थाना को0 देहात पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
![]()
02 विधि विरुद्ध किशोर पुलिस अभिरक्षा में, लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल फोन, ₹8,000/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल बरामद
गोण्डा। प्रमोद कुमार यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव, निवासी ग्राम ज्ञानपुर मौजा डोमाकल्पी, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि वह पोर्टरगंज से अपने घर ग्राम ज्ञानपुर जा रहे थे। डेहरास रोड मंडप चौराहा से करीब 500 मीटर आगे बेलवानोहर की तरफ जाते समय पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को रोक लिया गया तथा उनके पास मौजूद मोबाइल फोन एवं ₹10,000/- नगद तथा स्कूटी लूटकर चारों व्यक्ति फरार हो गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रयास किए गए। इसी क्रम में दिनांक 30.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात मय पुलिस टीम के अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मिश्रौलिया रोडवेज बस स्टेशन, गोण्डा के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि बीती रात्रि लूट की घटना में शामिल तीन व्यक्ति सतईपुरवा के सामने उतरौला रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ खड़े हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। जिनमें अभियुक्त राजपाल यादव व 02 विधि विरूद्ध किशोर शामिल है। पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी के दौरान उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना, अपाचे मोटरसाईकिल व लूटी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति अंश पाण्डेय उर्फ भास्कर के संबंध में जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसके आवास पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लूट की घटना में उन्हें कुल ₹10,000/- प्राप्त हुए थे, जिसमें से ₹2,000/- खाने-पीने में खर्च हो गए तथा शेष ₹8,000/- आपस में बांट लिए गए थे। अभियुक्तों के बताए अनुसार शेष धनराशि ₹8,000/- बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


गोंडा।जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झंझरी ब्लॉक के भदुआ तरहर ग्राम सभा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और शिविर का लाभ उठाया।शिविर में लोगों को आंखों की देखभाल एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जांच कराने पहुंचे लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के आयोजन में मुकेश कुमार, राजन तिवारी ,दारोगा तिवारी एवं डॉ प्रभाकर पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग और प्रयास से ग्रामीणों को अपने गांव में ही नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकी।भूमित्र युवा संगठन जनहित एवं समाजसेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक डाक्टर प्रभाकर पांडेय ने दिया।
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जौनपुर में पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग का शुभारंभ हुआ। जौनपुर के डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से किया गया।कार्यक्रम में जौनपुर के पत्रकार, डिजिटल मीडिया एवं क्रिएटर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। स्क्रीनिंग की शुरुआत पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म का दर्शन किया। इस विशेष स्क्रीनिंग का उद्देश्य केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन से जुड़े भक्ति, सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना भी है।‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जौनपुर में आयोजित यह फिल्म स्क्रीनिंग भी इसी क्रम में लोगों को सेवा और सामाजिक सहभागिता के भाव से जोड़ने की पहल के रूप में सामने आई है।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह की पहल पर जौनपुर के पत्रकारों, डिजिटल मीडिया और क्रिएटर्स को इस विशेष स्क्रीनिंग से जोड़ा गया, ताकि फिल्म में निहित सेवा और मानवता के संदेश को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाया जा सके। पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ फिल्म की शुरुआत ने पूरे कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया। फिल्म देखने के दौरान उपस्थित लोगों ने पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन एवं उनके सेवा-भाव से जुड़े संदेश को आत्मसात किया। मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग जौनपुर में ‘सेवा संकल्प’ की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक पहल के रूप में आयोजित की गई।
बलरामपुर 30 सितंबर तुलसीपुर बलरामपुर मार्ग पर फैमिली ढाबा के पास भीषण हादसा तीन गाड़ियां आपस में लड़ी जोरदार भिड़ंत में मां बेटे की मौत मृतक संत कबीर नगर के बताया जा रहे हैं जिसमें मृतक श्याम नारायण तथा उनकी मां कैलाशी देवी के रूप में पहचान हुई है मृतक श्याम नारायण की पत्नी वंदना चौधरी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है बताया जाता है कि मृतक श्याम नारायण को किडनी डायलिसिस के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था ।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार स्विफ्ट डीजायर अचानक सड़क छोड़ किनारे की ओर बढ़ी और टाइम करके चपेट में आ गई इस टक्कर से बेकाबू टैंकर ने पीछे चल रही बोलेरो गाड़ी को भी टक्कर मार दी हादसे के बाद टैंकर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा चालक की तलाश जारी है।
Sep 30 2026, 17:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1