जनपद मऊ -: अमिला में युवक की मौत के बाद हंगामा, शव रखकर मुख्य मार्ग जाम; लोन वसूली के दबाव का आरोप
मऊ। अमिला क्षेत्र में 38 वर्षीय अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर की अचानक मौत के बाद मामला गरमा गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए लोन वसूली के दबाव और लोन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।
आक्रोशित परिजनों ने शव को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अमिला शाखा के सामने रखकर अमिला-बोझी मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
परिजनों के अनुसार, अजय ने करीब छह वर्ष पहले अपने नाम से 20 लाख रुपये और पत्नी के नाम से 11 लाख रुपये का लोन लिया था। कुल 31 लाख रुपये के इस ऋण को लेकर बैंक की ओर से लगातार वसूली का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि लोन दिलाने की प्रक्रिया में कथित बिचौलियों और बैंककर्मियों की भूमिका रही और इसमें अनियमितताएं की गईं।
परिजनों का कहना है कि बैंक की ओर से वसूली संबंधी नोटिस मिलने के बाद से अजय मानसिक तनाव में थे।
मंगलवार को कुसुम्हा स्थित अपनी फास्ट फूड की दुकान पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें दोहरीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव को अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर रखकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया।
बाद में शव को बैंक के मुख्य गेट के सामने रखकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बैंक का मुख्य गेट बंद रहा और कर्मचारी अंदर मौजूद रहे।
सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र सिंह और एसडीएम अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
मृतक की पत्नी ने बैंककर्मियों और कथित बिचौलियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के
बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक रीतू यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।![]()

मऊ। अमिला क्षेत्र में 38 वर्षीय अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर की अचानक मौत के बाद मामला गरमा गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए लोन वसूली के दबाव और लोन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने हलधरपुर थाना क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच की।
गूगल से मिले फर्जी नंबर पर किया था फोन, एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाई रकम
मऊ। गालिबपुर क्षेत्र में रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मऊ। जनपद मऊ की नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में कर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अधिकारी, कर अधीक्षक एवं कर निरीक्षकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में महिला से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशो के अनुपालन व मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद मऊ के द्वारा नसीम अहमद पूर्व एम०एल०ए० के द्वारा उपचार से संबंधित चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्राप्त करने हेतु उपलब्ध कराए गए बिजकों के सत्यापन के कम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा मेसर्स नवीन मेडिकल स्टोर नवीन मार्केट, बालनिकेतन मऊ निकट महिला जिला चिकित्सालय जनपद मऊ का निरीक्षण फर्म स्वामी श्री पंकज यादव व फर्म के औषधि अनुज्ञप्ती पर पंजीकृत फार्मासिस्ट श्री श्रीराम यादव की उपस्थिति में किया गया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद मऊ द्वारा उपलब्ध कराए सेल्स इनवाईसों को देखकर दोनो ने संबंधित बिलों को उनकी फर्म से जारी किए जाने से इनकार किया तथा उनके समर्थन में उनकी फर्म पर उपलब्ध विकय बीजक जारी किए जाने हेतु बुकलेट को दिखाया तथा भिन्नता के संबंध में अपना लिखत बयान फर्म स्वामी ने उपलब्ध कराए जिसमें फर्म स्वामी के दूरभाष संख्या व हस्तलेख का उल्लेख किया जिसपर फार्मासिस्ट में सहमती जताई।
मधुबन। तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव की बहू एवं प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों को देखते हुए जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी/मेडिकल विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल पुनः तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
Aug 12 2026, 18:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1