/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले lucknow
यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले
शासन ने जारी किए आदेश, डॉ. मनोज कुमार, हेमराज मीना और राजेश द्विवेदी को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. मनोज कुमार, आईपीएस-आरआर 2006 — पुलिस महानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, पश्चिमी जोन, मुरादाबाद भेजे गए हैं।वहीं, हेमराज मीना, आईपीएस-आरआर 2012 — पुलिस उपमहानिरीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह राजेश द्विवेदी, आईपीएस-एसपीएस 2013 — सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजे गए हैं।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर AAP कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीद के विचारों को किया नमन !
गोंडा।शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टामसन चौराहा स्थित शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह टामसन इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के देश के प्रति समर्पण, त्याग और विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी जनपद गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि, “शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे युवाओं के लिए साहस, त्याग, विचार और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा हैं। भगत सिंह जी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें हर नागरिक को सम्मान, शिक्षा, समान अवसर और न्याय मिले। उनकी जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके विचारों को अपने आचरण और जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाएं।”उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शहीद भगत सिंह जी की जयंती की पूर्व संध्या पर 27 सितंबर 2026 को जिला चिकित्सालय गोंडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने कहा कि, “शहीद भगत सिंह जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि देश और समाज के लिए किया गया त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाता।
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंप

नितेश श्रीवास्तव

भदोही । शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर कहाँ मिलेंगे? भाजपा के दफ्तर में…” सहित जोरदार नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के हाथ में रखा पिंजरा आकर्षण का केंद्र रहा। पिंजरे के बाहर भाजपा कार्यालय का प्रतीकात्मक चित्र और अंदर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाई गई थी। कांग्रेस ने इसके माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सहित 9 सूत्रीय मांगें रखी गईं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा, “चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है। मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें पद से हटाकर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।”

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा, “आज देश में सबसे बड़ा सवाल जनता के वोट की सुरक्षा का है। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों की स्वतंत्र जांच जरूरी है। कांग्रेस का संघर्ष हर नागरिक के वोट और लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा के लिए है। वोट की ताकत से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने सहित कांग्रेस की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो कांग्रेसजन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक चित्र का दहन कर जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे ‘राजन’, माबूद खान, पंडित दीनानाथ दूबे, सुरेश चंद्र मिश्रा, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, मुसीर इकबाल, सुरेश उपाध्याय, राजेश पांडेय, संजीव दूबे, अवधेश पाठक, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, अजय प्रजापति, महेश चंद मिश्रा, शिव पूजन मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, नाजिम अली,उपेंद्र कुमार भारती, संजय जायसवाल,  गुलजारी उपाध्याय, शक्ति मिश्रा, शमसीर अहमद, सरफराज अहमद, जज लाल राय, अनीश शेख, राकेश पाल,सुमित शुक्ला चिंटू बंसीधर शुक्ला, कमलेश शुक्ला, ज्ञानी गौतम, विशाल गौतम, धीरज पाल, नितिन सिंह, राजकुमार गौतम, रामू गौतम, राम सजीवन गौतम, मखौइलाल बिंद, भगवान दास बिंद, मुनेंद्र बिंद, राम बाबू गुप्ता, मीना देवी, संतोष पाल, राजेश पाल, बिमलेश पाल, महेंद्र यादव, करण मौर्या, अलाउद्दीन, राजेश सरोज, संदीप गौतम,  परवेश हाशमी, राजनाथ यादव, गुलाबधर प्रजापति, मुलायम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
गोवंश तस्करी गैंग के 4 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट:एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक कुल 3 अभियुक्त पकड़े गए*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में गैंग के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक कुल तीन अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। जिन चार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है, उनमें गैंग लीडर इकबाल कुरैशी (भभुआ, बिहार) और सक्रिय सदस्य ओमप्रकाश कनौजिया उर्फ विशाल, राहुल कुमार, अमित सिंह उर्फ सूर्यभान सिंह (सभी इटहरा, भदोही) शामिल हैं।

यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए क्रूरता से गोवंशों को वाहनों में लादकर वध के लिए पंडुआ (पश्चिम बंगाल) ले जाता था।

8 मार्च 2026 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी से क्रूरतापूर्वक लादे गए 3 गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में थाना कोईरौना में मुकदमा दर्ज हुआ था।

हाल ही में, राहुल कन्नौजिया (इटहरा, कोईरौना) को गिरफ्तार किया गया है।
विवाहित महिला अभ्यर्थियों के EWS प्रमाण-पत्र में पति पक्ष को मान्यता मिले, TGT-PGT में सामान्य अध्ययन के प्रश्न हटाकर विषय आधारित प्रश्न पूछे जा
प्रयागराज , उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती से संबंधित प्रक्रियाओं में अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने आयोग के अध्यक्ष से दो महत्वपूर्ण मांगों पर तत्काल विचार करने का अनुरोध किया है।

अनिल सिंह ने कहा कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों से जाति, आय, निवास एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित प्रमाण-पत्रों के मामले में स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है। विशेष रूप से विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए EWS प्रमाण-पत्र पति पक्ष के आधार पर स्वीकार किए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद महिला का निवास एवं आर्थिक परिस्थितियां पति के परिवार से जुड़ती हैं, इसलिए केवल पिता पक्ष के प्रमाण-पत्र पर निर्भरता अभ्यर्थियों के सामने अनावश्यक कठिनाई पैदा कर सकती है।

उन्होंने मांग की कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए पति पक्ष के EWS प्रमाण-पत्र को मान्य करने संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि आवेदन एवं प्रमाण-पत्र सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।

इसी क्रम में TGT एवं PGT भर्ती परीक्षा को लेकर अनिल सिंह ने कहा कि सामान्य अध्ययन के बड़ी संख्या में प्रश्न शामिल किए जाने के बजाय अभ्यर्थियों के संबंधित विषय की संपूर्ण एवं गहन समझ को परीक्षा में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, गृहविज्ञान आदि विषयों के अभ्यर्थी अपने विषय में वर्षों तक अध्ययन करते हैं, इसलिए चयन परीक्षा में विषयगत ज्ञान को पर्याप्त महत्व मिलना चाहिए।

उन्होंने आयोग से मांग की कि TGT-PGT परीक्षा में सामान्य अध्ययन के प्रश्नों की संख्या कम/हटाकर संबंधित विषय के अधिकाधिक प्रश्न शामिल करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों की विषयगत दक्षता को बेहतर ढंग से परख सके।

अनिल सिंह ने कहा कि दोनों विषयों पर आयोग द्वारा स्पष्ट एवं अभ्यर्थी हित में निर्णय लिया जाना आवश्यक है, जिससे आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा व्यवस्था को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो तथा अभ्यर्थियों को समान एवं पारदर्शी अवसर मिल सके।
मनरेगा में कथित फर्जी हाजिरी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
तीन दिन की भारी बारिश के बावजूद मजदूरों की फोटो हाजिरी लगाने का दावा, शिकायतकर्ताओं को धमकाने के आरोप भी सामने आए

मुख्य विकास अधिकारी(मेरठ) विकासखंड हस्तिनापुर की ग्राम पंचायत सैफपुर-फिरोजपुर में मनरेगा कार्यों को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीण कंवरपाल सिंह पुत्र राजपाल ने मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ को शपथपत्र देकर मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

शपथपत्र में आरोप लगाया गया है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश होने के बावजूद मनरेगा कार्यों में मोबाइल एप के माध्यम से मजदूरों की फोटो हाजिरी दर्ज की जा रही है। शिकायतकर्ता का दावा है कि कुछ ऐसे लोगों की भी फोटो हाजिरी दर्ज की गई, जो मौके पर वास्तविक रूप से कार्य करते हुए मौजूद नहीं थे।

