/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz रामराज क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया lucknow
रामराज क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया

(विपिन राठौर रामराज मुज़फ्फरनगर )रामराज क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस की मदद लें।
अभियान के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें घरेलू हिंसा की स्थिति में मिलने वाली कानूनी सहायता की भी जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने कहा कि महिलाएं किसी भी घटना को लेकर डरें नहीं और बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य समझाए। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से अपनी कई समस्याओं पर बात की और जानकारी ली।
हरकत में : पूर्व डीएम दिव्या मित्तल के वीडियो जारी करने के बाद हरक़त में प्रशासन, लहुरियादह में उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्माण के लिए नाप तौल शु

*वीडियो में लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का दिव्या मित्तल ने किया है जिक्र

मीरजापुर। मीरजापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा मंगलवार को वीडियो जारी कर हलिया विकास खंड क्षेत्र में लहुरियादह गांव में तीन वर्ष बाद भी स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय  का निर्माण कार्य नही शुरू कराया जाने का जिम्मेदारों पर आरोप लगाते ही मानों भुचाल आ गया है। सोमवार को हरकत में आए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से तेजी दिखाते हुए नापतौल और सिमांकन के साथ निर्माण की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।
बता दें कि बुधवार दोपह बीइओ हलिया प्रकाश चंद्र यादव ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र कुमार गुप्ता  विद्यालय निर्माण हेतु टीम के साथ चयनित किए गए स्थल पर पहुंचे।बीइओ की उपस्थिति में विद्यालय के लिए आवंटित की गई भूमि की मापी व चिन्हांकन करवाया गया। विद्यालय का निर्माण प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के प्रधानाध्यापक गंगा शंकर ओझा की देखरेख में किया जाएगा। बीइओ हलिया प्रकाश चंद्र यादव ने बताया कि लहुरियादह गांव में स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए शासन से धन राशि आवंटित हो गई है।25 लाख रुपए की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा।लहुरियादह में बहुप्रतीक्षित उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। वर्ष 2023 में लहुरियादह गांव में निरीक्षण के दौरान ग्रामीण देवकली ने बच्चों की शिक्षा के लिए गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से मांग की थी। दिव्या मित्तल के प्रयासों से लहुरियादह गांव में वर्ष 2024 में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत हो गया था। वहीं विद्यालय निर्माण हेतु अगस्त 2025 में शासन से धनराशि भी जारी कर दी गई थी ।लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते विद्यालय निर्माण कार्य शुरू नही हो सका। उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होने पर लहुरियादह गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीण देवकली,कृष्णा वर्मा,गीता देवी,हीरा यादव,चौरसिया देवी, लालबहादुर यादव, रमेश यादव आदि ने खुशी जताते हुए बताया कि गांव के बच्चों को कक्षा आठ तक की पढ़ाई के लिए अब गांव से दूर नही जाना पड़ेगा। गरीब व श्रमिकों के बच्चों को गांव में ही आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।वहीं जिस जगह विद्यालय के लिए भूमि का आवंटन किया गया है वहां नाला स्थित है। जिसमें बारिश के मौसम में पानी बहता रहता है। विद्यालय निर्माण के समय पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करवाए जाने की आवश्यकता है। ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने जिला प्रशासन के इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हो जाने से खासकर बालिकाओं की शिक्षा को गांव में बढ़ावा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की ली बैठक

*योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध ढंग से लाभान्वित कराएं : जिलाधिकारी*

