/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: मऊ में तिरंगा महोत्सव का रंग, देशभक्ति के गीतों से गूंजा माहौल! Mau1
जनपद मऊ -: मऊ में तिरंगा महोत्सव का रंग, देशभक्ति के गीतों से गूंजा माहौल!
मऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा महोत्सव में स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
जय हिंद!
जनपद मऊ -:मऊ में बड़ा हादसा टला! 4 साल के बच्चे को लेकर सरयू पुल पर पहुंची महिला, पुलिस ने बचाई दोनों की जान
मऊ के दोहरीघाट में पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला अपने 4 वर्षीय बच्चे को लेकर सरयू नदी के पुल पर पहुंच गई और नदी में कूदने का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही PRV-8238 और थाना दोहरीघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला व बच्चे को सकुशल बचा लिया।

बाद में दोनों को उनके रिश्तेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार पर आने वाली बड़ी त्रासदी टल गई।
आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से दूसरा ट्रेलर जा भिड़ा
जनपद मऊ -: वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित यूपी-54 ढाबा के सामने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से दूसरा ट्रेलर जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाला ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उसके चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टक्कर के बाद आगे चल रहा ट्रेलर चालक अपने ट्रेलर को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू की। हादसे के कारण वाराणसी-गोरखपुर हाईवे की एक लेन बाधित हो गई जिससे कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पुलिस की मौजूदगी में ट्रेलर को सड़क किनारे कराया गया जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया |
जनपद मऊ -: जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा  के नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थी जिले के जिलाधिकारी आनंद व
मऊ जिले में वृद्धावस्था पेंशन लगभग 89844 लाभार्थियों को मिलता है इसमें से मात्र 57 016 लाभार्थियों को पेंशन पांच माह पूर्व भेजी गई है इसी तरह से विधवा पेंशन भी समय से नहीं भेजी जा रही है जबकि यह केंद्र व प्रदेश सरकार की बहुत ही  महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना है जिसमें सीधे लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह ₹1000 के हिसाब से 3 माह पर  ₹3000 वृद्धा/ विधवा पेंशन शासन से मिलता है इस पेंशन को मिलने से 60 वर्ष ऊपर के जो भी वृद्ध हैं और जो भी पति के मृत्यु के बाद विधवाएं हैं जब  आधार कार्ड से पेंशन उतारती हैं तो चेहरे पर बहुत ही खुशी दिखाई देती है क्योंकि इस पेंशन से उनकी कई आवश्यकताएं पूरी होती है दवाई -चाय -नाश्ता आदि ।

इन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पहले वृद्धा पेंशन आधार कार्ड की उम्र के अनुसार जिनकी 60 वर्ष से ऊपर उम्र है उन्हें मिलती थी लेकिन इधर  आदेश आया कि उम्र का प्रमाण पत्र आधार नहीं बल्कि परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि  को जब अपलोड किया जाएगा तभी पेंशन भेजी जाएगी, इसी के क्रम में जिन लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज गया, उनका परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र जिसमें उम्र 60 वर्ष ऊपर है वह तो अपलोड हो गया है लेकिन  जिनको मैसेज नहीं गया ,उनकी संख्या जिला में 33000 करीब हैवह जन सेवा केंद्र ,ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन दौड़ते हैं और हरान- परेशान होकर थक जाते हैं ।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर या ऑनलाइन पेंशन हेतु प्रार्थना पत्र  डालता है या कोई ब्लॉक पर या जिला समाज कल्याण अधिकारी या जिलाधिकारी के यहां अपनी पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र देता है।इन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि  मानवीय आधार पर ऐसी तकनीकी अपनयी जाए कि जिले में जो भी पात्र लाभार्थी हैं जिनकी संख्या लगभग 89844 है सभी के खाते में 15 दिन के अंदर वृद्धा पेंशन /विधवा पेंशन भिजवाने हेतु कार्रवाई करें और जो आवेदन स्वीकृत हो गए हैं उनकी भी पेंशन भेजी जाए।

