/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz विधायक तूफानी सरोज के बयान से उबला ब्राह्मण महासभा ने खोला मोर्चा lucknow
विधायक तूफानी सरोज के बयान से उबला ब्राह्मण महासभा ने खोला मोर्चा
जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)के  जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने बुधवार को सपा के केराकत विधायक तूफानी सरोज के विरुद्ध पंडे, पुजारियों व ब्राह्मण समाज के लिए खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग किये जाने पर डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौपा।
उनकी इसी टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज आक्रोशित होकर उनके खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कहा कि जब जिम्मेदार व्यक्ति किसी समाज के धर्म संप्रदाय के विषय में अनावश्यक टिप्पणी करता है ।तो वह टिप्पणी समाज के अंदर एक दूसरे से नफरत की भावना फैलाता है। जिससे समाज प्रदूषित हो जाता है। इसी प्रकार का कृति अपने विचारों द्वारा समाज में ब्राह्मण समाज के लिए जो जनेऊ और उनके पूजा पाठ पर टिप्पणी किया गया है। इससे ब्राह्मण समाज काफी नाराज है ।इस भाषा पर विधायक जी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो। अनावश्यक रूप से अपने आप को समाज में प्रतिस्थापित होने के लिए इस तरह का कृत्य कोई करता है ।तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।इस महासभा में जिले के विभिन्न गांव से आए हुए अनेक विद्वानों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को ज्ञापन दिया गया।इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा,पंकज शुक्ला, राम शंकर पाठक, धर्मदत्त उपाध्याय,रविंद्र मिश्रा, सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा। रोहित दुबे, इंद्र कुमार मिश्रा, रमेश कुमार चौबे, शुभम उपाध्याय, सुमित मिश्रा,श्रीकांत चतुर्वेदी तथा सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।
अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय महासचिव रजनीकांत मौर्य हुए हाउस अरेस्ट!
मऊ। अपनी जनता पार्टी (AJP) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मधुबन विधानसभा क्षेत्र से रजनीकांत मौर्य ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर दावा किया है कि 1 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

रजनीकांत मौर्य के अनुसार, यह घेराव पूर्व मंत्री एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रस्तावित था।

उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है और हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने तक उनकी आवाज बुलंद रहेगी और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

रजनीकांत मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह भी कहा कि आंदोलन को रोकने की कोशिश के बावजूद उनकी मांगें और न्याय की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : याेगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने शिकायत लेकर आए लोगों से कहा कि चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्रतिबद्धता से कराएगी।

भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएगी।

कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए। बुधवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सरकार विवेकाधीन कोष से धन उपलब्ध कराएगी।

गुरु पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर होते हैं तो प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाना, आशीर्वाद लेना उनकी दिनचर्या में शामिल होता है। पर, इस बुधवार उनके लिए गुरु की विशेष पूजा का अवसर था। बुधवार (आश्विन कृष्ण चतुर्थी) को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर प्रवास के दौरान पारंपरिक दिनचर्या के अनुसार मुख्यमंत्री गोसेवा करने गोशाला में भी पहुंचे। यहां उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया। गोशाला में मुख्यमंत्री के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आए संतजन भी उपस्थित रहे।
झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार
-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट प्रभारी बाल-बाल बचे, उपनिरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने बीते दिनों हुई ई-रिक्शा चालक से लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है। जबकि उनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1320 रुपये नकद, दस्तावेज, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।

सीओ सिटी प्रिया सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को सिद्धेश्वर नगर निवासी नरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह सुबह तड़के अपना ई- रिक्शा लेकर जा रहा था तभी धोबीघाट चौकी क्षेत्र में बड़ागांव गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक माध्यमों से बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाते हुए उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नगरिया पुल के पास कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ऋषभ वाल्मीकि के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और स्वाट प्रभारी बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली उपनिरीक्षक अमित तोमर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान ऋषभ वाल्मीकि, मोंटी आर्या, विकास श्रीवास्तव और राज अहिरवार के रूप में हुई है। वहीं हिमांशू उर्फ होती मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस ने दोनों बाइक बिना नंबर प्लेट की बताई है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कौशांबी के बच्चों ने वीडियो वायरल कर डीएम से मांगी लाइट,10 घंटे में रोशन हुआ गांव
प्रयागराज /कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में मंझनपुर तहसील के चक अहमदीपुर गांव के तीन मासूम बच्चों ने वीडियो तैयार कर डीएम से बिजली के खंभों में लाइट की मांग की। बच्चों ने कहा कि शाम होते ही गांव की गलियों में अंधेरा छा जाता है। आसपास खेत होने के कारण अंधेरे में जंगली जानवरों का भी डर बना रहता है। जरूरी काम से बाहर निकलने में भी उन्हें परेशानी होती है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला जिला प्रशासन के जरिए डीएम अमित पाल शर्मा तक पहुंचा। बच्चों की अपील पर जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात चक अहमदीपुर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया। बताया गया कि वीडियो सामने आने के करीब 10 घंटे के भीतर ही गांव में लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू हो गई। रात में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं।

