भाकियू की बैठक में गरजे किसान नेता, समस्याओं के समाधान की उठी मांग
संभल । भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को ग्राम - अडोला माफी में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता चौ. ऋषिपाल सिंह एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंच रहा है। संगठन का उद्देश्य किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि किसान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों एवं युवाओं को जोड़ा जाए ।
बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण खेती का कार्य प्रभावित होता है ! बिजली आपूर्ति में सुधार, खराब विद्युत लाइनों एवं पोलों को दुरुस्त कराने तथा अनावश्यक रूप से बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराकर सही कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही गांवों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई ! गन्ने के भुगतान और फसल के उचित मूल्य का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया ! किसान अपनी फसल तैयार करने में महीनों मेहनत करता है, लेकिन समय पर भुगतान नहीं मिलने से उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
गन्ने का भुगतान समय से कराने तथा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग उठाई ! संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बोलते हुए बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान, खाद-बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, सरकारी प्रमाण पत्रों में देरी तथा वारिसान दर्ज कराने जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखकर समाधान की बात कही ! गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, दवा का छिड़काव कराने, गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांवों के नाम के बोर्ड लगाने और संभल रेल विस्तार से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी गई ! संगठन विस्तार करते हुए कार्यकारिणी द्वारा बालेंद्र सिंह को ग्राम अध्यक्ष, महावीर सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष, अमान अली को ग्राम महासचिव, मौसम अली को ग्राम सचिव, गुलफाम अली को ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया ! युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता सौंपकर आभार व्यक्त करते हुए कहा पदाधिकारी किसान हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे ।
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला सलाहकार सरदार गुरुवचन सिंह, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महासचिव अनमोल कुमार, युवा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला प्रचार मंत्री सन्तवीर सिंह, जिला महासचिव (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ.मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लॉक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी, ब्लॉक प्रभारी नरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, नरदेव सिंह, बालेन्द्र चौधरी, रिंकू सिंह, अमन चौधरी, शिव चौधरी, महावीर सिंह, विपिन सिंह, सोनू सिंह, अंसार अहमद, अमान मालिक, धर्म सिंह, सतपाल सिंह, चौ. चन्द्रपाल सिंह, ताहिर अली, बिजेन्द्र कुमार आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Sep 13 2026, 18:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1