/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: संकट में महिलाओं का सहारा बना वन स्टॉप सेंटर Mau1
जनपद मऊ -: संकट में महिलाओं का सहारा बना वन स्टॉप सेंटर
घरेलू हिंसा से लेकर यौन उत्पीड़न तक पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिल रही पुलिस, चिकित्सा, कानूनी और मनोसामाजिक सहायता

मऊ। महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न और संकटपूर्ण परिस्थितियों में उन्हें तत्काल सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परदहां ब्लॉक कैंपस स्थित वन स्टॉप सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र के माध्यम से संकटग्रस्त महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न विभागों और संस्थाओं से जोड़कर एकीकृत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक संध्या सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, यौन हिंसा अथवा किसी अन्य संकट का सामना कर रही महिलाएं केंद्र से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। केंद्र का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि केंद्र पर महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, कानूनी परामर्श, मनोसामाजिक परामर्श तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय किया जाता है। इससे पीड़ित महिला को संकट की स्थिति में अलग-अलग स्थानों पर भटकने के बजाय एक ही केंद्र से आवश्यक सहायता प्राप्त करने में सुविधा होती है।

केंद्र प्रबंधक ने कहा कि किसी भी महिला को हिंसा या उत्पीड़न सहकर चुप रहने की आवश्यकता नहीं है। संकट की स्थिति में सहायता मांगना महिला का अधिकार है और वह अकेली नहीं है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई महिला हिंसा अथवा उत्पीड़न का सामना कर रही है तो उसे चुप कराने के बजाय उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।

जरूरी संपर्क

महिला हेल्पलाइन : 181 (24×7)
केंद्र प्रबंधक : 9415149899
पता : वन स्टॉप सेंटर, परदहां ब्लॉक कैंपस, मऊ
जनपद मऊ -: चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस छेड़ेगी बड़ा आंदोलन
मधुबन में घाघरा कटान, घोसी चीनी मिल और मऊ के बुनकरों की समस्याएं बनीं आंदोलन का केंद्र; प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को उतारने की तैयारी

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस ने ऐलान किया कि जनता, किसान, मजदूर, युवा, महिला और बुनकरों की समस्याओं को लेकर पार्टी अब जिले में बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी। आंदोलन में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी शामिल किए जाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में मधुबन विधानसभा क्षेत्र में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नदी के कटान से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार और प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

वहीं घोसी विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़ी घोसी चीनी मिल को दोबारा संचालित कराने का मुद्दा भी बैठक के केंद्र में रहा। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि गन्ना किसानों के हित और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल को चलाने के लिए कांग्रेस जल्द ही आंदोलन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।

मऊ के बुनकर समाज की समस्याओं को लेकर भी कांग्रेस ने संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुनकर समाज मऊ की अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन की रीढ़ है। बिजली, रोजगार, कच्चे माल की उपलब्धता, तैयार माल का उचित मूल्य समेत बुनकरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी।

राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को समझें तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्त
मऊ पुलिस ने बरामद किया 30 हजार का गुम मोबाइल, मालिक को सौंपा
CEIR पोर्टल की मदद से दक्षिणटोला पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे

मऊ। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 30 हजार रुपये कीमत का गुम मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दक्षिणटोला पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार बख्तावरगंज निवासी अभिषेक कुमार मौर्या का VIVO V30 मोबाइल फोन गुम हो गया था। मोबाइल की कीमत करीब 30,000 रुपये बताई गई। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया। आवश्यक सत्यापन एवं तस्दीक के बाद मोबाइल फोन उसके स्वामी अभिषेक कुमार मौर्या को सौंप दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां पीड़ित को राहत मिली, वहीं CEIR पोर्टल की उपयोगिता भी सामने आई।

मोबाइल गुम हो तो तुरंत करें शिकायत

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में बिना देरी किए CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने कहा कि समय से शिकायत मिलने पर गुम मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।
जनपद मऊ -: नाली, खड़ंजा और जलजमाव की समस्याओं को लेकर नगर पालिका का घेराव
मऊ। नगर क्षेत्र के अच्छार, रहजनिया और कम्हरिया मालिक टोला के लोगों ने गुरुवार को क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मुनव्वर अली ने किया। इस दौरान लोगों ने नाली निर्माण, खड़ंजा, जलजमाव समेत अन्य स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं कई स्थानों पर नाली और खड़ंजे की समस्या के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मुनव्वर अली ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से नाली, खड़ंजा और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जनपद मऊ -: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
सुलह-समझौते से विवादों के समाधान पर जोर, राजस्व वादों और प्रीलिटिगेशन मामलों के चिन्हांकन के निर्देश

मऊ। आगामी 12 सितंबर 2026 को जनपद मऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकाधिक लंबित एवं प्रीलिटिगेशन मामलों का प्रभावी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने की।

