जनपद मऊ -: चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस छेड़ेगी बड़ा आंदोलन
मधुबन में घाघरा कटान, घोसी चीनी मिल और मऊ के बुनकरों की समस्याएं बनीं आंदोलन का केंद्र; प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को उतारने की तैयारी
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस ने ऐलान किया कि जनता, किसान, मजदूर, युवा, महिला और बुनकरों की समस्याओं को लेकर पार्टी अब जिले में बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी। आंदोलन में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी शामिल किए जाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में मधुबन विधानसभा क्षेत्र में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नदी के कटान से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार और प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
वहीं घोसी विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़ी घोसी चीनी मिल को दोबारा संचालित कराने का मुद्दा भी बैठक के केंद्र में रहा। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि गन्ना किसानों के हित और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल को चलाने के लिए कांग्रेस जल्द ही आंदोलन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।
मऊ के बुनकर समाज की समस्याओं को लेकर भी कांग्रेस ने संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुनकर समाज मऊ की अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन की रीढ़ है। बिजली, रोजगार, कच्चे माल की उपलब्धता, तैयार माल का उचित मूल्य समेत बुनकरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी।
राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को समझें तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ, मंडल और ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्त
Sep 04 2026, 16:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1