/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ में आरटीओ ऑफिस के पास पेड़ गिरा, बाजार-रेलवे स्टेशन मार्ग बाधित lucknow
मऊ में आरटीओ ऑफिस के पास पेड़ गिरा, बाजार-रेलवे स्टेशन मार्ग बाधित
मऊ। तेज बारिश और हवा के चलते आरटीओ ऑफिस के बगल से बाजार और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिर गया।

पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय जनता ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते पेड़ों की छंटाई और सड़क व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।

उन्होंने नगर पालिका से तत्काल पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराने की मांग की।
मऊ भटौली फीडर नंबर-3 की बिजली लाइन खराब, चक्रवाती तूफान के बीच विभागीय टीम ने संभाली व्यवस्था
बख्तावरगंज में विद्युत समस्या के दौरान जनता ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ, कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना

मऊ। जनपद में चक्रवाती तूफान और तेज हवा के बीच रविवार को विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। भटौली फीडर नंबर-3 के अंतर्गत बख्तावरगंज की विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक उत्पन्न हुई विद्युत समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची तथा खराबी को दूर करने के लिए कार्य शुरू किया। तेज हवा और खराब मौसम के बीच लाइन को दुरुस्त करने का काम कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

इस दौरान क्षेत्र की जनता ने भी बिजली विभाग के कर्मचारियों का सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग देते हुए विद्युत व्यवस्था बहाल कराने में अपनी भूमिका निभाई।

विपरीत मौसम के बावजूद विभागीय कर्मियों द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों को स्थानीय लोगों ने सराहा।
चक्रवाती तूफान के कारण जिले के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और विद्युत लाइनों के प्रभावित होने से बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा है।

ऐसे में विभागीय टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लाइन की जांच, फॉल्ट खोजने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम कर रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आपदा और खराब मौसम के समय जनता और विभाग के कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग से समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकता है।

बख्तावरगंज में भी लोगों ने विभागीय टीम के साथ मिलकर सहयोग की मिसाल पेश की।
लगातार बारिश के बीच गोमती मित्रों का श्रमदान, विसर्जन के बाद चमकाया तट*
सुल्तानपुर:-
लगातार बारिश से बिगड़े हालातों के बीच भी गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने रविवार को श्री सीताकुण्ड धाम में साप्ताहिक श्रमदान किया। प्रातः 06:00 से 09:00 बजे तक चले अभियान में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद घाट और तट पर फैली गंदगी को हटाकर पूरे तट की सफाई की गई।
इस दौरान गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सीताकुण्ड धाम के आसपास तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि धाम की धार्मिक एवं शांतिपूर्ण गरिमा को देखते हुए आसपास तेज आवाज में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, राकेश सिंह दद्दू, अजय प्रताप सिंह, दिनकर सिंह, मुन्ना पाठक, राम क्विंचल मौर्या, आलोक तिवारी, रामु सोनी, अभय सोनी, आभास शर्मा, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी गठित*

*आयुष अध्यक्ष, अंबर महामंत्री और आदर्श बने कोषाध्यक्ष*


उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। नगर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार की देर रात अग्रवाल युवा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। समाज में एकता, सेवा और विकास को नई दिशा देने तथा आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव को लेकर युवा सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। सर्वसम्मत निर्णय के तहत आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री तथा आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल, सहमंत्री नमन अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष अच्छत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आयुष गर्ग चुने गए।वही संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए सर्वोत्तम गोयल व संदीप अग्रवाल को नया संरक्षक तथा निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रफुल्ल अग्रवाल व कुशाग्र गर्ग ने संगठन की नई सदस्यता ग्रहण की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों से नवचयनित टीम को शीघ्र कार्यभार सौंपने का आग्रह किया, जिस पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर एक सशक्त मंच तैयार करेंगे। बैठक में गंगन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, निमित्त, अमृत, अंकित, गौरव जैन, अभिलाष, विनय, पवन, दिलीप, आनंद, गोविंद, अर्पित, अंश गोयल, अमन, मानस, अनमोल, आशुतोष, आलेख, हिमांशु, पीयूष, गोपी, सूरज समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समाज के संरक्षक पंकज अग्रवाल ने दी।
करोड़ों के नाले से नहीं निकला पानी, शिलापट्ट भी बयां कर गया विकास का सच
-नगरपालिका के दावों की निकली हवा, जहां हुआ था निर्माण वहां भी बारिश ने खोली पोल
-किसी ने भिगोया घुटने तक तो रास्ते से अनजान लोग गुजरने में दिखे भयभीत
-शहर के दर्जन भर स्थानों का वही हाल, बारिश के बाद जनता दिखी बेहाल



  उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। चक्रवाती हवा के साथ सुबह 9 बजे से 3 बजे तक हुई लगातार बारिश ने करोड़ों के नालों की परीक्षा ले ही ली। उस परीक्षा में नाले पूरी तरह से फेल नजर आए और हर बार की तरह से जल भराव की संभावना पास होती दिखी। करोड़ों के नालों से पानी तो नहीं निकल सका और गांधी तिराहा के पास लगा लोकार्पण का शिलापट्ट भी विकास का सच बयां कर गया। नगरपालिका प्रशासन के विकास के दावे बारिश के बाद पानी में डूबते नजर आए। करोड़ों रुपये खर्च कर नालियों और जल निकासी की व्यवस्था करने का दावा करने वाली नगरपालिका की हकीकत अब सडक़ों पर नजर आ रही है। स्थिति यह है कि विकास कार्यों का दम भरने वाला लोकार्पण शिलापट्ट खुद जलमग्न हो चुका है। चुनाव जीतने से पूर्व नगरपालिका चेयरमैन ने जनता से वादा किया था कि नगर की जल निकासी उनकी पहली प्राथमिकता होगी।... लेकिन आज हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। नगर के रैदोपुर स्थित गांधी तिराहे से जीजीआईसी स्कूल की तरफ जाने वाला पूरा मार्ग लबालब पानी से भरा हुआ था। लोगों को घुटने भर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
जीजीआईसी मार्ग पर जलभराव का आलम यह है कि हाल ही में लाखों-करोड़ों की योजना से बने नाले के लोकार्पण का शिलापट्ट जिस पर अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर और अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम दर्ज है वह भी आधा पानी में डूब चुका था। यह नजारा नगरपालिका की अधूरी तैयारियों की पोल खोलने के लिए काफी है। केवल रैदोपुर ही नहीं, बल्कि पूरा नगर क्षेत्र इस समय नारकीय स्थिति झेल रहा है, खुद पालिका कार्यालय के आसपास पानी जमा था। हीरापट्टी से हरिऔध नगर मार्ग पहले से ही गड्ढों में तब्दील है और ऊपर से जलनिकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं। पांडेय बाजार से ब्रह्मस्थान मार्ग तालाब में तब्दील हो चुका था। बदरका ईदगाह, करबला मैदान व दलसिंगार, आसिफगंज जैसे निचले इलाकों में पानी भरने से घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल नाले की सफाई के नाम पर बजट का बंदरबांट किया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। जल निकासी का कोई सही स्रोत न होने के कारण हल्की बारिश में भी शहर ठहर जाता है। करोड़ों रुपये बहाने के बाद भी जनता जलभराव झेलने को मजबूर है। आखिर कब तक कागजी दावों के सहारे जनता को ठगा जाएगा।
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना के मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का बढ़ा खतरा
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर झुंड में बैठे और घूमते पशुओं के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आवारा पशुओं को हटाने और उनके लिए उचित व्यवस्था करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुख्य मार्ग को आवारा पशुओं से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई*
*गोंडा।* शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन गोंडा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल अनीस नाना, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, जानकी देवी, जाकिर अली, सुकई भारती, हरि श्याम सोनी, विनोद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संयुक्त बयान में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी और जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह सादगी, ईमानदारी और विद्वता की मिसाल थे। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक मजबूती हासिल की। मनरेगा, सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे ऐतिहासिक निर्णय उनकी देन हैं। उनके विचार आज भी हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
मेधावियों को पुरस्कार डीपीएम में डिजिटल पढ़ाई शुरू
बहसूमा। कस्बा स्थित डीपीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शनिवार को सत्र 2025-26 की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल बोर्ड का भी उद्घाटन किया। सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर दे रहा है। अब कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के साथ एआई आधारित तकनीक से पढ़ाई कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को विषयों को सरल तरीके से समझने में मदद मिलेगी। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
मऊ बारिश का कहर: परदहा में कच्चा मकान ढहा, चार घायल
प्रशासन ने बारिश को लेकर बढ़ाई सतर्कता, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती


मऊ। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सदर तहसील क्षेत्र के परदहा गांव में शनिवार दोपहर एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण मिट्टी से बना पुराना मकान कमजोर हो गया था। शनिवार दोपहर अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिससे उसके अंदर मौजूद चार लोग मलबे की चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस की सहायता से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में सतर्कता बढ़ा दी है।

प्रशासन की ओर से लोगों से जर्जर एवं कच्चे मकानों में रहने के दौरान विशेष सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।
बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखे जाने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भी बारिश के दौरान पुराने और जर्जर मकानों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दुर्गागंज में दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 3500 रुपये भी बरामद किए

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र में एक दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

यह घटना मध्यरात्रि हरिकरनपुर निवासी अनिल कुमार की सदूकबीर स्थित दुकान पर हुई थी। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर काउंटर से 10,000 रुपये चुरा लिए थे।

शिकायत के आधार पर दुर्गागंज थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी हैदर अली को सुकनहवा तालाब, शेरपुर के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान मिश्राईनपुर निवासी हैदर अली (45) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 3500 रुपये मिले। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 
अवर निरीक्षक हरिन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल नन्दजी यादव तथा कांस्टेबल उमेश कुमार, थाना दुर्गागंज।