पोर्टल की फोटो हाजिरी और मौके की स्थिति का हो सत्यापन

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की गई फोटो हाजिरी, मास्टर रोल, मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति और मौके पर कराए गए कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए। इसके साथ ही कार्य की तकनीकी स्वीकृति, संबंधित अभिलेख, माप पुस्तिका, निरीक्षण रिपोर्ट तथा भुगतान प्रक्रिया की भी जांच किए जाने की मांग की गई है।

शपथपत्र में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान फर्जी हाजिरी, वित्तीय अनियमितता अथवा सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी धन की क्षति पाए जाने पर उसकी वसूली सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।

शिकायत करने वालों को धमकाने का भी आरोप

ग्रामीण ने शपथपत्र में यह भी आरोप लगाया है कि मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत करने वाले कुछ लोगों पर ठेकेदार द्वारा दबाव बनाने और धमकाने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्रवाई अथवा दबाव के भय से कुछ ग्रामीण खुलकर शिकायत करने से बच रहे हैं।
ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की

शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत सैफपुर-फिरोजपुर में संचालित मनरेगा कार्यों की स्वतंत्र जांच कराने और जांच टीम को मौके पर भेजकर कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया है। साथ ही मनरेगा पोर्टल पर दर्ज फोटो हाजिरी और मौके पर मौजूद मजदूरों एवं कार्य की वास्तविक स्थिति का मिलान कराने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने तथा जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की

दिनांक: 28 सितंबर 2026
सुल्तानपुर: भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान
आजाद समाज सेवा समिति ने निकाली प्रभात फेरी, 28 पदाधिकारियों ने रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सुल्तानपुर। आजाद समाज सेवा समिति द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर में प्रभात फेरी निकालकर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं  पर माल्यार्पण कर जिला पंचायत स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी आयोजित हुई तथा मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में संस्था के 28 प्राधिकारियों द्वारा रक्तदान कर शहीद ए आज़म भगत सिँह सहित देश की आजादी के लिए अपने प्राण नेवछावर करने वाले समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
      रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डॉ प्रियंका वर्मा, सीएमएस डाक्टर अविनाश गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार सिंह,  व वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि शहीदों की जयंती व पुण्यतिथियों पर रक्तदान कर शहीदो को श्रद्धांजलि देने की आजाद समाज सेवा समिति की परंपरा की जितनी सराहना की जाए कम है। इसके पूर्व गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान व उपाध्यक्ष बब्लू सिंह प्रधान, उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी एवँ रविंद्र तिवारी ने कहा कि भगत सिंह ने आजादी के आंदोलन में सरदार होते हुए भी अपने बाल तक कटवा लिए उन्होंने धर्म से  बढकर अपने राष्ट्र को सर्वोपरि माना। गोष्ठी में विजय यादव, दिलीप सिँह, सरदार जेपी सिंह, प्रवक्ता सर्वेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये और गोष्ठी में उपस्थित राजवीर श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीत `मेरा रंग दे बसंती चोला,, के गीत से सबको भाव विभोर कर दिया। रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख दुबेपुर प्रतिनिधि शेखर सिंह, शराफत खान, शैलेश वर्मा, मसूद अहमद, गिरीश तिवारी, अमित सिंह, योगेश कुमार सिंह, रियासत अली, रणजीत कुमार राय, मोहम्मद यूनुस, हेमंत तिवारी, आदर्श सिंह, प्रणव श्रीवास्तव, हर्षित तिवारी, माहे आलम, अमित शर्मा, विनोद रावत, अजय कुमार सिंह, मकसूद अंसारी, एडवोकेट शिव शंकर सिंह, मोहम्मद शफीक घोसी, अनिल कोरी, दिलीप सिंह, अनुज, राजू सिह, प्रवीण दीक्षित, मयंक पांडे, व सर्वेश सिंह सहित 28 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में हाफिज मुजम्मिल, धर्मेंद्र जायसवाल गभडिया, अब्दुल मन्नान , धर्मेंद्र जायसवाल भँडरा, जितेंद्र तिवारी अशोक तिवारी, एडवोकेट अनिल सिंह, विद्या प्रकाश शुक्ला, मोइद खान अजमल खान, मोहम्मद वसीम खान, शरद त्रिपाठी, शिव नायक वर्मा, मोहम्मद नसीम शैलेंद्र रावत रतन कसौधन, राजेंद्र पटवा, विजय बहादुर सिंह बब्बन गाजी, गणेश कुमार, रविंद्र बहादुर सिंह, किशन चौरसिया, अब्दुल हक, सुनील पांडे एडवोकेट, प्रदीप सिंह एडवोकेट, एल आई सी दिलीप सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 की मौत
मऊ। इस्लामाबाद क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत-बचाव एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
योग्यता हतोत्साहित होती है तो नुकसान नुकसान किसी एक वर्ग का नहीं पूरे देश का होता है: सूरज प्रसाद चौबे
लखनऊ । सवर्ण समाज, पिछड़ा समाज जिला जौनपुर, वाराणसी से आज सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के आवास पर आए, जिनका राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया, सम्बोधित करते हुए कहा कि वाराणसी में भूख हड़ताल पर बैठे हमारे साथियों को पुलिस ने डिटेन कर अस्पताल पहुंचा लेकिन हमारी आवाज को डिटेन नहीं किया जा सकता है सरकार को हमारी जायज मांगो पर बात करनी पड़ेगी हम रुकने वाले नहीं हैं बदलाव होने तक लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे आरक्षण पर सवाल सिर्फ आज की नौकरियों या कालेज की सीटों का नहीं है ।

