/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर CHO का अनिश्चितकालीन धरना, मऊ से लखनऊ रवाना होगी टीम lucknow
मऊ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर CHO का अनिश्चितकालीन धरना, मऊ से लखनऊ रवाना होगी टीम
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की टीम ने अपनी 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद को मांग पत्र सौंपा। CHO यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गुरुवार से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने पर शामिल होंगे।

CHO की प्रमुख मांगों में PBI को मूल मानदेय में समाहित कर समयबद्ध भुगतान, 60 हजार रुपये मानदेय अथवा 4800 ग्रेड पे के समकक्ष वेतनमान, पारदर्शी वार्षिक स्थानांतरण नीति, पृथक CHO कैडर एवं नियमितीकरण, DA-HRA, कैशलेस उपचार, एक करोड़ रुपये का बीमा कवर, सेवा अवधि के आधार पर वेटेज अंक तथा अर्जित अवकाश (EL) शामिल हैं।

CHO टीम ने बताया कि इन मांगों को लेकर अधीक्षक को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंप दिया गया है और टीम के सदस्य गुरुवार से लखनऊ में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

धरने में शामिल होने वाले CHO में जय गोबिंद, अखिलेश कुमार, सुशील प्रजापति, रंजना यादव, प्रीति यादव, नीलम, प्रतिभा कुमारी, पूजा सिंह और मोनिका चौहान शामिल हैं।

CHO टीम का कहना है कि यह आंदोलन व्यवस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए है। टीम के अनुसार, शासन की ओर से लिखित और समयबद्ध आश्वासन मिलने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

CHO ने मुख्यमंत्री से मांगों पर शीघ्र वार्ता कर समाधान कराने की अपील की है।
सीबीएसई वेबिनार में शिक्षकों ने जाना परीक्षा-2027 का अपडेट
विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की दी जानकारी

रामराज (मेरठ)। डी मोनफोर अकादमी में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित विशेष ऑनलाइन वेबिनार में विद्यालय के शिक्षकों और संबंधित कर्मचारियों ने सहभागिता की। वेबिनार में वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं, विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि सीबीएसई का यह वेबिनार शिक्षकों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। बोर्ड के दिशा-निर्देशों की सही जानकारी होने से विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा करने में सुविधा होगी।

निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि ऐसे वेबिनार शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं से अपडेट रखने में सहायक हैं। निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि सीबीएसई के नियमों और प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी विद्यालय के सुचारु संचालन के साथ विद्यार्थियों के हित में भी जरूरी है।

उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने बताया कि वेबिनार में शिक्षकों को पंजीकरण और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मिली। शिक्षकों ने दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक बिंदुओं को नोट किया। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे कार्यक्रमों को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए उपयोगी बताया।
भदोही में 4 अक्टूबर से 50वां कार्पेट एक्सपो: तैयारियों में तेजी, कारोबारी लगा रहे स्टॉल; CM योगी करेंगे उद्घाटन*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में 4 अक्टूबर से चार दिवसीय 50वां अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला 'इंडिया कार्पेट एक्सपो-26' शुरू होगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

एक्सपो मार्ट में एसी और लिफ्ट ठीक कर दिए गए हैं। रंग-रोगन, साफ-सफाई और फायर फाइटिंग सिस्टम का काम जारी है। स्टॉल बनाने वाली टीम दिल्ली से पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले का उद्घाटन करेंगे। उनके आने को देखते हुए 2 अक्टूबर तक एक्सपो मार्ट तैयार हो जाएगा। सुरक्षा के लिए 3 अक्टूबर को प्रवेश बंद रहेगा। प्रदेश के कई मंत्री भी भदोही पहुंचेंगे।

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) और प्रशासन मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत वस्त्र सचिव और आयुक्त (हस्तशिल्प) को भी बुलाया गया है। 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
बलिया: आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी
सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर भी जताई नाराजगी
जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश


संजीव सिंह बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान 12 विभागों में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
सपा का अनोखा प्रदर्शन: डिप्टी CM के बयान पर 1 किमी तक चलाया ई-रिक्शा
*इस्तीफे की मांग पर अड़े कार्यकर्ता