स्ट्रीट लाइट लगने के बाद गांव की गलियां रोशन हो गईं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बच्चों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताते हुए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी परेशानी बताई थी और प्रशासन ने उनकी बात सुनकर तुरंत समाधान करा दिया।

सूचना अधिकारी रवि जायसवाल के मुताबिक, बच्चों की अपील का वीडियो संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही टीम को गांव भेजकर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कराया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बच्चों की छोटी-सी मांग पर तत्काल सुनवाई किए जाने की सराहना की।
दीपावली से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त होंगी, 20-25 दिन में काम हो पूरा : जिलाधिकारी
कानपुर,। दीपावली से पहले शहर की सड़कों और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम पूरा करें। अगले 20 से 25 दिनों में सड़क सुधार का काम पूरा कराने के निर्देश जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार देर रात निरीक्षण के दौरान दिए।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में रात्रिकालीन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, क्षतिग्रस्त सड़कों, मरम्मत कार्यों और सफाई व्यवस्था का मौके पर जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और सड़क सुधार कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की।

लोक निर्माण विभाग ने करीब 73 सड़कों को मरम्मत और सुधार के लिए चिह्नित किया है। वहीं नगर निगम करीब 500 सड़कों पर रिपेयर और आवश्यक लेयरिंग का काम करा रहा है। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र स्पष्ट रखते हुए बिना किसी समन्वय की कमी के काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता और तय समयसीमा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले तीन दिनों में हॉट मिक्स प्लांट का संचालन शुरू होने की संभावना है। इसके बाद चिह्नित सड़कों पर सुदृढ़ीकरण का काम कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जोन-5 के फजलगंज स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) का भी जायजा लिया गया। यहां अनधिकृत रूप से कूड़ा एकत्र किए जाने की स्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और सफाई कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अराजकता की स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा।

जोन में स्थापित 39 जीवीपी को चरणबद्ध तरीके से विस्थापित या मर्ज करने और कूड़े को सीधे ट्रांसफर स्टेशन व पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। मुख्य मार्गों पर खुले में कूड़ा मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करने को भी कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा और दीपावली तक शहर की सफाई व्यवस्था व सड़कों को बेहतर बनाने के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण और स्थलीय सत्यापन जारी रहेगा। निर्धारित समय में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित विभाग और अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में बुधवार सुबह तकरीबन आठ बजे सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच कर मामले की कार्रवाई में जुटी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र बलरामपुर में मेवालाल पुलिस चौकी के निकट तेज रफ्तार कार व टैंकर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार श्यामनारायण (45) और उनकी मां कैलासी (70) की मौत हो गई। श्यामनारायण की पत्नी वंदना (42) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

मृतक संतकबीरनगर के निवासी हैं। मृतक के मित्र चंद्रशेखर ने बताया कि श्यामनारायण चीनी मिल तुलसीपुर में सहायक गन्ना प्रबंधक थे। वह आज बलरामपुर बैठक में शामिल होने जा रहे थे। मीटिंग के बाद इलाज के लिए लखनऊ जाना था। इसी दौरान हादसा हो गया।
कन्नौज में पॉक्सो एक्ट अधिनियम को लेकर छात्रों को किया जागरूक*

