/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* lucknow
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

गोण्डा। आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित लाइब्रेरी, पुलिस कैफे, आवासीय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाइन की लाइब्रेरी का निरीक्षण कर उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इसके पश्चात पुलिस कैफे एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रख-रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी गई। मेस के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों एवं रजिस्टरों का नियमानुसार रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं संसाधनों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं में व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अभिलेखों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

*तेज रफ्तार का कहर, परिवार में मचा कोहराम - 5 साल के बेटे और ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया*

*लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड पर करनपुर मठिया के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। लंभुआ की ओर आ रहे ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी लंभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गिरजेश पुत्र रामजग उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम दहैव गोपाल पट्टी, थाना लंभुआ के रूप में हुई है।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा, ढाई वर्षीय बेटी और पत्नी अर्चना को छोड़ गया है। पत्नी अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
सूचना पर पहुंची लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाही कर रही है, वहीं टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कन्नौज में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज शहर के सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में जनपदीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के छह विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर योगासन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र लाल सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुनील यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अकबरपुर, जे.डी. जनता इंटर कॉलेज छिबरामऊ, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज, लाला श्यामलाल इंटर कॉलेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज और सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

अंडर-14 बालक वर्ग में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अकबरपुर के दिव्यांशु ने प्रथम, सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के दक्ष कुशवाहा ने द्वितीय और शशांक कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 बालक वर्ग में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रांशू प्रथम रहे। सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के प्रतीक यादव ने द्वितीय और ललित ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के अमन पाल प्रथम रहे। राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के हिमांशु ने द्वितीय और आर्यन शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज की सायरा ने प्रथम और जैनब ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की पायल प्रथम रहीं, जबकि जे.डी. जनता इंटर कॉलेज की प्रिया ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुनील यादव, आदित्य गंगवार, चंद्रवीर, दिव्यांशु दुबे, राघवेंद्र मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक वर्मा, आकाश गुप्ता, संगीता वर्मा, सऊद रज़ा और रवीन्द्र स्वर्णकार ने निभाई।
इस मौके पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुनील यादव ने छात्रों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग से शरीर का प्रत्येक अंग स्वस्थ और मजबूत रहता है। उन्होंने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र लाल सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि फिटनेस के लिए योग बेहद आवश्यक है। योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही व्यक्ति स्फूर्तिवान बना रहता है।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार कुशवाहा, क्रीड़ा प्रभारी ओम शंकर त्रिवेदी, सूर्य सिंह, शरद दीक्षित, हर्षवर्धन, राजेश कुमार, धीरज द्विवेदी, राकेश यादव, ऋषभ कुमार द्विवेदी, सुफियान अहमद समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव सिंह कुशवाहा ने किया।
आन लाइन होगा कॉलेज का डाटा*
*- छात्र ,छात्राओं में उत्साह*
*गोण्डा।*
बेलसर ब्लाक के आजाद नगर स्थित
राज नरायन राम गनेश इंटर कालेज आजाद नगर  में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र- छात्राओं का डाटा ऑनलाइन होगा। यह जानकारी कालेज प्रवक्ता चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि कालेज में पढ़ने वाले सभी बच्चों के टेस्ट, अर्धवार्षिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा, हाजिरी, स्कूल खुलने व शिक्षण का विवरण और छातो की उपस्थिति का संपूर्ण ब्योरा  एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इसे कॉलेज में शीघ्र
लागू कर दिया जाएगा। इससे  छात्र ,छात्राओं के माता-पिता को भी आसानी से घर बैठे अपडेट मिलता रहेगा। कार्यक्रम को कालेज में लागू करने के लिए  भारत भूषण पांडेय  अपने स्वैच्छिक संस्था डब्लू डब्लू ओ के सहयोग   से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरी जैसी सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया है।
कालेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्य, संस्थापक, प्रबंधक   अभिभावक, छात्र एवं छात्रा ने  डब्लू डब्लू ओ संस्था के प्रति खुशी जताया है।
खुशी जताने वालो में अयोध्या प्रसाद प्रजापति, श्रीमती अनीता शुक्ला,  नीता तिवारी, कुमारी कंचन उपाध्याय, शिवाकांत दुबे , पवन कुमार तिवारी, कु ज्योति, शामिल हैं।
विद्यालयों में किट से होगी विज्ञान-गणित की पढ़ाई*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब विज्ञान और गणित की पढ़ाई के तरीका में बदलाव होगा। शासन की पहल पर विद्यालयों में विज्ञान और गणित की किट पहुंचाई जा रही है। इस किट की मदद से बच्चे किसी विषय या वस्तु को प्रयोग करके समझेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और खोज की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है।

बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शासन स्तर से तमाम प्रयास किया जा रहा है। अब जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विज्ञान और गणित की किट से पढ़ाई शुरू की जाएगी। किट में टेलिस्कोप, परखनली, चुंबक, थर्मामीटर, कंपास और प्रिज्म जैसे उपकरण शामिल हैं। इनकी मदद से बच्चे किसी भी विषय को व्यावहारिक रूप में समझ सकेंगे। विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्र स्वयं प्रयोग कर विषय की गहराई तक पहुंचेंगे। शिक्षक बच्चों को प्रयोग के जरिए पढ़ाएंगे, जिससे कक्षा अधिक सक्रिय और दिलचस्प बनेगी।
मऊ में मासिक गोद भराई कैंप संपन्न, कम दरों पर हुई स्वास्थ्य जांचें, मासिक गोद भराई कैंप संपन्न
मऊ। मुंशीपुरा स्थित पानी टंकी के निकट आजमगढ़ मोड़ पर डॉ. राय हॉस्पिटल में आयोजित मासिक गोद भराई कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

कैंप के दौरान डॉ. लाल पैथ लैब की ओर से मात्र ₹10 में हीमोग्लोबिन एवं शुगर की जांच तथा ₹200 में थायराइड और HbA1c सहित अन्य जांचें बेहद कम दरों पर की गईं। वहीं बीएमडी टेस्ट और चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

कैंप में लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। डॉ. अलका राय एवं डॉ. एस एन राय सहित अन्य चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यक जांचों के बारे में जानकारी प्रदान की।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य लोगों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है। कैंप में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना की।

स्थान: डॉ. अलका राय हॉस्पिटल, मुंशीपुरा, पानी टंकी के पास, आजमगढ़ मोड़, मऊ।
इंटर कॉलेजों में छात्रों की सुरक्षा करेंगे बाल प्रहरी*
* रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । माध्यमिक विद्यालयों में अब बच्चों को अपनी सुरक्षा की समझ भी दी जाएगी। इसके लिए सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग क्लब (एएचटीसी) गठित किए जाएंगे। इन क्लबों के माध्यम से छात्र-छात्राएं ‘’बाल प्रहरी’’ की भूमिका निभाएंगे और अपने साथियों व परिवार को सतर्क करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में 38 राजकीय, 25 एडेड और 163 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को क्लब गठन के आदेश जारी किए हैं। विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा में समिति का विवरण, फोटोग्राफ और रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। विद्यालयों में क्लब गठित करने के साथ इसकी रिपोर्ट, फोटो और अन्य विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। क्लब से संबंधित जानकारी राज्य स्तरीय पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी।
मऊ -: आकाश आनंद को बार-बार हटाए जाने से आहत धर्म सिंह गौतम ने बसपा से दिया इस्तीफा
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : बहुजन समाज पार्टी के 355 विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ के पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्म सिंह गौतम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बसपा नेता आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने और बार-बार पार्टी से निष्कासित किए जाने को अपने इस्तीफे का प्रमुख कारण बताया है। डॉ धर्म सिंह गौतम ने कहा कि आकाश आनंद को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने और पार्टी को सत्ता में लाने की दिशा में काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए था।

इसके बजाय उन्हें पार्टी के पदों से हटाकर दोबारा पार्टी से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बेहद दुखद और गलत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा नेतृत्व की जरूरत है।

ऐसे समय में आकाश आनंद को प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य करने का अवसर दिए जाने के बजाय पार्टी से बाहर किया जाना कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए निराशाजनक है। डॉ गौतम ने कहा कि आकाश आनंद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे वह काफी आहत हैं। इसी कारण उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में वह पार्टी के साथ आगे काम करने की स्थिति में नहीं हैं।
डॉ. धर्म सिंह गौतम के इस्तीफे से स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत शातिर अपराधी हरिकेश तीन माह के लिए जिलाबदर
दक्षिणटोला पुलिस की कार्रवाई, तीन आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

मऊ। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिणटोला पुलिस ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को तीन माह के लिए जनपद की सीमा से जिलाबदर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा 17 अगस्त 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में वाद संख्या 2092/2025, सरकार बनाम हरिकेश के तहत उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) के अंतर्गत हरिकेश पुत्र धनराज निवासी बैराठपुर रैनी, थाना दक्षिणटोला, जनपद मऊ को तीन माह के लिए जनपद मऊ की सीमा से निष्कासित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार हरिकेश के विरुद्ध दक्षिणटोला थाने में मारपीट, घर में घुसकर हमला, गाली-गलौज, धमकी एवं अन्य धाराओं में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2021, 2024 और 2025 में मुकदमे पंजीकृत किए गए थे।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

दक्षिणटोला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मऊ पुलिस की सघन चेकिंग, 590 वाहनों का चालान
31 टीमों ने 31 स्थानों पर चलाया अभियान, चार वाहन सीज; यातायात नियमों के पालन की अपील

मऊ। अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर मऊ पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की सघन जांच की गई।

अभियान के लिए 31 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने जिले के 31 अलग-अलग स्थानों पर बदल-बदलकर चेकिंग की। इस दौरान करीब 1420 संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 590 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने, निर्धारित नियमों का पालन करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इसके साथ ही गलत स्थानों पर वाहन पार्क करने से बचें और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस ने संकेत दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।