फर्रूखाबाद। "उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना" की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को अनुमन्य सहायता प्रदान किए जाने के संबंध में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध ढंग से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रता से संबंधित अभिलेखों एवं प्रकरणों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए। साथ ही, योजनान्तर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई श्रम सम्मान कोष योजना के अंतर्गत विगत माह कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 03 आवेदन 376 डी/70(1), 04 आवेदन दहेज मृत्यु एवं 24 आवेदन पास्को एक्ट से संबंधित हैं।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, संयुक्त निदेशक अभियोजन एन0बी0 पाठक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डॉ0 धीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खेत में चारा काटने जा रहे किसान तेंदुए की गुर्राहट से कांप उठे
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )खेत में चारा काटने जा रहे किसान तेंदुए की गुर्राहट से कांप उठे। सूचना के बाद दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए तथा रेंजर का फोन मिलाया लेकिन रेंजर ने ग्रामीणों का फोन नहीं उठाया। कई घंटे बाद मात्र एक वन रक्षक मौके पर पहंुचा लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया। खेत में तेंदुए के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने रेंजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।
मंगलवार की सुबह भुम्मा गंगनहर पुल के निकट चारा लेने गए किसान सहदेव, अंशुल, चमन व संजय ने दीपू चौधरी के खेत में तेंदुए की गुर्राहट की आवाज सुनी, इससे किसान भयभीत हो गए तथा इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों व वन विभाग के कर्मचारियों को दी। खेत में तेंदुए की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए तथा वन विभाग के कर्मचारियों की प्रतीक्षा करने लगे। आरोप है कि ग्रामीणों ने रेंजर अशोक शर्मा के नंबर पर फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। खेत से लगातार तेंदुए की गुर्राहट की आवाजें आती रही तथा ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर डटे रहे। करीब दो घंटे बाद एक वन रक्षक मौके पर पहंुचा। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय बना हुआ है तथा किसान अपने खेतों सही से काम भी नहीं कर पा रहे हैं। सहदेव, अंशुल, चमन, संजय व दीपू चौधरी आदि का आरोप है कि वन विभाग की टीम मात्र खानापूर्ति करके लौट जाती है। ग्रामीणों ने वनरक्षक के साथ आसपास के खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान देखे हैं। भुम्मा पुल के निकट एकत्र ग्रामीणों में यह भी चर्चा रही है कि सोमवार को तेंदुए ने किसी बाइक सवार पर भी हमला किया था तथा इसकी सूचना डायल 112 पुलिस सहायता नंबर पर भी दी गई थी। इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

02 विधि विरुद्ध किशोर पुलिस अभिरक्षा में, लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल फोन, ₹8,000/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद



गोण्डा। प्रमोद कुमार यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव, निवासी ग्राम ज्ञानपुर मौजा डोमाकल्पी, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि वह पोर्टरगंज से अपने घर ग्राम ज्ञानपुर जा रहे थे। डेहरास रोड मंडप चौराहा से करीब 500 मीटर आगे बेलवानोहर की तरफ जाते समय पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को रोक लिया गया तथा उनके पास मौजूद मोबाइल फोन एवं ₹10,000/- नगद तथा स्कूटी लूटकर चारों व्यक्ति फरार हो गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रयास किए गए। इसी क्रम में दिनांक 30.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात मय पुलिस टीम के अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मिश्रौलिया रोडवेज बस स्टेशन, गोण्डा के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि बीती रात्रि लूट की घटना में शामिल तीन व्यक्ति सतईपुरवा के सामने उतरौला रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ खड़े हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। जिनमें अभियुक्त राजपाल यादव व 02 विधि विरूद्ध किशोर शामिल है। पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी के दौरान उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना, अपाचे मोटरसाईकिल व लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति अंश पाण्डेय उर्फ भास्कर के संबंध में जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसके आवास पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लूट की घटना में उन्हें कुल ₹10,000/- प्राप्त हुए थे, जिसमें से ₹2,000/- खाने-पीने में खर्च हो गए तथा शेष ₹8,000/- आपस में बांट लिए गए थे। अभियुक्तों के बताए अनुसार शेष धनराशि ₹8,000/- बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत प्रभावी पैरवी से दहेज प्रताड़ना के 02 आरोपी अभियुक्तों को हुई 03 वर्ष व 01 वर्ष का कारावास व रूपये 11,000-11,000/- के अ

गोण्डा। दिनांक 19.08.2019 को थाना को0 कर्नलगंज में नामजद 03 आरोपी अभियुक्तों के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. श्रीराम गोस्वामी, 02. मंशा देवी, 03. रामजग के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय रवाना प्रस्तुत किया गया था।

