/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz अमारी गांव में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान Mau1
अमारी गांव में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान

मऊ: ग्राम सभा अमारी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों की अनदेखी!

जनपद मऊ के ग्राम सभा अमारी में श्री रामचंद्र इंटर कॉलेज से मुख्य गांव की ओर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम ग्रामीणों का भी रोजाना आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर जी का मंदिर एवं पंचायत भवन और पानी की टंकी तक पहुंचने के लिए भी उचित रास्ते की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में किसी आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर सुचारु आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

क्या जिम्मेदार इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करेंगे?

जनपद मऊ -: जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

एक सप्ताह में समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : गाजीपुर-आजमगढ़ सीमा पर बसे तहसील क्षेत्र के जसड़ा सचुई गांव में नाले-नालियों और सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क करीब 15 से 20 गांवों को जोड़ती है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है।

बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण बरसात के पानी के बीच बैठकर सड़क और जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ आवाज उठाते रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि पांच साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य और संबंधित ग्राम प्रधान ने समस्या की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क, नाले और नालियों की समस्या का तत्काल समाधान कराएं। प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद हाशिम ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में हाशिम अहमद, सेराज शाह, राज गुप्ता,रामलाल श्रीवास्तव, मोहम्मद जाहिद, इकबाल, राधेश्याम, गुंजा कश्यप समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

मऊ में वार्डों की समस्याओं को लेकर मुनव्वर मुर्गा ने सौंपा ज्ञापन

मऊ। नगर क्षेत्र के कई वार्डों में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुनव्वर मुर्गा के नेतृत्व में लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने वार्डों में सड़क, नाली, साफ-सफाई, जल निकासी समेत अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुनव्वर मुर्गा ने प्रशासन से मांग की कि जनसमस्याओं का जल्द संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

लिट्टी चोखा और गोठा की भेली को मिलेगा स्मार्ट पैकेजिंग का नया स्वरूप

ODOP के चयनित उद्यमियों की एक दिवसीय कार्यशाला 8 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में

मऊ। जिले के पारंपरिक व्यंजन लिट्टी चोखा एवं गोठा की भेली को बड़े बाजार और आधुनिक पहचान दिलाने की दिशा में उद्योग विभाग ने विशेष पहल की है। एक जनपद एक व्यंजन (ODOP) कार्यक्रम के तहत चयनित उद्यमियों को आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक पैकेजिंग की जानकारी देने के लिए 8 सितंबर 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मऊ ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) के माध्यम से द्वितीय चरण में किया जा रहा है। कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार, मऊ में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित होगी।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लिट्टी चोखा एवं गोठा की भेली जैसे पारंपरिक व्यंजनों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने, ईको-फ्रेंडली, सुरक्षित एवं स्मार्ट पैकेजिंग को बढ़ावा देने तथा क्यूआर कोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग और बारकोड आधारित पैकेजिंग प्रणाली की जानकारी देना है। उद्यमियों को थीम-बेस्ड एवं एक्सपोर्ट-रेडी पैकेजिंग के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानक, उचित लेबलिंग, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP), गुड हाइजीन प्रैक्टिस (GHP) तथा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जरूरतमंद उद्यमियों को लाइसेंस व पंजीकरण के लिए आवेदन करने में सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग ने सभी ODOP पंजीकृत उद्यमियों, विशेष रूप से लिट्टी चोखा, गोठा की भेली के निर्माताओं और पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से कार्यशाला में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है।

मऊ कन्या सुमंगला योजना के लिए रानीपुर ब्लॉक में 8 सितंबर को लगेगा कैंप

पात्र बालिकाओं को मिलेगी योजना की जानकारी, आवेदन और समस्याओं के निस्तारण में भी होगा सहयोग

मऊ। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग द्वारा 8 सितंबर 2026 को रानीपुर विकासखंड परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से संबंधित समस्याओं, कठिनाइयों एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र लाभार्थियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानीपुर विकासखंड में कैंप लगाया जा रहा है।

कैंप के माध्यम से बालिकाओं और उनके अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया एवं योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

महिला कल्याण विभाग की ओर से कैंप में आने वाले लोगों की योजना से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग भी किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने रानीपुर क्षेत्र की सभी पात्र बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचें, योजना की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाएं।

मऊ रेलवे पार्किंग स्टैंड में कथित अवैध वसूली के खिलाफ AAP ने सौंपा ज्ञापन

मऊ। रेलवे स्टेशन के साइकिल/पार्किंग स्टैंड में निर्धारित स्थान से बाहर सड़क पर कथित वसूली किए जाने की शिकायत को लेकर आज आम आदमी पार्टी, मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में मऊ रेलवे स्टेशन पर संबंधित रेलवे अधिकारियों के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक (DRM), वाराणसी मंडल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि पार्किंग स्टैंड संचालक को निर्धारित स्थान एवं नियमों के अनुसार शुल्क वसूलने की अनुमति है या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही निर्धारित परिसर से बाहर सड़क पर वसूली किए जाने की शिकायत तथा इस पूरे मामले में RPF एवं संबंधित रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराई जाए।

इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन आम यात्रियों की सुविधा और आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। यात्रियों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की कथित वसूली या उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़े, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि यदि पार्किंग स्टैंड के लिए कोई निर्धारित सीमा, शुल्क और नियम तय हैं तो उनका पूरी तरह पालन होना चाहिए। सड़क पर खड़े यात्रियों या उनके वाहनों से किस आधार पर शुल्क लिया जा रहा है, इसकी स्पष्टता रेलवे प्रशासन को जांच के माध्यम से सुनिश्चित करनी चाहिए।

विक्रम जीत सिंह ने कहा, हम केवल यह चाहते हैं कि रेलवे प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई हो। आम यात्रियों को उनके अधिकार और सुविधाएँ मिलनी चाहिए तथा रेलवे परिसर में पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने आज ज्ञापन देकर रेलवे प्रशासन को अपनी शिकायत और जनहित की समस्या से अवगत कराया है।

हमें उम्मीद है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई करेगा। यदि सुधार नहीं होता है और यात्रियों की समस्याएँ इसी तरह बनी रहती हैं, तो आम आदमी पार्टी जनहित में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होगी।”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के हित और यात्रियों की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि गलत व्यवस्था और अनियमितताओं के खिलाफ है।जनहित में आवाज उठती रहेगी और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में अरमान खान, रीता भारती, अवधेश मौर्य, संजय राजभर, सुमित कुमार सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

मऊ के नौ ब्लॉकों में लगेगा भर्ती शिविर, सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों के लिए होगा चयन

15 सितंबर से 9 अक्टूबर तक तिथिवार आयोजित होंगे शिविर, बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर

मऊ। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पदों के लिए जिले के नौ विकास खंडों में तिथिवार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी के अनुसार एसआईएस इंडिया लिमिटेड सिविल डिफेंस के तत्वावधान में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि जिले के किसी भी विकास खंड के इच्छुक युवा अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी ब्लॉक में आयोजित शिविर में प्रतिभाग कर सकेंगे।

भर्ती शिविर की शुरुआत 15 और 16 सितंबर को परदहा ब्लॉक से होगी। इसके बाद 17 व 18 सितंबर को रतनपुरा, 19 व 21 सितंबर को कोपागंज, 22 व 23 सितंबर को घोसी, 24 व 25 सितंबर को बढ़राव तथा 26 व 28 सितंबर को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में शिविर आयोजित होगा। अक्टूबर में 3 व 5 को दोहरीघाट, 6 व 7 को रानीपुर और 8 व 9 अक्टूबर को मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाया जाएगा।

ग्रुप कमांडर रजनीश कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा सैनिक पद के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा निर्धारित शारीरिक मानक आवश्यक हैं। सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती दिए जाने की जानकारी दी गई है। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और अन्य नियमानुसार सुविधाएं दिए जाने की बात भी कही गई है। पंजीकरण एवं अन्य शर्तों की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती शिविर में उपस्थित होकर आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

जनपद मऊ -: भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम के पदाधिकारियों का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करने का कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने किया आह्वान

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोरखपुर क्षेत्र की घोषित नई टीम में जनपद मऊ के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने के बाद उनके प्रथम जनपद आगमन पर एस.आर. प्लाजा, भुजौती में भव्य स्वागत समारोह एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें प्रदान की है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मऊ के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ हमारा स्वागत किया है, उससे संगठन के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना हमारा संकल्प है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और उसकी सक्रिय भागीदारी हमारी प्राथमिकता रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा मऊ की धरती पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस स्नेह और सम्मान को हम सदैव स्मरण रखेंगे। पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूरी सक्रियता से योगदान देंगे।

स्वागत समारोह के पश्चात ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विजय राजभर, मनोज राय, उमेश पांडेय, विजय नारायण शर्मा, दुर्गविजय राय, अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्ता, नूपुर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने तथा संचालन प्रतीक जायसवाल ने किया।

मऊ पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, दो वारंटी गिरफ्तार

कोपागंज और नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर वारंटियों को दबोचा

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कोपागंज और कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

थाना कोपागंज पुलिस ने ग्राम निजामुद्दीनपुर निवासी कतवारू पुत्र शिवमंगल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ग्राम खालसा कानून गोयानचक निवासी बृजेश यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश कर रही थी। अभियान के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित अथवा वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीमों को थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए न्यायालय से जारी वारंटों की तामील तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

धोखे से यौन शोषण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

घोसी रोडवेज के पास पुलिस ने दबोचा, बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा

मऊ। धोखे से यौन शोषण करने के मामले में वांछित एक आरोपी को घोसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के निर्देशन में थाना घोसी पुलिस टीम ने 6 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना घोसी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 358/2026 से संबंधित वांछित आरोपी अभिषेक चौरसिया पुत्र कैलाश चौरसिया, निवासी ग्राम जमालपुर विक्कमपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ को घोसी रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352 एवं 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसका चालान कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।