श्री गणेश पूजा समितियों एवं कलमकार बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित
![]()
तुलसीपुर। बलरामपुर।30 सितमबर श्री संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आज श्री गणेश केंद्रीय पूजा महा समिति के तत्वावधान में नगर के प्रमुख श्री गणेश पूजा पंडालों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त ने की।
अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समारोह में श्री गणेश महोत्सव का धार्मिक भावना, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल आयोजन एवं सकुशल समापन कराने के लिए सभी पूजा समितियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों के बीच असंतोष की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसके बावजूद केंद्रीय गणेश पूजा महा समिति ने प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करते हुए।
इस वर्ष शोभायात्रा नगर भ्रमण नही निकालने निर्णय लिया। सभी समितियों ने अपने-अपने पंडालों से श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को निर्धारित विसर्जन स्थल तक ले जाकर शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन किया।
समिति ने भविष्य में धार्मिक आयोजनों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक निर्देशों पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की, ताकि आने वाले समय में हिंदू पर्वों की श्रृंखला के दौरान श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं एवं आस्था के अनुरूप पर्व मनाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया कि वे धार्मिक आयोजनों से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों की भावनाओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करें।
समिति ने भविष्य में धार्मिक आयोजनों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक निर्देशों पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की, ताकि आने वाले समय में हिंदू पर्वों की श्रृंखला के दौरान श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं एवं आस्था के अनुरूप पर्व मनाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
समारोह में केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, विवेक कुमार मोदनवाल, बलराम सागर सिंह, विक्की मोदनवाल, वैभव,शुभम पांडे सत्यम गुप्ता ,अभय साहू, शिवम गुप्ता, राहुल गुप्ता,श्रद्धानंद सोनी विनोद यादव,आदित्य कसौधन, सनी कुमार सहित गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही गणेश महोत्सव एवं सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में सहयोग करने वाले नगर के सम्मानित कलमकार बंधुओं को भी अंग वस्त्र व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समिति ने सभी पूजा समितियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं, प्रशासन एवं सहयोगी नागरिकों का श्री गणेश महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवतियों की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
*स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था छात्र, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम*
जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने बुधवार को सपा के केराकत विधायक तूफानी सरोज के विरुद्ध पंडे, पुजारियों व ब्राह्मण समाज के लिए खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग किये जाने पर डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौपा।
मऊ। अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मधुबन विधानसभा क्षेत्र से रजनीकांत मौर्य ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर दावा किया है कि 1 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने शिकायत लेकर आए लोगों से कहा कि चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्रतिबद्धता से कराएगी।
-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट प्रभारी बाल-बाल बचे, उपनिरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली
प्रयागराज /कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में मंझनपुर तहसील के चक अहमदीपुर गांव के तीन मासूम बच्चों ने वीडियो तैयार कर डीएम से बिजली के खंभों में लाइट की मांग की। बच्चों ने कहा कि शाम होते ही गांव की गलियों में अंधेरा छा जाता है। आसपास खेत होने के कारण अंधेरे में जंगली जानवरों का भी डर बना रहता है। जरूरी काम से बाहर निकलने में भी उन्हें परेशानी होती है।
कानपुर,। दीपावली से पहले शहर की सड़कों और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम पूरा करें। अगले 20 से 25 दिनों में सड़क सुधार का काम पूरा कराने के निर्देश जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार देर रात निरीक्षण के दौरान दिए।
Sep 30 2026, 15:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k