/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जनपद मऊ -: मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन, फिर भी बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारी; विरोध के बाद बैरंग लौटे नगर पालिका कर्मी Mau1
जनपद मऊ -: मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन, फिर भी बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारी; विरोध के बाद बैरंग लौटे नगर पालिका कर्मी
मऊ: न्यायालय में विचाराधीन एक मामले को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों के बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि मामले में न्यायालय की ओर से कोई आदेश पारित नहीं हुआ था, इसके बावजूद नगर पालिका की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।

मौके पर संबंधित लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कही। विरोध बढ़ने के बाद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बुलडोजर समेत वापस लौट गए।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन था, तो बिना किसी स्पष्ट न्यायिक आदेश के कार्रवाई के लिए अधिकारी किस आधार पर पहुंचे?

मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
जनपद मऊ -: नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
मऊ: पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान सभी ने स्वयं नशीले पदार्थों का सेवन न करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
जनपद मऊ -: घोसी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घोसी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा में शामिल हुए। विशाल तिरंगे के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस दौरान लोगों से हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
जनपद मऊ -: अमिला में युवक की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर मुख्य मार्ग जाम; लोन वसूली के दबाव का आरोप
मऊ। अमिला क्षेत्र में 38 वर्षीय अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर की अचानक मौत के बाद मामला गरमा गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए लोन वसूली के दबाव और लोन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।

आक्रोशित परिजनों ने शव को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अमिला शाखा के सामने रखकर अमिला-बोझी मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

परिजनों के अनुसार, अजय ने करीब छह वर्ष पहले अपने नाम से 20 लाख रुपये और पत्नी के नाम से 11 लाख रुपये का लोन लिया था। कुल 31 लाख रुपये के इस ऋण को लेकर बैंक की ओर से लगातार वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि लोन दिलाने की प्रक्रिया में कथित बिचौलियों और बैंककर्मियों की भूमिका रही और इसमें अनियमितताएं की गईं।

परिजनों का कहना है कि बैंक की ओर से वसूली संबंधी नोटिस मिलने के बाद से अजय मानसिक तनाव में थे।

मंगलवार को कुसुम्हा स्थित अपनी फास्ट फूड की दुकान पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें दोहरीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव को अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर रखकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया।

बाद में शव को बैंक के मुख्य गेट के सामने रखकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बैंक का मुख्य गेट बंद रहा और कर्मचारी अंदर मौजूद रहे।

सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र सिंह और एसडीएम अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

मृतक की पत्नी ने बैंककर्मियों और कथित बिचौलियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के

बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक रीतू यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
जनपद मऊ -: मऊ में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच, 10 के चालान और एक वाहन सीज
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने हलधरपुर थाना क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान स्कूली वाहनों के मानकों, फिटनेस, परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का पालन किए जाने की स्थिति देखी गई। मानकों के अनुरूप न पाए जाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में 10 स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया।

संयुक्त टीम ने विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों की फिटनेस और बीमा अद्यतन रखें। साथ ही वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट-एड बॉक्स और कैमरा जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन कराने को कहा गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
जनपद मऊ -: कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 28 हजार, साइबर टीम ने लौटाए 8 हजार
गूगल से मिले फर्जी नंबर पर किया था फोन, एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाई रकम

कोपागंज, मऊ। टीवी रिचार्ज बंद कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजना निजामुद्दीन निवासी ओमप्रकाश गौतम को महंगा पड़ गया।

साइबर ठगों ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर एप डाउनलोड कराया और खाते से 28 हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायत के बाद कोपागंज साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 हजार रुपये होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।
पीड़ित ने 6 जून 2026 को ठगी की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने लेन-देन की जांच कर 8 हजार रुपये होल्ड कराए और मंगलवार को पूरी धनराशि वापस करा दी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गूगल पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें और किसी के कहने पर मोबाइल में एप डाउनलोड न करें। ओटीपी, एटीएम, बैंक और यूपीआई से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी किसी से साझा न करें।
कार्रवाई एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश पर एएसपी अनूप कुमार, सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक रोहन राकेश सिंह के निर्देशन में हुई।
जनपद मऊ -: मऊ के परदहां ब्लॉक में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

जनपद मऊ के परदहां ब्लॉक क्षेत्र में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

पूरे यात्रा मार्ग पर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
जनपद मऊ -: मऊ के गालिबपुर में रोडवेज बस से स्कूटी की टक्कर, एक की मौत
मऊ। गालिबपुर क्षेत्र में रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
जनपद मऊ -: मऊ नगर पालिका में कर विभाग की समीक्षा बैठक
मऊ। जनपद मऊ की नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में कर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अधिकारी, कर अधीक्षक एवं कर निरीक्षकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में कर वसूली की प्रगति, राजस्व बढ़ाने के उपायों तथा लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद मऊ-: मऊ में महिला से झपटमारी का खुलासा, बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में महिला से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से झपटा गया लॉकेट, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का दावा किया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।