मऊ में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1410 वाहन-जागरूकता जांच में 441 के चालान
32 स्थानों पर बदले-बदले स्थानों पर हुई कार्रवाई, यातायात नियमों के पालन की दी हिदायत
मऊ। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के खिलाफ मऊ पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने करीब 1410 संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 441 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में 32 टीमों का गठन कर 32 अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
पुलिस ने वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क करने तथा सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। गलत स्थानों पर वाहन पार्क करने से बचें और यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पुलिस के इस व्यापक अभियान से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k