/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ में दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की जेल, 30 हजार रुपये जुर्माना Mau1
मऊ में दुष्कर्म के दोषी को 14 साल की जेल, 30 हजार रुपये जुर्माना

शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

मऊ। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म के मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी फुरकान रजा को दुष्कर्म और धमकी देने का दोषी मानते हुए कुल 14 साल की कड़ी जेल और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। जांच पूरी होने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भीरा निवासी फुरकान रजा के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने अभियोजन पक्ष की ओर से कुल पांच गवाह पेश किए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के साथ रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया।

दुष्कर्म और धमकी का दोषी

अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म और धमकी देने का दोषी माना। दुष्कर्म के मामले में 14 साल की कड़ी जेल और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।

वहीं, धमकी देने के मामले में 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल की सजा होगी।

अदालत ने गवाहों को समय से पेश कराने के लिए थाना मुहम्मदाबाद गोहना के न्यायालय पैरोकार अखंड प्रताप गौतम के कार्य की भी सराहना की।

मऊ: UGC के विरोध में सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर उमड़ी भारी भीड़

मऊ। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को सवर्ण एकता मंच के आह्वान पर UGC के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सरकार और संबंधित संस्थाओं से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

धरना स्थल पर जुटी भीड़ के बीच वक्ताओं ने UGC से जुड़े प्रावधानों और समान आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।

मऊ कलेक्ट्रेट धरना स्थल से तस्वीरें सामने आने के बाद प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।

मऊ: बेसमेंट में संचालित देवराज कैफे को प्रशासन ने किया सील, मचा हड़कंप!

नगर पंचायत की नोटिस के बावजूद संचालन बंद न करने पर मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में स्थित देवराज कैफे को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि कैफे का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा था। नगर पंचायत की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संचालक द्वारा कार्रवाई का पालन नहीं किया गया।

इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कैफे को सील कर दिया।

वहीं, क्षेत्र में बेसमेंट में संचालित अन्य प्रतिष्ठानों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मेहरबानी के चलते नियमों की अनदेखी होती रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई करता है या नहीं।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मऊ -: थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ साइबर पुलिस टीम द्वारा गुम/खोये हुए कुल 01 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग- 16,999/- वापस कराया गया

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम द्वारा गुम/ खोये हुए 01 अदद मोबाइल फोन आवेदक मुन्ना लाल पुत्र स्व भोलानाथ निवासी मीरपुर रहीमाबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ का redmi कम्पनी का फोन कीमत- 16,999/- (सोलह हजार नौ सौ निन्यानवे रूपया) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसके मालिक को तस्दीक कर सुपुर्द किया गया ।

मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।

अपहरण व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक नफर बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा चमड़ा गोदाम नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0- 180/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बी.एन.एस. (BNS) व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) थाना हलधरपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । बाल अपचारी अपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 180/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बी.एन.एस. (BNS) व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता

1. एक नफर बाल अपचारी ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान

1.दिनांक- 08.09.2026

2.स्थान- चमड़ा गोदाम नहर पुलिया के पास ।

मऊ में 10 सितंबर को लगेगा मासिक गोद भराई कैंप, कम दरों पर होंगी जरूरी स्वास्थ्य जांचें




मऊ। गर्भवती महिलाओं एवं परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. अलका राय के हॉस्पिटल, मुंशीपुरा, पानी टंकी के पास, आजमगढ़ मोड़, मऊ में 10 सितंबर, गुरुवार को मासिक गोद भराई कैंप आयोजित किया जाएगा।




हर माह आयोजित होने वाले इस विशेष कैंप में डॉ. लाल पैथ लैब की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य जांचें बेहद कम दरों पर की जाएंगी। कैंप में मात्र ₹10 में हीमोग्लोबिन और शुगर जांच, जबकि ₹200 में थायराइड व HbA1c समेत अन्य जांचें उपलब्ध रहेंगी।




इसके अलावा बीएमडी टेस्ट और चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है।




कैंप में आने वाले लोगों के लिए समय प्रातः 10 बजे से निर्धारित किया गया है। डॉ. अलका राय के हॉस्पिटल, मुंशीपुरा में आयोजित इस कैंप में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।




स्थान: डॉ. अलका राय हॉस्पिटल, मुंशीपुरा, पानी टंकी के पास, आजमगढ़ मोड़, मऊ

दिन: 10 सितंबर, गुरुवार

समय: सुबह 10 बजे से

पीपीपीमऊ -: ऑपरेशन अज्ञात 2.0 में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट के 10 वाहनों का चालान

मऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन अज्ञात 2.0 विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने जिले में माल वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत नंबर प्लेट, मानक विहीन नंबर प्लेट तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना संचालित वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान 10 वाहनों का चालान किया गया। जांच में सभी 10 वाहन बिना नंबर प्लेट के मार्ग पर संचालित पाए गए, जबकि तीन वाहन परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते मिले। परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

विभाग ने स्पष्ट किया कि धारा-207 के तहत अपराध पाए जाने पर संबंधित वाहनों को निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को निर्धारित मानक वाली स्पष्ट HSRP लगवाने के बाद ही अवमुक्त किया जाएगा। वाहन स्वामी को अवमुक्ति के समय वाहन के आगे और पीछे की नंबर प्लेट के स्पष्ट फोटोग्राफ साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने होंगे।

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद के नेतृत्व में प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार एवं दुर्गविजय यादव ने वाहनों की जांच की। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करने और वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की अपील की है।

मऊ -: यूजीसी आरक्षण नियमों को लेकर सरकार के खिलाफ बिगुल, 11 सितंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन का ऐलान

देवेंद्र सिंह ने बताया काला कानून, कहा—आरक्षण व्यवस्था से छेड़छाड़ बर्दाश्त नही

मऊ। यूजीसी आरक्षण से जुड़े नियमों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध की आवाज तेज होती जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो बयान में देवेंद्र सिंह ने सरकार की नीति पर तीखा हमला बोलते हुए इसे काला कानून बताया और इसके विरोध में आगामी 11 सितंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था से जुड़े अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर किसके हित में ऐसे नियम और व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, जिनको लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं को समझना होगा। यदि आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारों पर किसी प्रकार का हमला किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा। 11 सितंबर को होने वाला धरना-प्रदर्शन सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा जनआंदोलन साबित हो सकता है।

वीडियो में देवेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तथाकथित काले कानून का पुरजोर विरोध किया जाएगा और सरकार को इसे लेकर जवाब देना होगा।

विरोध करने वालों का कहना है कि सरकार विकास और सामाजिक न्याय के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है। अब 11 सितंबर का धरना-प्रदर्शन सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

मऊ -: शहीदों की धरती कुवरपुरवा में विकास की रोशनी, मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से जगमगाया गांव

सेनानी परिवारों के सम्मान और ऐतिहासिक गांवों के विकास को लेकर सरकार की पहल, ग्रामीणों ने जताया आभार

मधुबन/मऊ। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरवशाली धरती कुवरपुरवा गांव अब विकास की रोशनी से जगमगा उठी है।

गांव में प्रकाश व्यवस्था शुरू होने से गलियां रोशन हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे प्रदेश सरकार के मंत्री एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ए.के. शर्मा के प्रयासों का परिणाम बताते हुए आभार जताया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुवरपुरवा महज एक गांव नहीं, बल्कि देश की आजादी के संघर्ष और वीर सपूतों की गौरवगाथा से जुड़ी ऐतिहासिक धरती है। ऐसे गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलना शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।

गांव की गलियों में लगी रोशनी से जहां रात के समय आवागमन आसान हुआ है, वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी सुरक्षा एवं सुविधा मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रोशनी केवल अंधकार दूर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सम्मान, अधिकार और समस्याओं की आवाज उठाने वाले प्रिंसिपल सुशील कुमार पांडे ने कहा कि सेनानी परिवारों से जुड़े गांवों का विकास उनके पूर्वजों के बलिदान का वास्तविक सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गांवों के विकास को सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के हक और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को विभिन्न मंचों पर उठाने वाले अधिवक्ता मोहम्मद अंसारी ने भी सेनानी परिवारों की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाने की बात कही।

ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना की।

ग्रामीणों का कहना है कि कुवरपुरवा में प्रकाश व्यवस्था शुरू होने से गांव का माहौल बदला है और लोगों में विकास को लेकर उम्मीद बढ़ी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने की मांग करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार जताया।

महिलाओं और बालिकाओं को अधिकार, सुरक्षा व योजनाओं के प्रति किया जागरूक

मऊ। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखंड रानीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। किसी भी संकट की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने के बारे में बताया गया।

जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय, सेंटर मैनेजर संध्या सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय ने महिलाओं को योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, स्थानीय महिलाएं एवं नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।