जनपद मऊ -: जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थी जिले के जिलाधिकारी आनंद व
मऊ जिले में वृद्धावस्था पेंशन लगभग 89844 लाभार्थियों को मिलता है इसमें से मात्र 57 016 लाभार्थियों को पेंशन पांच माह पूर्व भेजी गई है इसी तरह से विधवा पेंशन भी समय से नहीं भेजी जा रही है जबकि यह केंद्र व प्रदेश सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना है जिसमें सीधे लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह ₹1000 के हिसाब से 3 माह पर ₹3000 वृद्धा/ विधवा पेंशन शासन से मिलता है इस पेंशन को मिलने से 60 वर्ष ऊपर के जो भी वृद्ध हैं और जो भी पति के मृत्यु के बाद विधवाएं हैं जब आधार कार्ड से पेंशन उतारती हैं तो चेहरे पर बहुत ही खुशी दिखाई देती है क्योंकि इस पेंशन से उनकी कई आवश्यकताएं पूरी होती है दवाई -चाय -नाश्ता आदि ।
इन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पहले वृद्धा पेंशन आधार कार्ड की उम्र के अनुसार जिनकी 60 वर्ष से ऊपर उम्र है उन्हें मिलती थी लेकिन इधर आदेश आया कि उम्र का प्रमाण पत्र आधार नहीं बल्कि परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि को जब अपलोड किया जाएगा तभी पेंशन भेजी जाएगी, इसी के क्रम में जिन लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज गया, उनका परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र जिसमें उम्र 60 वर्ष ऊपर है वह तो अपलोड हो गया है लेकिन जिनको मैसेज नहीं गया ,उनकी संख्या जिला में 33000 करीब हैवह जन सेवा केंद्र ,ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन दौड़ते हैं और हरान- परेशान होकर थक जाते हैं ।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर या ऑनलाइन पेंशन हेतु प्रार्थना पत्र डालता है या कोई ब्लॉक पर या जिला समाज कल्याण अधिकारी या जिलाधिकारी के यहां अपनी पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र देता है।इन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि मानवीय आधार पर ऐसी तकनीकी अपनयी जाए कि जिले में जो भी पात्र लाभार्थी हैं जिनकी संख्या लगभग 89844 है सभी के खाते में 15 दिन के अंदर वृद्धा पेंशन /विधवा पेंशन भिजवाने हेतु कार्रवाई करें और जो आवेदन स्वीकृत हो गए हैं उनकी भी पेंशन भेजी जाए।
पत्रक पर श्री विजय बहादुर सिंह ,विनोद पटेल, बृजपाल गुप्ता ,सुरेंद्र, वकील अहमद ,कुमुदलाल ,राम अवध राजभर ,अवध राज यादव ,लालचनी देवी, रामपति राम ,रामायण राम आदि वृद्धा /विधवा पेंशन धारी उपस्थित रहे।![]()

मऊ जिले में वृद्धावस्था पेंशन लगभग 89844 लाभार्थियों को मिलता है इसमें से मात्र 57 016 लाभार्थियों को पेंशन पांच माह पूर्व भेजी गई है इसी तरह से विधवा पेंशन भी समय से नहीं भेजी जा रही है जबकि यह केंद्र व प्रदेश सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना है जिसमें सीधे लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह ₹1000 के हिसाब से 3 माह पर ₹3000 वृद्धा/ विधवा पेंशन शासन से मिलता है इस पेंशन को मिलने से 60 वर्ष ऊपर के जो भी वृद्ध हैं और जो भी पति के मृत्यु के बाद विधवाएं हैं जब आधार कार्ड से पेंशन उतारती हैं तो चेहरे पर बहुत ही खुशी दिखाई देती है क्योंकि इस पेंशन से उनकी कई आवश्यकताएं पूरी होती है दवाई -चाय -नाश्ता आदि ।

मऊ: न्यायालय में विचाराधीन एक मामले को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों के बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि मामले में न्यायालय की ओर से कोई आदेश पारित नहीं हुआ था, इसके बावजूद नगर पालिका की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।
मऊ: पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घोसी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मऊ। अमिला क्षेत्र में 38 वर्षीय अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर की अचानक मौत के बाद मामला गरमा गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए लोन वसूली के दबाव और लोन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने हलधरपुर थाना क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच की।
गूगल से मिले फर्जी नंबर पर किया था फोन, एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाई रकम
मऊ। गालिबपुर क्षेत्र में रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Aug 13 2026, 15:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2