गोंडा।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के ई-रिक्शा और स्वरोजगार वाले बयान पर गोंडा में समाजवादी पार्टी ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने खुद ई-रिक्शा चलाकर करीब 1 किलोमीटर तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग की।मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे सपा कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर ई-रिक्शा लेकर जुटे। वहां से ई-रिक्शा चलाते हुए सेल्फी प्वाइंट तक करीब एक किमी तक मार्च किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा में सवारी बैठाने के लिए एक-दूसरे का हाथ खींचकर ई-रिक्शा चालकों की रोजमर्रा की परेशानियों को दिखाने की कोशिश की। इस दौरान सरकार विरोधी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।दरअसल 23 सितंबर को लखनऊ में भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ड्राइवरों को नौकरी के बजाय अपनी गाड़ी चलाकर कमाई करने और परिवार के साथ समय बिताने की बात कही थी। यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष के निशाने पर आ गया।सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ने कहा कि डिप्टी सीएम का बयान युवाओं के मनोबल को तोड़ने वाला है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद गौतम ने सरकार की रोजगार नीति पर सवाल उठाए।प्रदर्शन में छात्र सभा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अफजल खान समेत यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी, छात्र सभा और अल्पसंख्यक सभा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।सपा नेताओं ने कहा - युवाओं के रोजगार और ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
मऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत-2017” थीम पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र, मोहम्मदाबाद गोहना में किया गया। प्रतियोगिता में एनपीआरसी स्तर पर चयनित कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल रहे।

प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय महापुर की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदाबाद गोहना-2 की छात्रा दिशा पटवा द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से आदर्श मोहम्मदाबाद गोहना के आबू साद शेख तथा कंपोजिट विद्यालय हाफिजपुर की नेहा विश्वकर्मा ने हासिल किया।

इस अवसर पर नोडल के रूप में पवन कुमार गुप्ता, मदन कुमार, आकाश तिवारी, हिमांशु, विक्रम सिंह, राजेश कुमार, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, उषा मौर्य और प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि प्रतीक जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं और वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तहसील, जिला एवं मंडल का नाम रोशन कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मऊ कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों का एक दिवसीय धरना
मऊ कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों का एक दिवसीय धरना, विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

मऊ। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। धरने में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

धरने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शासन एवं संबंधित विभागों को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। उन्होंने पेंशनरों को मिलने वाली सुविधाओं, लंबित मामलों तथा अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में विभाग और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाना आवश्यक है।

धरने के दौरान पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाने की मांग की।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।
इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर संदिग्ध बोरी मिलने से मचा हड़कंप
मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर संदिग्ध हालत में बोरी मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने जब बोरी को खोलकर देखा तो उसमें मुर्गी के पंख मिले।

बोरी को लेकर कुछ समय तक तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाती रहीं, लेकिन जांच के बाद मामला सामान्य निकला। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने भी मौके की जानकारी ली।
मऊ नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश, रंगोली-पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी छात्रों की प्रतिभा

मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो नुक्कड़ नाटक टीमें अलग-अलग निर्धारित स्थानों पर प्रस्तुतियां देकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुविधाओं और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दे रही हैं। कलाकार मनोरंजक अंदाज में लोगों को योजनाओं का लाभ लेने तथा अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

अभियान के तहत घोसी तहसील के माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

जैश किसान इंटर कॉलेज, बनगांव में हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की रंगोली में केदारनाथ इंटर कॉलेज, टेघना ने प्रथम और जैश किसान इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में जैश किसान इंटर कॉलेज प्रथम, संत देवरहवा इंटर कॉलेज, मझवारा द्वितीय और बाबा धनीदास इंटर कॉलेज, सोनडीह तृतीय रहा।

पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिंस कुमार प्रथम, आदित्य चौहान द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में निशिका कुमारी प्रथम, रानी चौहान द्वितीय और शिवानी चौहान तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों ने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की अपील की। अधिकारियों के अनुसार अभियान के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
45 छात्राओं के बीच हुआ मिस फ्रेशर का मुकाबला, मुस्कान राय ने जीता खिताब
चंदौली। डीडीयू नगर विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की 45 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को पांच चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें परिचय, कैटवॉक, हावी, विषय प्रस्तुति और प्रश्नोत्तर शामिल रहे। विभिन्न चरणों के बाद प्रतिभागियों की संख्या घटाकर अंतिम चरण में 10 छात्राओं तक पहुंचाई गई। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शन के आधार पर बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान राय को मिस फ्रेशर चुना। रिया यादव ने दूसरा और बीए प्रथम सेमेस्टर की वंशिका श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता छात्राओं को सीनियर छात्राओं ने क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। व्यवस्थापिका डॉ. स्मृति श्रीवास्तव और प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने विजेताओं को मां सरस्वती की प्रतिमा और बैच प्रदान किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य आकाश यादव, व्यवस्थापिका, प्राचार्या और विभागाध्यक्ष गायत्री सिंह ने मां सरस्वती एवं स्व. विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

मुख्य एंगल: यह आयोजन सिर्फ मिस फ्रेशर चयन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्राओं को मंच, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के रूप में सामने आया।