बैठक में जनपद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक पात्र वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आपसी सुलह, समझौते एवं पक्षकारों की सहमति के आधार पर कराया जाए। विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनके निस्तारण की प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी बाक़र शमीम रिज़वी ने संबंधित अधिकारियों को अधिकाधिक मामलों का चिन्हांकन करने तथा उनकी प्रभावी पैरवी एवं निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रीलिटिगेशन मामलों में संबंधित पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से विवादों का समाधान कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ श्रीमती नाहेरा वसीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित प्रकरणों में पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करते हुए पात्र मामलों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

MACT मामलों पर भी विशेष जोर

मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) से संबंधित मामलों के अधिकाधिक निस्तारण को लेकर भी बैठक आयोजित की गई। इसमें पक्षकारों, बीमा कंपनियों और अधिवक्ताओं के बीच समुचित समन्वय स्थापित कर मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने पर चर्चा हुई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने आमजन, वादकारियों और संबंधित पक्षकारों से अपील की कि वे 12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत
जनपद मऊ -: नियमित योग से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश
योग शरीर के साथ मन को भी रखता है स्वस्थ, प्राणायाम और ध्यान से बढ़ती है एकाग्रता

मऊ। वैदिक योगशाला के संस्थापक राजन वैदिक ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच योग स्वास्थ्य संरक्षण का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। योग, प्राणायाम और ध्यान का नियमित अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होता है।

राजन वैदिक ने कहा कि योग को केवल बीमारी से बचाव तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। सुबह के समय कुछ समय योग, प्राणायाम और ध्यान के लिए निकालकर व्यक्ति अपनी दिनचर्या को अधिक व्यवस्थित और ऊर्जावान बना सकता है।

उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच ही संतुलित जीवन की मजबूत नींव है।
कमलेश बहादुर के अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया
जनपद मऊ -: आगामी त्योहारों को लेकर जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत  पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में महोदय द्वारा अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी तथा शांति/कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये

निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये –
1 . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय।
2 . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय।
3 . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय।
4 . अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
5 . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय।
6 . गोवध के मामलों में अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैंगेस्टर की कार्यवाही अवश्य की जाय।
7 . अवैध म़द्य निष्कर्षण/बिक्री/परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय तथा सम्भावित क्षेत्रों में निरंतर चेकिंग/दबिश की कार्यवाही की जाय एवं इस अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाय।
8 . लूट की घटनाओं को रोकने हेतु पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
9 . जमीन सम्बन्धी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर मौके का भ्रमण कर समाधान कराया जाय।
10. सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय।
11 . सम्पूर्ण समाधान तहसील/थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण 05 दिवस में अवश्य कर लिया जाय।
12 . महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय।
13 . आगामी त्योहारों के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय।
14 . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें।
15 .    संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।
मऊ जिला अस्पताल की बदहाल सड़कें और जलभराव ने खोली व्यवस्था की पोल!
मऊ जिला अस्पताल में जलभराव और बदहाल सड़कों के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि परिजन पानी के बीच स्ट्रेचर लेकर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने को मजबूर नजर आ रहे हैं।

जिस अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज के साथ सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए, वहां बदहाल सड़क और जलभराव खुद एक बड़ी समस्या बन गए हैं।

आखिर इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस बदहाली पर पड़ेगी और मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
जनपद मऊ -: 6 सितम्बर को मऊ में होगा PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन
प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया एवं जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने बैठक कर दी कार्यक्रम की जानकारी

मऊ। आगामी 6 सितम्बर 2026 को मऊ में आयोजित होने वाले PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सम्मेलन की तैयारियों, उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया एवं मऊ जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से बैठक कर पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपदों से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं वैश्य समाज के लोग सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं, उनके अधिकार, सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि PDA के सिद्धांतों के तहत व्यापारी समाज को संगठित कर उसकी आवाज को मजबूती प्रदान करना सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य है। सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए मंडल के तीनों जनपदों में लगातार बैठकें, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक तैयारियां की जा रही हैं।

मऊ जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा अधिक से अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आजमगढ़ मंडल के समस्त व्यापारी भाइयों, वैश्य समाज तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में झअधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई।

6 सितम्बर को मऊ चले—व्यापारी एकता की आवाज बुलंद करें।
जनपद मऊ -: अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत
घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा में कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और मांगने पर कथित रूप से धमकी देने का आरोप लगा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि 10 अगस्त को कोटेदार जयनाथ चौहान ने लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। अगले दिन राशन देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन बाद में भी राशन नहीं मिला। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पिछले दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह मामले की सूचना 112 पुलिस हेल्पलाइन पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि इससे पहले ही कोटेदार वहां से चला गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने और आरोपों की पुष्टि होने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।