पत्रक पर श्री विजय बहादुर सिंह ,विनोद पटेल, बृजपाल गुप्ता ,सुरेंद्र, वकील अहमद ,कुमुदलाल ,राम अवध राजभर ,अवध राज यादव ,लालचनी देवी, रामपति राम ,रामायण राम आदि वृद्धा /विधवा पेंशन धारी उपस्थित रहे।
जनपद मऊ -: मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन, फिर भी बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारी; विरोध के बाद बैरंग लौटे नगर पालिका कर्मी
मऊ: न्यायालय में विचाराधीन एक मामले को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों के बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि मामले में न्यायालय की ओर से कोई आदेश पारित नहीं हुआ था, इसके बावजूद नगर पालिका की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।

मौके पर संबंधित लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कही। विरोध बढ़ने के बाद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बुलडोजर समेत वापस लौट गए।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन था, तो बिना किसी स्पष्ट न्यायिक आदेश के कार्रवाई के लिए अधिकारी किस आधार पर पहुंचे?

मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
जनपद मऊ -: नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
मऊ: पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान सभी ने स्वयं नशीले पदार्थों का सेवन न करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
जनपद मऊ -: घोसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घोसी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा में शामिल हुए। विशाल तिरंगे के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस दौरान लोगों से हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
जनपद मऊ -: अमिला में युवक की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर मुख्य मार्ग जाम; लोन वसूली के दबाव का आरोप
मऊ। अमिला क्षेत्र में 38 वर्षीय अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर की अचानक मौत के बाद मामला गरमा गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए लोन वसूली के दबाव और लोन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।

आक्रोशित परिजनों ने शव को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अमिला शाखा के सामने रखकर अमिला-बोझी मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

परिजनों के अनुसार, अजय ने करीब छह वर्ष पहले अपने नाम से 20 लाख रुपये और पत्नी के नाम से 11 लाख रुपये का लोन लिया था। कुल 31 लाख रुपये के इस ऋण को लेकर बैंक की ओर से लगातार वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि लोन दिलाने की प्रक्रिया में कथित बिचौलियों और बैंककर्मियों की भूमिका रही और इसमें अनियमितताएं की गईं।

परिजनों का कहना है कि बैंक की ओर से वसूली संबंधी नोटिस मिलने के बाद से अजय मानसिक तनाव में थे।

मंगलवार को कुसुम्हा स्थित अपनी फास्ट फूड की दुकान पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें दोहरीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव को अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर रखकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया।

बाद में शव को बैंक के मुख्य गेट के सामने रखकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बैंक का मुख्य गेट बंद रहा और कर्मचारी अंदर मौजूद रहे।

सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र सिंह और एसडीएम अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

मृतक की पत्नी ने बैंककर्मियों और कथित बिचौलियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के

बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक रीतू यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जनपद मऊ -: मऊ में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच, 10 के चालान और एक वाहन सीज
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने हलधरपुर थाना क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान स्कूली वाहनों के मानकों, फिटनेस, परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का पालन किए जाने की स्थिति देखी गई। मानकों के अनुरूप न पाए जाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में 10 स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया।

संयुक्त टीम ने विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों की फिटनेस और बीमा अद्यतन रखें। साथ ही वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट-एड बॉक्स और कैमरा जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन कराने को कहा गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
जनपद मऊ -: कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 28 हजार, साइबर टीम ने लौटाए 8 हजार
गूगल से मिले फर्जी नंबर पर किया था फोन, एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाई रकम

कोपागंज, मऊ। टीवी रिचार्ज बंद कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजना निजामुद्दीन निवासी ओमप्रकाश गौतम को महंगा पड़ गया।

साइबर ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर एप डाउनलोड कराया और खाते से 28 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायत के बाद कोपागंज साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 हजार रुपये होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।
पीड़ित ने 6 जून 2026 को ठगी की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने लेन-देन की जांच कर 8 हजार रुपये होल्ड कराए और मंगलवार को पूरी धनराशि वापस करा दी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गूगल पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें और किसी के कहने पर मोबाइल में एप डाउनलोड न करें। ओटीपी, एटीएम, बैंक और यूपीआई से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी किसी से साझा न करें।
कार्रवाई एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक रोहन राकेश सिंह के निर्देशन में हुई।