान किया जाएगा लेकिन अभी तक पैसे को लेकर फाइल सरकारी दफ्तर में धूल खा रही है उन्होंने कहा कि यदि जल्द पैसे का भुगतान नहीं होता है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर जोरदार बैठक हुई
गोंडा, 30 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस भवन गोंडा में बुधवार को शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर जोरदार बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी की जयंती पर पूरे शहर में प्रभातफेरी, विचार संगोष्ठी और दलित बस्तियों में सहभोज कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

बैठक के दौरान सेवानिवृत्त लिपिक कैलाश चन्द्र श्रीवास्तव और मोहम्मद रहीम को पटका व माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया गया।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रेरित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। हम बापू, शास्त्री जी और मसूरिया दीन पासी जी के विचारों को घर-घर पहुंचाएंगे।"

बैठक में जिला संयोजक डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, प्रदेश संगठन मंत्री (सेवा दल) अनीश नाना, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, शौकत अली उर्फ माली बाबा, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, शाहिदा अंजुम, शिव शंकर कश्यप, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ने वितरित किया राहत सामग्री
गोंडा।जिले के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के  गौरा सिंहनापुर गांव में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।इस दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि इस कठिन समय में उन्हें जरूरी सहायता मिल सके।बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक राहत एवं सहायता समय से पहुँचाना आवश्यक है। इस क्रम में स्थानीय प्रशासन के समन्वय से राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने पर भी ध्यान दिया गया।प्राकृतिक आपदा के कारण जिन परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए राहत एवं पुनर्वास से जुड़े प्रयास लगातार जारी हैं।
सोशल मीडिया पर प्रसारित पत्र को प्रबन्धक ने बताया कूटरचित, किया खंडन

*गोण्डा, 30 सितम्बर 2026 -*  राज्य प्रबन्धक, शहरी आजीविका केन्द्र (सीएलसी), जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), गोण्डा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोण्डा को संबोधित दिनांक 21 सितम्बर 2026 का एक पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

इस संबंध में शहरी आजीविका केन्द्र के प्रबन्धक विजय कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त पत्र कूटरचित तरीके से तैयार कर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है।

प्रबन्धक ने सोशल मीडिया पर प्रसारित पत्र को फर्जी बताते हुए उसका स्पष्ट रूप से खंडन किया है तथा आमजन से ऐसे किसी भी भ्रामक पत्र पर विश्वास न करने की अपील की है।
मोबाइल में ए0पी0के0 फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार-*


गोण्डा। साइबर थाना, जनपद गोण्डा द्वारा मोबाइल फोन में ए0पी0के0 फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगी करने वाले गैंग के सरगना दीपक सिंह तंवर को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी मकान संख्या-2060, आवास विकास कॉलोनी, गोण्डा के मोबाइल फोन में ए0पी0के0 फाइल डाउनलोड कराकर उनके खाते से ’₹5,23,000/- की साइबर ठगी की गई थी। ठगी की धनराशि से मेक माई ट्रिप के माध्यम से विभिन्न 5-स्टार होटलों की बुकिंग की गई तथा कुछ धनराशि आई0डी0एफ0सी0 बैंक द्वारा डिजिटल रूप से प्रदान किए गए क्रेडिट कार्ड में सेटल की गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में वादी द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर साइबर थाना गोण्डा पर मु0अ0सं0-006/2026, धारा 319(2), 318(4) बीएनएस एवं धारा 66(डी) आई0टी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। साइबर थाना गोण्डा की पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित गैंग के सरगना दीपक सिंह तंवर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध साइबर थाना की पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*अपराध करने का तरीका/पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा लोगों के मोबाइल फोन में ए0पी0के0 मालवेयर डाउनलोड कराकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त किया जाता है। इसके बाद गिरोह के सदस्यों द्वारा विभिन्न सिम के माध्यम से डिजिटल बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी की धनराशि डलवाई जाती है। इसके बाद उक्त धनराशि को एफ0डी0 में परिवर्तित कराकर उसके आधार पर बैंक से लगभग उतनी ही धनराशि का डिजिटल क्रेडिट कार्ड प्राप्त किया जाता है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से तनिष्क के आभूषण, फ्लाइट टिकट एवं अन्य ऐशो-आराम की वस्तुओं’’ की खरीदारी की जाती है तथा इसके बाद क्रेडिट कार्ड की क्लोजर रिक्वेस्ट डाल दी जाती है। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह अपने नाम से कोई सिम कार्ड अथवा बैंक खाता संचालित नहीं करता है।
रामराज क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया

(विपिन राठौर रामराज मुज़फ्फरनगर )रामराज क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस की मदद लें।
अभियान के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें घरेलू हिंसा की स्थिति में मिलने वाली कानूनी सहायता की भी जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने कहा कि महिलाएं किसी भी घटना को लेकर डरें नहीं और बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य समझाए। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से अपनी कई समस्याओं पर बात की और जानकारी ली।