अभियान अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में चला
जनपद मऊ -: मोहम्मदाबाद गोहना विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे विद्युत बकाया वसूली एवं कनेक्शन जांच अभियान के क्रम में शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र करहा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।
इस दौरान एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण, अवर अभियंता छोटेलाल, विपिन चतुर्वेदी, उमेश यादव समेत विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की।
जांच के दौरान सात विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा गलत तरीके से विद्युत का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
अभियान के दौरान दो नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए, दो नए मीटर लगाए गए तथा चार विद्युत कनेक्शनों में विधा/लोड परिवर्तन की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभाग को करीब 80 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।
एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं के यहां अभी तक मीटर नहीं लगे हैं, वे स्मार्ट मीटर अवश्य लगवाएं।
स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत बिल से संबंधित संदेश मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे और उपभोक्ता मोबाइल के जरिए ही अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। इससे उन्हें बिल जमा करने के लिए विद्युत उपकेंद्र आने की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहा है और समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने अपील की कि मोबाइल पर बिल संबंधी संदेश प्राप्त होते ही निर्धारित तिथि के भीतर विद्युत बिल का भुगतान कर दें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कार्रवाई से बचा जा सके।





Sep 11 2026, 17:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k