मऊ जीआरपी थाने के अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान कई चीजों में मिली खामियां
![]()
थाना प्रभारी संतोष यादव को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के मिले निर्देश
मऊ। राजकीय रेलवे पुलिस अनुभाग गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रतन गौतम ने जीआरपी थाना मऊ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
इस दौरान जीआरपी थाना प्रभारी संतोष यादव समेत थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय तथा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेखों में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर गुण-दोष के अनुसार विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि ट्रेनों में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं और रेलवे ट्रैक अवरोध के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रभावी योजना बनाकर उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने रेलवे प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग और वेटिंग हॉल का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष निगरानी और अभियान चलाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जीआरपी के सभी उप निरीक्षक, महिला कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।





Sep 18 2026, 13:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k