/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz नगर पालिका में श्रमिक-कर्मचारी एवं सफाई मित्र स्वास्थ्य मेले का आयोजन। lucknow
नगर पालिका में श्रमिक-कर्मचारी एवं सफाई मित्र स्वास्थ्य मेले का आयोजन।
       
                                                  
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण,निःशुल्क दवा वितरण एवं आयुष्मान कार्ड की हुई व्यवस्था।              
                                           
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में श्रमिकों,कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रमिक-कर्मचारी एवं सफाई मित्र स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में नगर पालिका के श्रमिकों एवं सफाई मित्रों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी व्यवस्था की गई।
मेले में उपस्थित श्रमिकों एवं सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने,कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान कीं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने कहा कि सफाई मित्र एवं श्रमिक नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाने और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन सफाई मित्रों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर है। सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारी के लक्षणों की समय से पहचान कर उचित चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि सफाई मित्र एवं श्रमिक प्रतिदिन नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद आवश्यक है। स्वास्थ्य मेले में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता,साफ पानी के सेवन तथा कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।
1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
कार्यक्रम में नौ विभागों को सम्मिलित कर संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई। बताया गया कि अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों को स्वच्छता,साफ पानी,जलभराव रोकने तथा मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके अलावा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित टीमों द्वारा घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें,कहीं भी पानी जमा न होने दें तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। संचारी रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की भी अपील की गई।
स्वास्थ्य मेले के आयोजन से श्रमिकों एवं सफाई मित्रों में उत्साह देखा गया। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण,निःशुल्क दवा वितरण तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ.ए.के. शुक्ला,डॉ.मीनाक्षी चौधरी,नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.आकाश सिंह,डॉ.सूरज पाठक,फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी,स्टाफ नर्स अनीता मलिक,नगर पालिका के कर निरीक्षक राजेश कुमार,जेई जल धर्मेंद्र गौड़,सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय,अरविंद सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बेकाबू टैंकर ने दो गाड़ियों को रौंदा मां बेटे की दर्दनाक मौत एक घायल।
बलरामपुर 30 सितंबर तुलसीपुर बलरामपुर मार्ग पर फैमिली ढाबा के पास भीषण हादसा तीन गाड़ियां आपस में लड़ी जोरदार भिड़ंत में मां बेटे की मौत मृतक संत कबीर नगर के बताया जा रहे हैं जिसमें मृतक श्याम नारायण तथा उनकी मां कैलाशी देवी के रूप में पहचान हुई है मृतक श्याम नारायण की पत्नी वंदना चौधरी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है बताया जाता है कि मृतक श्याम नारायण को किडनी डायलिसिस के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था । प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार स्विफ्ट डीजायर अचानक सड़क छोड़ किनारे की ओर बढ़ी और टाइम करके चपेट में आ गई इस टक्कर से बेकाबू टैंकर ने पीछे चल रही बोलेरो गाड़ी को भी टक्कर मार दी हादसे के बाद टैंकर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा चालक की तलाश जारी है।
थाना अध्यक्ष गंभीरपुर ने बढ़ाए हाथ तो  अंबिका सेवा संस्थान संगठन ने किया मदद