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज शहर के सेठ बासुदेव सहाय इण्टर कॉलेज में गांधी जयंती के परिप्रेक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज के तत्वावधान में पॉक्सो अधिनियम-2012 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिप्रसाद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में गलत संगति के कारण छात्रों के दिग्भ्रमित होने की संभावना रहती है, जिसका उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को देश का कर्णधार बताते हुए कहा कि सभी छात्र अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें और महापुरुषों, गुरुजनों एवं अभिभावकों के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शिक्षा और सही मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी भविष्य में देश के सफल, सच्चे और ईमानदार नागरिक बन सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के विशेष जागरूकता कार्यक्रमों से छात्रों को कानून और उनके अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है तथा इससे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार कुशवाहा, सूर्य सिंह, सुफियान अहमद, राजेश कुमार, हर्षवर्धन, योगेंद्र सिंह, अरुण दुबे, गोविन्द सिंह, राजेश शुक्ला, राकेश यादव, धीरज द्विवेदी, प्रतिमा, अवधेश राठौर, संजय सैनी, विजय कुमार, आकाश बाबू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. शिव सिंह कुशवाहा ने किया।
गया और श्री जगन्नाथ की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ तिलवारी का दुबे परिवार

जौनपुर। बिहार में स्थित गयाजी को हिंदू धर्म में पितरों के मोक्ष और पिंडदान के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तिलवारी गांव निवासी दुबे परिवार के 11 सदस्य कल गया तथा श्री जगन्नाथ धाम यात्रा पर रवाना हो गए। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और रिश्तेदार उपस्थित रहे। श्री आरएस दुबे सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालक सुभाष दुबे के परिवार के 11 सदस्यों ने धार्मिक परिधान के साथ धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। इनमें श्रीमती तारा देवी, श्रीमती रानी और गुलाब चंद दुबे, श्रीमती सीमा और संजय कुमार दुबे, श्रीमती शशिकला और अरविंद कुमार दुबे, श्रीमती वंदना और कमलेश कुमार दुबे तथा सचिन ताराचंद दुबे का समावेश रहा। बैंड बाजे के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों ने गांव की परिक्रमा की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रेमशंकर मिश्रा, गोपीचंद मिश्रा, मंजुला पांडेय पत्नी IAS राजेश पांडेय, IPS ओपी पांडेय, डा० रामसागर मिश्र, अधीक्षक सुधाकर तिवारी, एड. चंदा दुबे पत्नी PCS मनोज दुबे, चंद्रमणि दुबे, अखिलेश दुबे, मुनीष मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णदेव दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य रामअनंद पांडे, मुकुंदधर तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्र, प्रधान हरशु पाठक, बदलापुर नगर पालिका अध्यक्ष वैभव सिंह, कृष्णदेव तिवारी, बांके बिहारी शुक्ला, विनोद शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद मिश्र, ललित शुक्ला, पूर्व प्रधान सुशील तिवारी, श्रवण कुमार तिवारी, उमेश मिश्रा हृदय प्रकाश तिवारी, शशिधर तिवारी, रामसागर दुबे, रामधारी तिवारी, अभिषेक तिवारी, विजय कुमार तिवारी,कपूर दुबे, दयाशंकर तिवारी
गणेश मेले में एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल ने  डांस प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
गणेश मेले के अवसर पर आयोजित भव्य डांस प्रतियोगिता मे एबीसी किड्ज मांटेसरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया

लखनऊ।  प्रतियोगिता में अनेक स्कूलों एवं विभिन्न ग्रुपों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लेकिन एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल की मनमोहक, आकर्षक एवं शानदार प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह का भी दिल जीत लिया। अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर विद्यालय के बच्चों ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।

इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका संगीता भार्गव  ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय प्रत्येक वर्ष गणेश मेले की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। हर वर्ष हमारे बच्चे अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से शानदार प्रस्तुतियां देकर पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं। इस वर्ष भी बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। यह  स्कूल के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है।संस्कार भारतीय द्वारा brijmahautsav में 2nd .बेबी हेल्थ शो में 2nd 5th aur 7th.....गणेश मेला duet डांस प्रतियोगिता में 3rd स्थान ABC ने प्राप्त किया है जो काफी सराहनीय है ।

संगीता  ने बताया चाहे  स्केटिंग हो चाहे twaikando...चाहे ओलम्पियाड हो चाहे पढ़ाई.....ABC के बच्चे अपना हर जगह अपनी पहचान बनाते हैं....  इस अवसर पर काजल, प्रिया, इशिता, मनप्रीत, रूपाली, निशा, सिल्की, शालू, दीपिका, अध्या, शिल्पा, दीक्षा, रक्षा, अर्शी, लक्षिता, हुमा, दीपा, दिया सहित समस्त सहयोगी अध्यापिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।