दोषसिद्धि का विवरण-
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे को0 कर्नलगंज में पंजीकृत अभियोग मे मॉनिटरिंग सेल, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री नित्यानंद यादव, कोर्ट मोहर्रिर म0का0 दुर्गेश नंदिनी व को0 कर्नलगंज के पैरोकार म0का0 सारिका यादव की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक 30.09.2026 को दोषी अभियुक्त श्रीराम गोस्वामी को 03 वर्ष का कारावास व दोषी अभियुक्ता मंशा देवी को 01 वर्ष के कारावास व 11,000-11,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
मिड डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए सासद ने बच्चों के साथ किया भोजन

फर्रुखाबाद। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ (बढ़पुर) में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। भोजन ग्रहण करने से पहले सांसद व खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर और बच्चों ने एक साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना की, जिसके बाद सभी ने भोजन किया। सांसद व अधिकारी को अपने बीच पाकर और उनके साथ बैठकर खाना खाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।  सांसद के द्वारा विद्यालय प्रशासन को बच्चों को ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ वातावरण में भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश भी दिए।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
गोंडा।जिले के सदर  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झंझरी ब्लॉक के भदुआ तरहर ग्राम सभा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और शिविर का लाभ उठाया।शिविर में लोगों को आंखों की देखभाल एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जांच कराने पहुंचे लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के आयोजन में मुकेश कुमार, राजन तिवारी ,दारोगा तिवारी एवं डॉ प्रभाकर पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग और प्रयास से ग्रामीणों को अपने गांव में ही नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकी।भूमित्र युवा संगठन जनहित एवं समाजसेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक डाक्टर प्रभाकर पांडेय ने दिया।
जौनपुर में भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से पत्रकारों ने देखी हनुमान अंश
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जौनपुर में पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग का शुभारंभ हुआ। जौनपुर के डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से किया गया।कार्यक्रम में जौनपुर के पत्रकार, डिजिटल मीडिया एवं क्रिएटर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। स्क्रीनिंग की शुरुआत पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म का दर्शन किया। इस विशेष स्क्रीनिंग का उद्देश्य केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन से जुड़े भक्ति, सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना भी है।‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जौनपुर में आयोजित यह फिल्म स्क्रीनिंग भी इसी क्रम में लोगों को सेवा और सामाजिक सहभागिता के भाव से जोड़ने की पहल के रूप में सामने आई है।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह की पहल पर जौनपुर के पत्रकारों, डिजिटल मीडिया और क्रिएटर्स को इस विशेष स्क्रीनिंग से जोड़ा गया, ताकि फिल्म में निहित सेवा और मानवता के संदेश को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाया जा सके। पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ फिल्म की शुरुआत ने पूरे कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया। फिल्म देखने के दौरान उपस्थित लोगों ने पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन एवं उनके सेवा-भाव से जुड़े संदेश को आत्मसात किया। मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग जौनपुर में ‘सेवा संकल्प’ की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक पहल के रूप में आयोजित की गई।
विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ


फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने  गांधी जयंती के अवसर पर पॉस्को अधिनियम, 2012 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम  नारायण आर्य कन्या पाठशाला, इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉस्को Act, 2012) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। मेरे द्वारा विद्यार्थियों को  पॉस्को अधिनियम के उद्देश्य, उसकी उपयोगिता तथा बालकों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। बालकों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक हमला तथा अन्य संबंधित अपराधों की जानकारी देते हुए समझाया कि ऐसे मामलों में कानून पीड़ित बालक की सुरक्षा और गरिमा को सर्वोच्च महत्व देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनुचित घटना, व्यवहार अथवा शोषण की स्थिति में वे अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। उन्हें सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरूक करते हुए अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पॉस्को अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, पीड़ित बालक की पहचान की गोपनीयता तथा ऐसे मामलों में संवेदनशील और त्वरित कार्रवाही के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रुचिपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें लैंगिक अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में बाल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों से बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों का पालन करने और आवश्यकता पड़ने पर दूसरों को भी जागरूक करने की अपील के साथ हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षिकाएँ तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही पराविधिक स्वयं सेवक श्री देवराज सिंह भी उपस्थित रहे।