सवाल आने वाली पीढ़ियाँ का है अगर अवसरों का आधार लगातार योग्यता और प्रदर्शन से हटकर केवल पहचान बनता गया तो इसका असर देश की प्रतिस्पर्धातमक क्षमता पर पड़ेगा गरीब किसी भी वर्ग का हो, उसे शिक्षा और अवसर मिलना चाहिए। लेकिन सहायता का आधार आर्थिक और वास्तविक पिछड़ापन हो जन्म नहीं । देश में ऐसी व्यवस्था चाहिए जो कमजोर को ऊपर उठाए, लेकिन योग्य को नीचे न धकेले क्यों कि जब योग्यता हतोत्साहित होती है तो नुकसान किसी एक वर्ग का नहीं पूरे देश का होता है, जिससे कि सामान्य वर्ग के साथ अन्याय न हो समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव के उस बयान की निन्दा किया जिसमे पत्रकार वार्ता में मनु  के लिए कहे मनु स्मृति एक सामाजिक संतुलन व्यवस्था बनाने का नाम है सभी को समानता सम्मान सुरक्षा का नाम है अम्बेडकर ने केवल अपने जाति के लिए काम किया सामाजिक असंतुलन बढ़ाने का काम किया पत्रकार की कोई जाति नहीं होती है उसकी पहचान जाति से नहीं लेखनी से होती हैं ।
सरकारी आईडी से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह पकड़ा:भदोही पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 200 फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का खुलासा

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी आईडी और ओटीपी का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करते थे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी ब्लॉक में संविदा कर्मी के पद पर कंप्यूटर आपरेटर था।सुरियावां थाना पुलिस की कार्रवाही में यह आरोपी पकड़े गए है । कई जिलो के रहने वाले लोगों के नाम से करीब 400 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है भदोही के एसपी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को गुमराह कर उनके यूजर आईडी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के नाम पर यह ओटीपी प्राप्त करते थे और फर्जी दस्तावेज या सादे कागज अपलोड कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए करीब डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन के साक्ष्य भी पुलिस को प्राप्त हुए हैं । कृष्ण कुमार प्रजापति जो ब्लॉक स्तर पर संविदा के पद पर कंप्यूटर ऑपरेटर था उसी के माध्यम से प्रदीप और कमलकांत यादव फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का काम करते थे आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन एवं बैंक खातों में 111000 के ऑनलाइन अवैध लेनदेन की जानकारी पुलिस को लगी है पुलिस ने कहा कि इस गैंग में जो उन लोग शामिल है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।