जनपद मऊ -: संकट में महिलाओं का सहारा बना वन स्टॉप सेंटर
घरेलू हिंसा से लेकर यौन उत्पीड़न तक पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिल रही पुलिस, चिकित्सा, कानूनी और मनोसामाजिक सहायता
मऊ। महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न और संकटपूर्ण परिस्थितियों में उन्हें तत्काल सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परदहां ब्लॉक कैंपस स्थित वन स्टॉप सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न विभागों और संस्थाओं से जोड़कर एकीकृत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक संध्या सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, यौन हिंसा अथवा किसी अन्य संकट का सामना कर रही महिलाएं केंद्र से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि केंद्र पर महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, कानूनी परामर्श, मनोसामाजिक परामर्श तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय किया जाता है। इससे पीड़ित महिला को संकट की स्थिति में अलग-अलग स्थानों पर भटकने के बजाय एक ही केंद्र से आवश्यक सहायता प्राप्त करने में सुविधा होती है।
केंद्र प्रबंधक ने कहा कि किसी भी महिला को हिंसा या उत्पीड़न सहकर चुप रहने की आवश्यकता नहीं है। संकट की स्थिति में सहायता मांगना महिला का अधिकार है और वह अकेली नहीं है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई महिला हिंसा अथवा उत्पीड़न का सामना कर रही है तो उसे चुप कराने के बजाय उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।![]()
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।
जरूरी संपर्क
महिला हेल्पलाइन : 181 (24×7)
केंद्र प्रबंधक : 9415149899
पता : वन स्टॉप सेंटर, परदहां ब्लॉक कैंपस, मऊ

घरेलू हिंसा से लेकर यौन उत्पीड़न तक पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिल रही पुलिस, चिकित्सा, कानूनी और मनोसामाजिक सहायता

मधुबन में घाघरा कटान, घोसी चीनी मिल और मऊ के बुनकरों की समस्याएं बनीं आंदोलन का केंद्र; प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को उतारने की तैयारी
CEIR पोर्टल की मदद से दक्षिणटोला पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
मऊ। नगर क्षेत्र के अच्छार, रहजनिया और कम्हरिया मालिक टोला के लोगों ने गुरुवार को क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मुनव्वर अली ने किया। इस दौरान लोगों ने नाली निर्माण, खड़ंजा, जलजमाव समेत अन्य स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
सुलह-समझौते से विवादों के समाधान पर जोर, राजस्व वादों और प्रीलिटिगेशन मामलों के चिन्हांकन के निर्देश
योग शरीर के साथ मन को भी रखता है स्वस्थ, प्राणायाम और ध्यान से बढ़ती है एकाग्रता
जनपद मऊ -: आगामी त्योहारों को लेकर जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
मऊ जिला अस्पताल में जलभराव और बदहाल सड़कों के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि परिजन पानी के बीच स्ट्रेचर लेकर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने को मजबूर नजर आ रहे हैं।
प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया एवं जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने बैठक कर दी कार्यक्रम की जानकारी
Sep 04 2026, 16:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1