/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी Mau1
जनपद मऊ -: बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
एनएसपी पोर्टल पर अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

भारत सरकार ने बीड़ी श्रमिकों के बच्चों को दी जाने वाली केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक 30 सितंबर 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे।

केंद्रीय बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, गालिबपुर (भीटी), मऊ के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की निर्धारित तिथि में संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित थी। अब इसे संशोधित करते हुए 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है।

छात्रवृत्ति का उद्देश्य बीड़ी श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
जनपद मऊ -: तमसा नदी का बढ़ा जलस्तर, बच्चों के नदी में नहाने से हादसे का खतरा

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण तमसा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

नदी का पानी बढ़ने से राजघाट और रामघाट सहित नदी किनारे बने प्राचीन शिव मंदिर की सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। इसके बावजूद आसपास के नन्हे-मुन्ने बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी में नहाने और छलांग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

बच्चों की इस लापरवाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस टीम द्वारा सुबह, दोपहर और शाम कई बार तमसा नदी के किनारे पहुंचकर राजघाट, रामघाट तथा आसपास के घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान नदी में नहाते और पानी के समीप घूमते बच्चों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों वह उनके घरों को भेजा जा रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों पर फिसलन भी बढ़ गई है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

पुलिस लगातार लोगों को नदी में न जाने और बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की हिदायत दे रही है। पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें और उन्हें तमसा नदी में नहाने अथवा जलमग्न घाटों पर जाने से रोकें। प्रशासन की सक्रियता का उद्देश्य नदी में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है।

मऊ: ब्रह्मस्थान प्राइवेट बस स्टैंड की बदहाली से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जनपद मऊ की आन-बान-शान कहे जाने वाले ब्रह्मस्थान प्राइवेट बस स्टैंड की हालत इन दिनों दयनीय बनी हुई है। बारिश के बाद बस स्टैंड के आसपास की सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा है, जिससे यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के बीच ईंट के टुकड़े डालकर मरम्मत का काम किया जा रहा है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा। कीचड़ और पानी के कारण फिसलन की स्थिति भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने संबंधित विभाग एवं नगर प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि बस स्टैंड की बदहाल तस्वीर बदली जा सके।

सवाल यह है कि मऊ के प्रमुख बस स्टैंड की ऐसी हालत कब तक बनी रहेगी?

मऊ : रेलवे स्टेशन पर पार्किंग वसूली को लेकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट, वीडियो वायरल

मऊ रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग शुल्क देने से इनकार करने पर ठेकेदार राजेश सिंह ने एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था और कथित अवैध वसूली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

जनपद मऊ -: अपहरण के मामले में वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेशदत्त मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.09.2026 को शिमला पब्लिक स्कूल के पास भेड़वरा मल्ल गांव की ओर जाने वाले रोड पहाड़ीपुर खिरिया के पास से मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना रामपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त असरफ उर्फ असरत उर्फ साधु पुत्र नसरूद्दीन निवासी ग्राम भेड़वराबारी (लोहजरा बारी) थाना रामपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0- 77/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना रामपुर जनपद मऊ ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता

1.असरफ उर्फ असरत उर्फ साधु पुत्र नसरूद्दीन निवासी ग्राम भेड़वराबारी (लोहजरा बारी) थाना रामपुर जनपद मऊ ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान

1.दिनांक- 04.09.2026

2.स्थान- शिमला पब्लिक स्कूल के पास भेड़वरा मल्ल गांव की ओर जाने वाले रोड पहाड़ीपुर खिरिया के पास से

मऊ साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ठगी के 55 हजार रुपये पीड़ित को वापस कराए

अवैध लिंक भेजकर UPI के जरिए हुई थी साइबर ठगी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मऊ। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ साइबर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड में ठगे गए 55 हजार रुपये पीड़ित को वापस करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर फ्रॉड की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में थाना रानीपुर साइबर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार रानीपुर निवासी बृजेश चौहान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने UPI के माध्यम से एक अवैध लिंक भेजकर कुल 55,000 रुपये की धनराशि फ्रॉड कर ली थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की और MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी।

साइबर ठगी से बचने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और OTP, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। फर्जी KYC अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब आदि के नाम पर होने वाली ठगी से भी सावधान रहने की अपील की गई है।

पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर अपराध की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। त्वरित शिकायत से ठगी की धनराशि को रोकने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