तीन दिनों से भूखा था परिवार ,पड़ोसियों ने खाना पहुंच कर भूख मिटाई




उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:::मानवीय सहायता का मन अगर बना लिया जाए तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है रानीपुर रजमो के असहाय वृद्ध 72 वर्षीय चन्द्रमोहन मिश्रा उर्फ भूटेली पंडित,व उनकी पत्नी सुमित्रा जिनके पास राशन कार्ड आवास पेंशन जीवन-यापन की कोई सुविधा नहीं है। दोनों बुजुर्ग बीमार हैं और चलने फिरने की भी समस्या हो रही है  एक 22 वर्षीय पौत्री ही इनका एक मात्र सहारा था वह भी पति से विवाद में जेल में बंद है जब परिवार पर थाना अध्यक्ष गंभीरपुर अमित कुमार की त्रिपाठी की नजर पड़ी तो उसकी दशा देखकर उसकी मदद करने को अपने आप को रोक नहीं पाए और दूसरे दिन परिवार के लिए खाद्यान्न इत्यादि समान लेकर मौके पर पहुंच गए , मदद के लिए अंबिका सेवा संस्थान की टीम लगातार खाद्यान्न और राशन सामग्री उपलब्ध कराई । उसे दोनों बुजुर्ग अंधेरे में अपना जीवन यापन व्यतीत कर रहे थे जिस पर  मोहम्मदपुर विद्युत विभाग के जेई विनय कुमार मौर्य द्वारा परिवार के लिया बिजली की व्यवस्था किया गया और खंभे से घर तक तार खिंचवा दिया और अंबिका सेवा संस्थान के सदस्यों ने बिजली बोर्ड चार्जिग बल्ब सीएफएल तार के माध्यम से घर में उजाला का काम किया
संस्थान के लोगों ने परिवार के बीमारी की सूचना प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी मोहम्मदपुर रोहित कुमार मिश्रा को दिया तो पूरी टीम के साथ रोहित मिश्रा मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए साथ ही  दवा व जाँच की व्यवस्था किया  स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और स्वास्थ्य जाँच की। इसके साथ ही वृद्ध चन्द्रमोहन का
आयुष्मान  कार्ड भी बनवा दिया गया है ताकि उन्हें मुफ्त इलाज मिल सके।   ।चन्द्रमोहन उर्फ भूटेली पंडित के पुत्र व बहु का निधन लगभग 10 वर्ष हो गया था  अब घर पर दोनों बुजुर्ग अकेले रहने को विवश है खाना पड़ोसियों की मदद से मिल रहा है इस संबंध में संस्थान के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने बताया कि इनकी मदद लगातार होती रहेगी । संस्थान के सदस्य लगातार मदद कार्य में लगे हुए हैं जिसमें मुख्य रूप से पवन अस्थाना लकी श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव अर्जुन शर्मा  अभिषेक उपाध्याय प्रिंस कुमार लगे हुए।
श्री गणेश पूजा समितियों एवं कलमकार बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित

तुलसीपुर। बलरामपुर।30 सितमबर श्री संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आज श्री गणेश केंद्रीय पूजा महा समिति के तत्वावधान में नगर के प्रमुख श्री गणेश पूजा पंडालों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त ने की।

अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समारोह में श्री गणेश महोत्सव का धार्मिक भावना, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल आयोजन एवं सकुशल समापन कराने के लिए सभी पूजा समितियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों के बीच असंतोष की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसके बावजूद केंद्रीय गणेश पूजा महा समिति ने प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करते हुए।
इस वर्ष शोभायात्रा नगर भ्रमण नही निकालने निर्णय लिया। सभी समितियों ने अपने-अपने पंडालों से श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को निर्धारित विसर्जन स्थल तक ले जाकर शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन किया।

समिति ने भविष्य में धार्मिक आयोजनों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक निर्देशों पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की, ताकि आने वाले समय में हिंदू पर्वों की श्रृंखला के दौरान श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं एवं आस्था के अनुरूप पर्व मनाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया कि वे धार्मिक आयोजनों से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों की भावनाओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करें।

समिति ने भविष्य में धार्मिक आयोजनों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक निर्देशों पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की, ताकि आने वाले समय में हिंदू पर्वों की श्रृंखला के दौरान श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं एवं आस्था के अनुरूप पर्व मनाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


समारोह में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, विवेक कुमार मोदनवाल, बलराम सागर सिंह, विक्की मोदनवाल,  वैभव,शुभम पांडे सत्यम गुप्ता ,अभय साहू, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्ता,श्रद्धानंद सोनी विनोद यादव,आदित्य कसौधन, सनी कुमार सहित गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही गणेश महोत्सव एवं सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में सहयोग करने वाले नगर के सम्मानित कलमकार बंधुओं को भी अंग वस्त्र व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समिति ने सभी पूजा समितियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं, प्रशासन एवं सहयोगी नागरिकों का श्री गणेश महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मऊ जिले के तत्वावधान में नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवतियों की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

कार्यक्रम में अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि युवतियों के लिए शिक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास भी जरूरी है। उन्होंने युवतियों से अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सफलता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जरूरी है।

समाजसेवी नीलम सर्राफ ने बेटियों को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं विभाग छात्रा प्रमुख डॉ. शताक्षी सिंह ने कहा कि युवतियां समाज के वर्तमान और भविष्य को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण शक्ति हैं।

जिला छात्रा संयोजक प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर युवती का सकारात्मक प्रभाव परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि मिशन साहसी के तहत अभाविप की ओर से युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बन सकें।

सम्मेलन में युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक दायित्व से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम, जिला प्रमुख विशाल जायसवाल, जिला संयोजक अविनाश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, विभाग संयोजक अनन्या शर्मा समेत बड़ी संख्या में छात्राएं और अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कंक्रीट मिक्सर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत*
*स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था छात्र, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित उत्सव लॉन के सामने बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में कंक्रीट मिक्सर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीवान मोदनवाल पुत्र विजय मोदनवाल, निवासी काली देवी, मिर्जापुर रोड, गोपीगंज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दीवान मोदनवाल सर्वोदय शिशु निकेतन में कक्षा-2 का छात्र था। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान गोपीगंज से मिर्जापुर की तरफ जा रहे कंक्रीट मिक्सर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि दीवान दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद पुलिस ने कंक्रीट मिक्सर वाहन और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विधायक तूफानी सरोज के बयान से उबला ब्राह्मण महासभा ने खोला मोर्चा
जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)के  जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने बुधवार को सपा के केराकत विधायक तूफानी सरोज के विरुद्ध पंडे, पुजारियों व ब्राह्मण समाज के लिए खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग किये जाने पर डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौपा।
उनकी इसी टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज आक्रोशित होकर उनके खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कहा कि जब जिम्मेदार व्यक्ति किसी समाज के धर्म संप्रदाय के विषय में अनावश्यक टिप्पणी करता है ।तो वह टिप्पणी समाज के अंदर एक दूसरे से नफरत की भावना फैलाता है। जिससे समाज प्रदूषित हो जाता है। इसी प्रकार का कृति अपने विचारों द्वारा समाज में ब्राह्मण समाज के लिए जो जनेऊ और उनके पूजा पाठ पर टिप्पणी किया गया है। इससे ब्राह्मण समाज काफी नाराज है ।इस भाषा पर विधायक जी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो। अनावश्यक रूप से अपने आप को समाज में प्रतिस्थापित होने के लिए इस तरह का कृत्य कोई करता है ।तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।इस महासभा में जिले के विभिन्न गांव से आए हुए अनेक विद्वानों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को ज्ञापन दिया गया।इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा,पंकज शुक्ला, राम शंकर पाठक, धर्मदत्त उपाध्याय,रविंद्र मिश्रा, सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा। रोहित दुबे, इंद्र कुमार मिश्रा, रमेश कुमार चौबे, शुभम उपाध्याय, सुमित मिश्रा,श्रीकांत चतुर्वेदी तथा सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।
अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय महासचिव रजनीकांत मौर्य हुए हाउस अरेस्ट!
मऊ। अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मधुबन विधानसभा क्षेत्र से रजनीकांत मौर्य ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर दावा किया है कि 1 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

रजनीकांत मौर्य के अनुसार, यह घेराव पूर्व मंत्री एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रस्तावित था।

उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है और हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने तक उनकी आवाज बुलंद रहेगी और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

रजनीकांत मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह भी कहा कि आंदोलन को रोकने की कोशिश के बावजूद उनकी मांगें और न्याय की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : याेगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने शिकायत लेकर आए लोगों से कहा कि चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्रतिबद्धता से कराएगी।

भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएगी।

कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए। बुधवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सरकार विवेकाधीन कोष से धन उपलब्ध कराएगी।

गुरु पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर होते हैं तो प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाना, आशीर्वाद लेना उनकी दिनचर्या में शामिल होता है। पर, इस बुधवार उनके लिए गुरु की विशेष पूजा का अवसर था। बुधवार (आश्विन कृष्ण चतुर्थी) को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर प्रवास के दौरान पारंपरिक दिनचर्या के अनुसार मुख्यमंत्री गोसेवा करने गोशाला में भी पहुंचे। यहां उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया। गोशाला में मुख्यमंत्री के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आए संतजन भी उपस्थित रहे।
झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार
-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट प्रभारी बाल-बाल बचे, उपनिरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने बीते दिनों हुई ई-रिक्शा चालक से लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है। जबकि उनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1320 रुपये नकद, दस्तावेज, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।

सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को सिद्धेश्वर नगर निवासी नरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह सुबह तड़के अपना ई- रिक्शा लेकर जा रहा था तभी धोबीघाट चौकी क्षेत्र में बड़ागांव गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक माध्यमों से बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाते हुए उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नगरिया पुल के पास कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ऋषभ वाल्मीकि के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट प्रभारी बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली उपनिरीक्षक अमित तोमर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान ऋषभ वाल्मीकि, मोंटी आर्या, विकास श्रीवास्तव और राज अहिरवार के रूप में हुई है। वहीं हिमांशू उर्फ होती मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने दोनों बाइक बिना नंबर प्लेट की बताई है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।