मऊ में रेलवे की तत्परता, 6 माह के बच्चे के लिए ट्रेन में पहुंचाया गर्म पानी

रेल मदद पर शिकायत मिलते ही कंट्रोल ने मऊ स्टेशन टीम को दी सूचना, यात्रियों को मिली तत्काल सहायता

मऊ। यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की तत्परता एक बार फिर देखने को मिली। ट्रेन संख्या 19489 के H1 कोच के A केबिन में अहमदाबाद से गोरखपुर की यात्रा कर रहे एक दंपति ने अपने 6 माह के बच्चे के लिए गर्म पानी की आवश्यकता को लेकर रेल मदद के माध्यम से अनुरोध किया।

शिकायत की जानकारी मिलते ही रेलवे कंट्रोल ने मऊ स्टेशन टीम को तत्काल सूचना दी। ट्रेन के मऊ पहुंचते ही रेलवे कर्मियों ने बिना देरी किए यात्रियों को गर्म पानी उपलब्ध कराया।

रेलवे की इस त्वरित सहायता से बच्चे के माता-पिता ने राहत की सांस ली और रेलवे की तत्परता की सराहना की। यह घटना दर्शाती है कि रेल मदद के माध्यम से यात्रियों की जरूरतों पर रेलवे किस तरह तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।

यात्रियों की सुविधा और संवेदनशील सहायता—रेलवे की प्राथमिकता।

जनपद मऊ मे एएनएम कर्मियों को महिला-बालिका कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी


कार्य क्षेत्र में पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया अवगत

मऊ। जिलाधिकारी के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहा में एएनएम कर्मियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं तक सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। टीम ने एएनएम कर्मियों को निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इसके साथ ही जरूरत के समय सहायता प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090 तथा आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी बताया गया।

एएनएम कर्मियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को इन योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करें तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद महिलाओं को संबंधित विभागीय सेवाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम की जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहा के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मियों ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

जनपद मऊ -: घाटों पर कटान का खतरा, एसडीएम ने किया दोहरीघाट का निरीक्षण


रामघाट व गौरीशंकर घाट की स्थिति परखी, सिंचाई विभाग को पर्याप्त बोल्डर उपलब्ध रखने के निर्देश दि

दोहरीघाट (मऊ)। संभावित कटान और घाटों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट क्षेत्र के रामघाट एवं गौरीशंकर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कटान की संभावना वाले स्थानों को देखा और संबंधित अधिकारियों को समय रहते प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संभावित एवं कटान प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने घाटों के संरक्षण तथा कटान रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में बोल्डर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

एसडीएम ने कहा कि संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। घाटों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा स्थिति बिगड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

प्रशासन की सक्रियता से घाटों के आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिली है।

अधिकारियों ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संभावित कटान पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया।

जनपद मऊ -: अमिला में निकली ऐतिहासिक श्रीकृष्ण डोल झांकी, भक्ति में डूबा पूरा कस्बा

सैकड़ों साल पुरानी परंपरा बनी आकर्षण का केंद्र, घर-घर सजे दीप; देवस्थानों पर हुआ पूजन-अर्चन

अमिला, मऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पंचायत अमिला शनिवार को पूरी तरह कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक डोल झांकी की परंपरा के तहत भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी रथ पर सवार होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वनाथ प्रसाद गुप्त उर्फ बच्चा बाबू के दरवाजे से निकाली गई। झांकी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

रथ पर सजी श्रीकृष्ण की झांकी जैसे-जैसे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी, वातावरण भक्तिमय होता गया। डोल झांकी को नगर के विभिन्न देवस्थानों पर ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को प्रसाद अर्पित किया।

झांकी के नगर भ्रमण के दौरान अमिला के घर-घर में श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला। नगरवासियों ने अपने घरों के दरवाजे पर दीप जलाकर झांकी का स्वागत किया और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

पारंपरिक डोल झांकी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। बुजुर्गों ने जहां इस प्राचीन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया, वहीं युवाओं और बच्चों में भी झांकी के दर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिला।

आयोजन में बांके लाल गुप्त, दुर्गेश, मंटू गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, पंकज, मोनू, अनुराग गुप्ता, रिंकू, आर्यन गुप्ता, प्रवीण, आकाश पटवा, बृजेश, सौरभ, रजनी गुप्ता, राज लक्ष्मी गुप्त, रंजना और सुनीता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

अमिला की गलियों में गूंजती भक्ति और दीपों की रोशनी के बीच निकली डोल झांकी ने जन्माष्टमी के उत्सव को यादगार बना दिया।